📱Download Our App
आज का दिन इन राशियों के लिए होगा सौभाग्य, जाने कैसा रहेगा सभी का दिन

आज का दिन इन राशियों के लिए होगा सौभाग्य, जाने कैसा रहेगा सभी का दिन

23 दिसंबर 2025 यानि आज का दिन मेष, तुला और कर्क राशियों वालो के लिए उपलब्धियों और भाग्योदय वाला रहेगा। वही वृषभ और कुंभ राशि वालो को धोकेबाजी से सावधान रहने की जरूरत है। इसके अलावा मिथुन और मकर राशि वालो को शेयर बाजार में निवेश के लिए सोच समझ कर फैसला लेना चाहिए।

News Source: न्यूज़ 24
स्कूल में भालू का हमला, बच्चे को बनाया शिकार

स्कूल में भालू का हमला, बच्चे को बनाया शिकार

उत्तराखंड के पोखरी इलाके में एक स्कूल में अचानक भालू आ गया। उसने स्कूल में हंगामा किया और छठी कक्षा में पढ़ने वाले आरव को गोद में उठाकर ले भागा। तभी कुछ छात्रों और शिक्षको ने हिम्मत दिखाई और चिल्लाने लगे, जिससे भालू बच्चे को छोड़कर भाग गया। भालू के हमले से आरव की छाती और पीठ पर चोटें आई है। चोट के निशान

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
पाकिस्तान के इस खिलाडी ने मचाया फाइनल में तहलका, जानें कौन है यह सितारा

पाकिस्तान के इस खिलाडी ने मचाया फाइनल में तहलका, जानें कौन है यह सितारा

अंडर-19 एशिया कप 2025 का फाइनल भारत-पाकिस्तान का हुआ था जिसमे भारत को एक शर्मनाक हार मिली और पाकिस्तान इस एशिया कप को आसानी से जीत कर ले गई। इस मैच में पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज समीर मिन्हास ने 172 रन की तूफानी पारी खेली। समीर एक क्रिकेटिंग परिवार से आते हैं और वो मुल्तान के रहने वाले है। उन्हें पाकिस्तान क्रिकेट का उभरता सितारा माना है।

News Source: एबीपी न्यूज़
दो बच्चों की मां ने किया सुसाइड, क्या रही होगी वजह?

दो बच्चों की मां ने किया सुसाइड, क्या रही होगी वजह?

कर्नाटक के बल्लारी में 23 वर्षीय मुन्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह पति से तलाक के बाद दो बच्चों के साथ अलग रह रही थी। मरने से पहले उसने वीडियो बनाया, जिसमें अपनी तकलीफ और कुछ लोगों के नाम बताए हैं। मुन्नी के परिवार का आरोप है कि मोहम्मद शेखावल्ली नाम के शख्स ने उसे मानसिक रूप से परेशान किया, जिससे दुखी होकर आत्महत्या कर ली।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
Gold-Silver Price : सातवे आसमान पर पहुंच गए सोने-चांदी के दाम

Gold-Silver Price : सातवे आसमान पर पहुंच गए सोने-चांदी के दाम

ग्लोबल तनाव और कम ब्याज दर के चलते सोना-चांदी की कीमत ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए है। इंटरनेशनल बाजार में सोना काफी ऊंचाई पर है वह भारत में 24 कैरेट सोने का भाव 1.36 लाख रुपये तक पहुंच गया है। इसके अलावा चांदी 2.19 लाख रुपये प्रति ग्राम के करीब पहुंच गई है। आज के टाइम में सोना-चांदी खरीदना आम जनता के लिए काफी मुश्किल हो गया है।

News Source: लल्लूराम
Rajasthan : होटल के कमरे में मिला राजस्थानी कलाकार के बेटे का शव

Rajasthan : होटल के कमरे में मिला राजस्थानी कलाकार के बेटे का शव

राजस्थान के लोकप्रिय कलाकार पन्या सेपट के बेटे गोदिप मीणा ( 23 ) ने जयपुर के एक होटल में आत्महत्या कर ली है। गोदिप दो दिन बाद लंदन जाने वाला था लेकिन उससे पहले ही उसने होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रिपोर्ट क्र अनुसार उनके पिता ने आशंका जताई की उनके बेटे को कोई ब्लैकमेल कर रहा था। पुलिस अभी इस घटना की जांच में लगी हुई है।

News Source: पत्रिका
BREAKING : नेवी का मेडिकल प्लेन क्रैश, मरीज समेत 5 लोगों की मौत

BREAKING : नेवी का मेडिकल प्लेन क्रैश, मरीज समेत 5 लोगों की मौत

मैक्सिको में नेवी का एक सैन्य मेडिकल विमान लैंडिंग के समय क्रैश हो गया। यह विमान एक मरीज को लाने के मिशन पर जा रहा था, तभी हादसे का शिकार हो गया। इस दर्दनाक घटना में मरीज और क्रू मेंबर्स सहित कुल 5 लोगों की मौत हो गई है। रेस्क्यू टीम ने काम शुरू कर दिया और जांच की जा रही हादसा किस वजह से हुआ।

News Source: न्यूज़ 24
MP News : शादी से इनकार करने पर प्रेमी ने विधवा प्रेमिका को मारी गोली

MP News : शादी से इनकार करने पर प्रेमी ने विधवा प्रेमिका को मारी गोली

एमपी के ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहाँ एक युवक ने शादी से इनकार करने पर अपनी विधवा प्रेमिका को घर में घुस कर गोली मार दी। दोनों के बीच काफी लंबे समय से प्रेम था लेकिन युवक की शादी कही और तय होने पर विवाद शुरू हो गया। जिसके बाद पड़ोसियों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।

News Source: नईदुनिया
घने कोहरे की वजह से भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत 12 घायल

घने कोहरे की वजह से भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत 12 घायल

यूपी में घने कोहरे की वजह से तीन बड़े सड़क हादसे हो गए। जिसमे अमेठी में बस, कार और चार ट्रक की आपस में टक्कर हो गयी, जिसमें 3 की मौत और 18 लोग घायल हुए। इसके बाद हाथरस में चलती टेंपो में आग लग गई, जबकि फर्रुखाबाद में नशे में धुत ट्रैक्टर ड्राइवर ने पीछे खड़े युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

News Source: जी न्यूज़
ड्राफ्ट मतदाताओं की सूचि हुई जारी, इन दस्तावेजों से जुड़वा सकते अपना नाम

ड्राफ्ट मतदाताओं की सूचि हुई जारी, इन दस्तावेजों से जुड़वा सकते अपना नाम

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में 23 दिसंबर यानि आज ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा है। सभी मतदाता 2625 बूथों या ऑनलाइन अपना नाम चेक कर सकते हैं। वही 22 जनवरी तक दावे-आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा रहेगी, जिसकी सुनवाई निर्वाचन अधिकारी करेंगे। जिन मतदाताओं की पुरानी सूची से मैपिंग नहीं हो पाई है, उन्हें 11 जरूरी दस्तावेजों में से कोई एक दिखाकर अपना नाम जुड़वाना होगा।

News Source: नईदुनिया