राजस्थान के फतेहपुर में कोहरे की वजह से मंगलवार सुबह स्कूल बस और एंबुलेंस की भयंकर टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरजस्त थी की एंबुलेंस पूरी तरह चकनाचूर हो गई और ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। बस में सवार 25 बच्चे थे, जो बाल-बाल बच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी बच्चों को दूसरी बस से स्कूल भेजा।
BREAKING : प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने किए पति के टुकड़े
उत्तरप्रदेश के संभल जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ पत्नी ( मुस्कान ) ने प्रेमी के साथ मिलकर पति ( राहुल ) की बेरहमी से हत्या कर दी। पति द्वारा आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर दोनों ने ग्राइंडर से शव के टुकड़े कर नाले और गंगा में बहा दिए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। दोषियों को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है।
मर्डर न्यूज : बस स्टैंड पर युवक की बेरहमी से हत्या
राजस्थान के सिरोही जिले बीती रात बस स्टैंड के पास एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। युवक का खून में लदपद शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। हमलावरों ने सिर पर भारी लाठी से वार कर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मौके से खून से सनी लाठी बरामद की है और आरोपियों की तलाश में टीमें तैनात कर दी हैं।
कोहरे की वजह से पेड़ से टकरा गयी बाइक, हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत
यूपी के रजपुरा में घने कोहरे की वजह से मोबाइल दुकान चलाने वाले 25 वर्षीय नेकपाल की बाइक पेड़ से टकरा गई। जिसके बाद रात भर वह वहीं पड़ा रहा और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। सुबह खेतों की और जा रहे लोगो ने पुलिस को सुचना दी, जिसके बाद घर वालो को पता चला।
इतिहास रचने की दहलीज पर दीप्ति शर्मा, 2 विकेट लेते ही वर्ल्ड रिकॉर्ड बनेगा
इंडिया महिला क्रिकेट टीम 23 दिसंबर को श्रीलंका से दूसरा T20 मैच खेलेगी। इस मैच में स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा इतिहास रचने के बहुत करीब है। दीप्ती को 150 विकेट करने में सिर्फ 2 विकेट चाहिए जिसके बाद वो दुनिया की सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली महिला क्रिकेटर बन जाएगी। इस लिस्ट में अभी मेगन शट (AUS ) – 151, दीप्ति शर्मा (INDA ) – 148, हेनरिएट इशिम्वे ( रवांडा ) शामिल है।
अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार युवक को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत
छत्तीसगढ़ के पुसौर इलाके में कल रात काम से घर जा रहे स्कूटी सवार नीलसागर यादव को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। टक्कर मरने के बाद ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश कर रही है।
अरावली की सबसे ऊँची चोटी कौनसी सी है? जाने
अभी-अभी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अरावली घाटी की चर्चा काफी तेज हो गई है। आपको बता दे की अरावली पहाड़ी दुनिया की सबसे पुरानी पहाड़ी श्रृंखला में से एक है, जिसका सबसे ऊंचा स्थान राजस्थान के माउंट आबू में स्थित ‘गुरु शिखर’ है। इस घाटी को संतो की चोटी भी कहते है। इस घाटी पर गुरु दत्तात्रेय ने तपस्या की थी।
छत्तीसगढ़ : जनवरी से इन लोगो को नहीं मिलेगा राशन
छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों के लिए एक जरूरी खबर है। जिन नागरिको ने अपनी ई-केवाईसी (e-KYC) अपडेट नहीं कराई है, उन लोगो को जनवरी से राशन मिलना बंद हो जाएगा। शासन के इस आदेश के बाद अब राशन दफ्तरों में लोगों की लंबी लाइनें लगी हुई है। अब भी लगभग 1.85 लाख लोगों का केवाईसी करवाना बाकि है।
जनवरी 2026 में इन ग्रहो की चल बदलने से इन राशियों की चमकेगी किस्मत
दोस्तों नया साल आने वाला है और कई ग्रहो की चल बदलने वाली है जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमकने वाली है। साल 2026 में जनवरी महीने में सूर्य, मंगल और शुक्र जैसे प्रमुख ग्रहों की चल बदलने वाली है जिससे मिथुन, मकर और तुला राशि वालों की किस्मत चमकने वाली है। वही मिथुन राशियों वालो को नौकरी में तरक्की और धन लाभ मिलेगा। नया साल इन तीन राशियों के लिए खुशहाली होगा।
काली या गोल्डन… जानें कौन सी किशमिश है सेहत के लिए फायदेमंद
किशमिश सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है, लेकिन यह गोल्डन और काली दो प्रकार की होती है। जिन लोगो को खून की कमी, कब्ज या हार्मोनल दिक्कतें दूर करना हो, तो उन्हें काली किशमिश खाना चाहिए। इसे रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाना ज्यादा गुणकारी होता है। वहीं, गोल्डन किशमिश स्वाद में मीठी और तुरंत एनर्जी देने के लिए अच्छी है।