भारत-बांग्लादेश के बीच रिश्ते लगातार ख़राब हो रहे है। छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत और हिंदू मजदूर दीपू दास की हत्या के बाद दोनों देशो में काफी विरद प्रदर्शन हो रहे है। अब भारत-बांग्लादेश ने एक-दूसरे के नागरिको के लिए वीजा सेवाएं निलंबित कर दी हैं। पश्चिम बंगाल में BJP ने इसके खिलाफ विरोध शुरू कर दिया है, जिससे सीमा पर स्थिति और गंभीर हो गई है।
करी पत्ता सूख रहा है? घर की इन 3 चीजों से पौधा होगा हरा-भरा
- करी पत्ते के पौधे में हफ्ते में एक बार खट्टी छाछ डालें, इससे पत्तियां चमकने लगती है।
- अगर पत्तियां पीली पड़ रही है तो पानी में ‘एप्सम साल्ट’ मिलाकर पत्तियों पर स्प्रे करें।
- साथ ही, घर में इस्तेमाल की हुई चाय पत्ती को सुखाकर जड़ में डालने से पौधा हरा-भरा हो जाएगा।
Rajasthan Breaking : मोर के मांस के साथ कांग्रेस नेता सहित तीन लोग गिरफ्तार
राजस्थान के ऋषभदेव थाना पुलिस ने कांग्रेस के ऋषभदेव ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन मीणा सहित तीन लोगो को गिरफ्तार किया है। ये लोग मोर का शिकार कर खेत में मोर का मांस पकाने की तैयारी कर रहे थे, तभी पुलिस ने छापा मार तीनों को पकड़ लिया। आरोपी अर्जुन पर पहले से 50 से ज्यादा केस दर्ज हैं। पुलिस और वन विभाग ने वन्यजीव एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म जल्द मचाएगी तहलका, ‘धुरंधर’ से होगा मुकाबला
साल 2026 में सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ रिलीज होने वाली है और उन्होंने इसकी धमाकेदार तैयारी कर ली है। इस फिल्म में वो कर्नल बी. संतोष बाबू का किरदार निभाएंगे। बताया जा रहा है की 27 दिसंबर को इसका टीजर रिलीज किया जा सकता है। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अब भी सस्पेंस बरकरार है।
राहुल के जर्मनी दौरे का VIDEO जारी, ED – CBI – BJP पर लगाए बड़े आरोप
राहुल गांधी की जर्मनी यात्रा का एक वीडियो सामने आया है। ये वीडियो बर्लिन स्थित हर्टी स्कूल में छात्रों को संबोधित करने का है। इसमें राहुल गांधी ने भाजपा और RSS पर देश के संविधान को नष्ट करने की साजिश का आरोप लगा रहे हैं । इसके अलावा ED – CBI को हथियार की तरह इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया है।
आज के नौजवानों के लिए निवेश के 5 बेस्ट ऑप्शन
- म्यूचुअल फंड SIP – कम पैसे से शुरुआत, लंबे समय में बड़ा फंड।
- स्टॉक मार्केट – मजबूत कंपनियों में निवेश से हाई ग्रोथ का मौका।
- इंडेक्स फंड / ETF – कम रिस्क और कम खर्च में मार्केट रिटर्न।
- डिजिटल गोल्ड / गोल्ड ETF – सुरक्षित निवेश, आसान खरीद-बिक्री।
- NPS (पेंशन योजना) – रिटायरमेंट के लिए आज से ही प्लानिंग।
Vijay Hazare Trophy : जानें कब और कहां देखें विजय हजारे ट्रॉफी के मुकाबले?
भारत का घरेलू वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट ‘विजय हजारे ट्रॉफी’ 24 दिसंबर यानि कल से शुरू होने जा रही है। जिसमे आपको रोहित शर्मा और विराट कोहली भी खेलते नजर आएंगे, फैंस का मजा दोगुना होने वाला है। सभी मैच सुबह 9 बजे से शुरू होंगे। टीवी पर आप इन्हें स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते है और ऑनलाइन जियोहॉटस्टार ऐप या वेबसाइट पर देख सकते हैं।
जाने 10 साल बाद 1 करोड़ की वैल्यू कितनी होगी?
आज के टाइम में 1 करोड़ की बड़ी अहमियत है। भारत में बढ़ती महंगाई इस 1 करोड़ की वैल्यू आने वाले समय में कम कर देगी। यदि सालाना महंगाई दर 5% रहती है तो 10 साल बाद 1 करोड़ की ताकत आज के 60 लाख रुपये जितनी ही रह जाएगी। इसलिए आने वाले भविष्य के लिए बचत काफी नहीं है, जबकि सही निवेश विकल्पों को चुनना जरूरी है।
अग्निवीर भर्ती का रिजल्ट जारी, यहां चेक करें अपना नाम
यूपी के वाराणसी में अग्निवीर रैली भर्ती का रिजल्ट आ चूका है। जिसमे कुल 2,900 युवाओं को सफल घोषित किया गया है। इसमें पास हुए उम्मीदवार मेरिट लिस्ट इंडियन आर्मी की वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर देख सकते हैं। सफल अभ्यर्थी को अपने सभी डॉक्यूमेंट्स के साथ दोपहर 2 बजे से पहले आर्मी ऑफिस पहुंचना होगा।
टी-20 वर्ल्ड कप में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग-11, जाने किसे मिलेगा मौका
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान हो गया है, जिसके कप्तान सूर्यकुमार यादव है। टीम में संजू सैमसन-ईशान किसन और अभिषेक शर्मा ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं, जबकि हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे ऑलराउंडर्स फिनिशिंग का रोल निभाएंगे। गेंदबाजी की कमान जसप्रीत बुमराह के हाथों में होगी। यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से शुरू होगा।