📱Download Our App
बिहार में राज्यसभा चुनाव की जंग, क्या डगमगाएगा NDA का गणित?

बिहार में राज्यसभा चुनाव की जंग, क्या डगमगाएगा NDA का गणित?

बिहार में अप्रैल 2026 में राज्यसभा चुनाव होने वाले है जिसकी सियासी पारा बढ़ा दिया है। पटना में विधानसभा चुनाव ने बड़ी जीत के बाद NDA की चार सीट पक्की दिख रही है, लेकिन पार्टियों में एक अतिरिक्त सीट को लेकर काफी खींचतान है। इस सीट पर चिराग पासवान और जीतनराम मांझी ने दावा ठोक दिया है। मांझी की बगावती तेवर ने NDA की टेंशन बढ़ा दी है।

News Source: पत्रिका
BREAKING : पुरानी रंजिश के चलते भाजपा नेता की हत्या

BREAKING : पुरानी रंजिश के चलते भाजपा नेता की हत्या

छत्तीसगढ़ के कोरबा में BJP के सीनियर नेता और पूर्व जनपद सदस्य अक्षय गर्ग पर कार से आये तीन बदमाशों ने कुल्हाड़ी और चाकू से हमला कर दिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने शक जताया है कि पुरानी रंजिश के चलते उन पर हमला हुआ। फ़िलहाल आरोपियों की तलाश की जा रही है।

News Source: पत्रिका
BREAKING : अस्पताल कर्मचारी ने खुद के मुँह में पिस्टल डालकर मारी गोली

BREAKING : अस्पताल कर्मचारी ने खुद के मुँह में पिस्टल डालकर मारी गोली

मध्यप्रदेश के रीवा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जहाँ अस्पताल कर्मचारी प्रतीक सिंह ने अपने ही घर में खुद को गोली मार ली। युवक ने पिस्टल मुंह में रखकर फायर किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुँचाया और वेंटिलेटर पर रखा, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

News Source: नईदुनिया
ट्रेन की चपेट में आने से मोटरमैन की दर्दनाक मौत

ट्रेन की चपेट में आने से मोटरमैन की दर्दनाक मौत

महाराष्ट्र के विरार स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान मोटरमैन दिलीप कुमार साहू की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। दरअसल, शनिवार रात जब वह ट्रेन के डिब्बों को दूसरे ट्रैक पर ले जाने का काम कर रहे थे तभी ट्रैक पार करते समय वह ‘गोल्डन टेम्पल मेल’ की चपेट में आ गए।

News Source: पत्रिका
करंट की चपेट में आने से 52 वर्षीय किसान की मौत

करंट की चपेट में आने से 52 वर्षीय किसान की मौत

यूपी के पई गांव में मंगलवार सुबह हाइटेंशन तार की चपेट में आने से 52 वर्षीय पारस बिंद की मौत हो गयी। साथ ही उनके पालतू कुत्ते की भी मौके पर मौत हो गयी। किसान सिचाई कर सुबह घर लौट रहे थे, रस्ते में कोहरे की वजह से तार दिखाई नहीं दिया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग को जिम्मेदार ठहराया है।

News Source: हिंदुस्तान
इटारसी ऑर्डनेंस फैक्ट्री को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई

इटारसी ऑर्डनेंस फैक्ट्री को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई

नर्मदापुरम के इटारसी में भारतीय सेना के लिए बम-बारूद और मिसाइल बनाने वाली ऑर्डनेंस फैक्ट्री को बम से उड़ाने की धमकी मिली है । ये धमकी फैक्ट्री की ईमेल पर मिली है। धमकी के बाद फैक्ट्री की सुरक्षा बढ़कर पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है । साथ ही लोकल टीम उपलब्ध न होने के कारण छिंदवाड़ा से बम स्क्वॉड को बुलाया गया है।

News Source: दैनिक भास्कर
लोहे की रॉड से दोस्त को उतारा मौत के घाट, टंकी में मिला शव

लोहे की रॉड से दोस्त को उतारा मौत के घाट, टंकी में मिला शव

महाराष्ट्र के पालघर में ऑफिस में हुए झगड़े में आसाराम नामक युवक ने अपने ही साथी को लोहे की रॉड मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसने सबूत मिटाने के लिए शव को पानी की टंकी में फेंक दिया। कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 103 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

News Source: आज तक
चिकन-चावल और पालक खाने के बाद एक ही परिवार के 3 लोगों मौत

चिकन-चावल और पालक खाने के बाद एक ही परिवार के 3 लोगों मौत

ओडिशा के ढेंकानाल जिले में चिकन, चावल और पालक का साग खाने के बाद एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर है। शुरुआती जांच में पुलिस को शक है कि पालक में जहर या कोई जहरीला कीड़ा मिला हो सकता है । मौत का कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही साफ होगा ।

News Source: एनडीटीवी
इन लोगो को नहीं खाना चाहिए चुकंदर?, डॉक्टर ने दी बड़ी चेतावनी

इन लोगो को नहीं खाना चाहिए चुकंदर?, डॉक्टर ने दी बड़ी चेतावनी

चुकंदर सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। डॉक्टर शालिनी के अनुसार ये हर किसी को शूट नहीं होता जैसे कमजोर आंतों (IBS), गैस, एसिडिटी और किडनी की पथरी की समस्या वाले लोगों को इसे खाने से बचना चाहिए। साथ ही, ज्यादा चुकंदर खाने से शरीर में आयरन की मात्रा जरूरत से ज्यादा बढ़ सकती है, जो लिवर और दिल के लिए नुकसानदायक है।

News Source: न्यूज़ 24
BREAKING : एक साथ जन्मे चारों बच्चों की मौत…डॉक्टर ने बताई वजह

BREAKING : एक साथ जन्मे चारों बच्चों की मौत…डॉक्टर ने बताई वजह

छिंदवाड़ा जिले में सोमवार सुबह महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया था। जन्म के समय बच्चे एवं माँ पूरी तरह सवस्थ थे। लेकिन आज दुर्भाग्यवश चारों नवजातों की मौत हो गई । एसएनसीयू डॉक्टर ने बताया की बच्चों के कम वजन और ज़रूरी अंगों के पूर्ण विकसित ना हो पाने के कारण बच्चों ने दम तोड़ दिया।

News Source: दैनिक भास्कर