📱Download Our App
10 साल के बाद कितनी रह जाएगी ₹1 करोड़ की वैल्यू?

10 साल के बाद कितनी रह जाएगी ₹1 करोड़ की वैल्यू?

अगर औसतन महंगाई दर सालाना 5% रहती है तो आज के ₹1 करोड़ की वैल्यू 10 साल बाद करीब ₹60-62 लाख ही रह जाएगी। इसका मतलब है कि रकम तो वही रहेगी बस इसकी वैल्यू कम हो जाएगी। इंडेक्स फंड और फ्लेक्सी-कैप फंड समेत इक्विटी म्यूचुअल फंड जैसे निवेश में लंबे समय में महंगाई को मात देने की क्षमता होती है।

News Source: एनडीटीवी
सर्दियों में फटी एड़ियों को ऐसे बनाएं मुलायम

सर्दियों में फटी एड़ियों को ऐसे बनाएं मुलायम

इन सर्दियों के दिनों में क्या आपकी एड़ियां भी फट रही है। तो रात के समय गुनगुने पानी में नींबू का रस और थोड़ा शैम्पू मिलाएं। इसमें 10-15 मिनट तक पैर डुबोकर रखें, इससे आपकी एड़ियां मुलायम हो जाएंगी। साथ ही, चावल के आटे और नींबू का पेस्ट बनाकर एड़ियों पर लगाने से भी एड़ियां साफ और सॉफ्ट रहती है।

News Source: एबीपी न्यूज़
क्यों बढ़ जाती नए साल आते ही कारो की कीमत? जानिए

क्यों बढ़ जाती नए साल आते ही कारो की कीमत? जानिए

हर कोई कार खरीदने की इच्छा रखता है और नए साल में अक्सर लोग कार खरीदते है, लेकिन नए साल में कारों की कीमतें क्यों बढ़ जाती है। इसके पीछे असल खेल पुराना स्टॉक खत्म करना और मुनाफा बढ़ाना होता है। कंपनियां लागत बढ़ने का हवाला देकर कीमतें बढ़ाती हैं, ताकि ग्राहक महंगे नए मॉडल के बजाय डिस्काउंट वाले पुराने मॉडल को फायदे का सौदा समझकर जल्दी खरीद लें।

News Source: जागरण
ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

यूपी के गोला गोकर्णनाथ में चीनी मिल के पास गन्ने से भरे ट्रक ने साइकिल से जा रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग रामसागर को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी थी। जिसके बाद पुलिस ने ड्राइवर और ट्रक दोनों को कब्जे में ले लिया है।

News Source: जागरण
Murder : प्रेमी और माँ ने मिलकर की प्रेमिका की बेरहमी से हत्या

Murder : प्रेमी और माँ ने मिलकर की प्रेमिका की बेरहमी से हत्या

मध्यप्रदेश के ढोढर गांव में घरेलु विवाद के चलते प्रेमिका को उसके प्रेमी और माँ ने सरिये से पिट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी ने साबुत मिटाने के लिए शव को श्मशान घाट ले गए और अंतिम संस्कार की तैयारी कर ली थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दोनों को हिरासत में ले लिया है।

News Source: नईदुनिया
विजय हजारे ट्रॉफी के पहले 2 मैचों में खेलेंगे रोहित शर्मा

विजय हजारे ट्रॉफी के पहले 2 मैचों में खेलेंगे रोहित शर्मा

क्रिकेटर रोहित शर्मा के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। विजय हजारे ट्रॉफी में रोहित मुंबई की टीम से पहले दो मैचों में खेलते दिख सकते है। जो 24 दिसंबर को सिक्किम और 26 दिसंबर को उत्तराखंड के खिलाफ होंगे। पहले बताया गया था कि वे शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे, लेकिन अब उनके खेलने की संभावना बढ़ गयी है।

News Source: आज तक
सभी भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी, प्रेमानंद जी की पदयात्रा का समय बदला

सभी भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी, प्रेमानंद जी की पदयात्रा का समय बदला

वृंदावन के लोक्रपिय संत प्रेमानंद जी महाराज  के भक्त आज पुरे देश भर में मिलेंगे और दूर-दूर से लोग इनकी पदयात्रा देखने आते है। अब प्रेमानंद जी के दर्शन के लिए भक्तों को अब रात के अंधेरे में इंतजार नहीं करना होगा। महाराज जी की पदयात्रा का समय अब रात 2 बजे से बदलकर शाम 5 बजे कर दिया गया है।

News Source: एबीपी न्यूज़
आवारा कुत्तो के बाद अब बिल्लियों का खौफ, 6,500 से ज्यादा मामले दर्ज

आवारा कुत्तो के बाद अब बिल्लियों का खौफ, 6,500 से ज्यादा मामले दर्ज

आवारा कुत्तो का खौफ खत्म हुआ नहीं की अब बिल्लियों का आतंक बढ़ गया है। श्रीनगर में कश्मीर घाटी पर अब बिल्लियों ने आतंक मचा रखा है, जहाँ एसएमएचएस अस्पताल में इस साल 6,500 से ज्यादा मामले दर्ज हुए हैं, जिनमें आधे से अधिक बिल्लियों के काटने के हैं। लोग बिल्लियों को पाल तो रहे हैं, लेकिन रेबीज के टीके और स्वच्छता के प्रति लापरवाह हैं।

News Source: जागरण
ज्यादा फास्ट फूड खाने से छात्रा की मौत, आंतों में हुए थे छेद

ज्यादा फास्ट फूड खाने से छात्रा की मौत, आंतों में हुए थे छेद

यूपी के अमरोहा में एक 11वीं की छात्रा अहाना की ज्यादा फास्ट फूड खाने से मृत्यु हो गई। दरअसल, चाऊमीन, बर्गर और पिज्जा खाने से उसकी आंतों में छेद हो गए थे। आज दिल्ली एम्स अस्पताल में इलाज के दौरान हार्ट फेल होने से उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने भी मौत का कारण बाहर का खराब खाना बताया है।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
कल से बेंको में 4 दिनों की छुट्टी

कल से बेंको में 4 दिनों की छुट्टी

इस हफ्ते में आने वाले 4 दिन बैंक बंद रहने वाले है। 24 दिसंबर बुधवार को मेघालय और मिजोरम में क्रिसमस ईव की छुट्टी होगी। 25 दिसंबर को क्रिसमस को लेकर पुरे देश में बैंक बंद रहेंगे। 26 दिसंबर शुक्रवार को हरियाणा में शहीद उधम सिंह जयंती को लेकर बैंक बंद रहेंगे। 27 दिसंबर को महीने का चौथा शनिवार होने से पुरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

News Source: जनसत्ता