इन दिनों नेटफ्लिक्स पर कई शानदार वेब सीरीज धूम मचा रही हैं। जिसमे कुणाल खेमू की ‘सिंगल पापा’, शेफाली शाह की ‘दिल्ली क्राइम 3’ और कपिल शर्मा का कॉमेडी शो है। इसके बाद युवाओ में ‘ऑल इंडिया रैंक’ और कोरियन ड्रामा सीरीज ‘डायनामाइट किस’ ट्रैंड कर रही है। साथ ही, ‘एमिली इन पेरिस’ और ‘मैन वर्सेस बेबी’ भी टॉप लिस्ट में शामिल हैं।
डायरेक्टर एकता कपूर की एक्शन मूवी में हर्षवर्धन राणे की एंट्री
हर्षवर्धन राणे अब एकता कपूर की बड़ी एक्शन फिल्म ‘शूटआउट एट दुबई’ में नजर आएंगे, जिसके ओटीटी राइट्स नेटफ्लिक्स ने पहले ही खरीद लिए हैं। फिल्म ‘सनम तेरी कसम 2’ रिलीज के बाद हर्षवर्धन राणे को लोग काफी पसंद करने लगे है। अपकमिंग फिल्म दुबई के बैकग्राउंड पर आधारित एक इंटेंस एक्शन थ्रिलर होगी।
Vastu Tips : आखिर किस दिशा में लगाना चाहिए मनी प्लांट?
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मनी प्लांट लगाने से पैसा आता है और सुख-शांति बनी रहती है। हमेशा इसे दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इस दिशा में लगाने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। इसके साथ ही ध्यान रहे की इसकी बेल हमेशा ऊपर की ओर बढ़े, जमीन पर न लटके।
BREAKING : जशपुर में मृतक युवक अचानक पहुंचा थाने, पुलिस थाने के उड़े होश
छत्तीसगढ़ के जशपुर से एक हैरान कर देने वाली वार्ड्टा सामने आई है। घटना ऐसी हुई है की पुलिस रिकॉर्ड में मृत घोषित युवक ”सीमित खाखा” अचानक जिंदा थाने पहुंच गया। जिस युवक की हत्या के आरोप में पांच लोग जेल में हैं। इस घटना ने पुलिस और सिस्टम को सकते में डाल दिया है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि वह अधजली लाश किसकी थी जिसे दफनाया गया था।
18 वर्षीय युवक को कुत्ते ने काटा, दो साल बाद हुई मौत
तमिलनाडु के रानीपेट में 18 वर्षीय जे दिवा की रेबीज से मौत हो गयी। दरअसल, दो साल पहले युवक को एक आवारा कुत्ते के काटा था। काफी लम्बे समय के बाद उसे रेबीज के लक्षण आये। लक्षण दिखने पर उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन कुछ ही दिनों बाद उसकी मौत हो गयी।
पंजाब के कई स्कूलो को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मची अफरा-तफरी
पंजाब से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ जालंधर और अमृतसर के कई स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। जिससे अभिभावकों और प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और बम निरोधक दस्ते अलर्ट पर हैं। इसके अलावा, कलिंगा यूनिवर्सिटी में छात्र की संदिग्ध मौत ने भी हड़कंप मचा रखा है।
Video : प्रेमी के साथ शादी के लिए कोर्ट पहुंची दो बच्चों की मां, जमकर हुई मारपीट
मंदसौर के जिला न्यायालय परिसर में आज सुबह दो बच्चों की मां अपने प्रेमी से शादी करने के लिए पहुँची थी । उसके कोर्ट में पहुँचते ही ससुराल और मायके पक्ष के लोगों ने जमकर महिला और प्रेमी की पिटाई कर दी । इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें दो पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चलते दिख रहे हैं।
‘धुरंधर 2’ को लेकर एक्टर ने किया बड़ा खुलासा
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही है, अब दर्शको को इसके अगले पार्ट का इंतजार है। इसका दूसरा पार्ट मार्च 2026 रिलीज़ होने वाला है। एक्टर नवीन कौशिक ने बताया की अगला पार्ट और भी कमाल का होने वाला है। फिल्म के दूसरे पार्ट में एक्शन, मिस्ट्री और रोमांच 50 गुना बढ़ जाएगा।
गुजरात में शराब नियमों में बड़ी छूट
गुजरात सरकार ने अपने पुरे राज्य में शराब बंद करवा दी थी लेकिन अब सरकार ने गिफ्ट सिटी को ग्लोबल बिजनेस हब बनाने के लिए शराब के नियमों में बड़ी छूट दी है। अब गुजरात या देश के बाहर से आने वाले लोगों को शराब पीने के लिए परमिट की जरूरत नहीं होगी। वे सिर्फ फोटो आईडी दिखाकर होटलों में शराब का सेवन कर सकेंगे।
1.84 करोड़ के इनामी 22 नक्सलियों ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ के 22 बड़े नक्सलियों ने आज ओडिशा पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। इन नक्सलियों पर कुल 1.84 करोड़ रुपये का इनाम था। सरेंडर करने वालों में 10 महिला नक्सली भी शामिल हैं। वहीं नक्सली अपने साथ AK-47, SLR और इंसास जैसे भारी हथियार लेकर आए हैं। ये सभी सुकमा और दंतेवाड़ा जैसे इलाकों में एक्टिव थे।