गले के कैंसर को शुरुआत में पहचानना kकाफी मुश्किल होता है, क्योंकि इसके लक्षण काफी सामान्य लगते हैं। अगर आपकी आवाज में बदलाव और खाना निगलने में तकलीफ की समस्या 3 महीने से ज्यादा समय तक बनी रहती है, तो यह खतरे का संकेत हो सकता है। इसके अलावा गले में गांठ, कान में दर्द और अचानक वजन कम होना भी इसके प्रमुख लक्षण हैं।
Accident : तीन बच्चो के पिता को तेज रफ्तार कार ने कुचला
हरियाणा के यमुनानगर में एक तेज रफ्तार कार ने पेंटर का काम करने वाले 25 वर्षीय सुमित को कुचल दिया, जिससे उस युवक की मौके पर मौत हो गई। सुमित अपने माता-पिता की एकलौती औलाद थी और उसके तीन छोटे बच्चे भी थे। मृतक सुमित साथियों के लिए चाय लेकर लौट रहा था। पुलिस ने कार और ड्राइवर को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
फिल्म देखकर लौट रहे भाई-बहन को कार ने रौंदा, बहन की मौत
एमपी के दतिया में फिल्म देखकर आ रहे भाई-बहन की बाइक को एक रफ़्तार कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 27 वर्षीय पूजा तिवारी की मौत हो गई, साथ ही भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। हादसे की जांच के लिए CCTV देखे जा रहे है।
पिकअप को डंपर ने मारी टक्कर, 3 महिला मजदूरों की मौत
महाराष्ट्र के चंद्रपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहाँ चंद्रपुर से तेलंगाना मजदूरी करने जा रही पिकअप को तेज रफ़्तार डंपर ट्रक ने जोरधार टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन महिला मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल है। पिकअप में कुल 16 मजदुर थे। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।
संतुलन बिगड़ने से नीचे गिरा मजदूर, मौके पर हुई मौत
बिहार के बाजितपुर सुजनी में काम करने के समय एक 26 वर्षीय मजदूर वीरेन्द्र पंडित छत से गिर गया। जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मिर्गी का दौरा पड़ने से वह नीचे गिरा, जिससे उसकी मौत हो गयी।
Ashes Test Series 2025 : स्टीव स्मिथ फिर बने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान
एसेज टेस्ट सीरीज 2025 का चौथा टेस्ट मैच 26 दिसंबर को मेलबर्न में खेला जाएगा। इस मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम घोषित कर दी है। टीम की कप्तानी पैट कमिंस नहीं बल्कि स्टीव स्मिथ संभालेगे। चोटिल नाथन लियोन की जगह स्पिनर टॉड मर्फी को टीम में शामिल किया गया है। वही तेज गेंदबाज झाई रिचर्डसन की भी वापसी हुई है। AUS तीन मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुकी है।
पुलिया से टकराई बस : 22 यात्री जख्मी, दो की हालत गंभीर
एमपी के सीहोर में मंगलवार सुबह हरदा से भोपाल जा रही एक बस अनियंत्रित होकर नहर की पुलिया से टकरा गई। बस में 45 यात्री सवार थे, जिसमे से 22 लोग घायल हुए हैं। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, उन्हें भोपाल रेफर कर दिया है। पता चला है कि बाइक सवार को बचाने में बस पुलिया से टकरा गयी।
क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए कितना होना चाहिए CIBIL स्कोर
क्रेडिट कार्ड के लिए बैंक आपकी इनकम और सिबिल स्कोर देखता है। अगर आप भी क्रेडिट कार्ड बनवाना चाहते है तो आपका स्कोर 750 या 800 से अधिक होना चाहिए, तभी बैंक आसानी से कार्ड दे सकती हैं। यह कार्ड आपका क्रेडिट स्कोर सुधारने और EMI की सुविधा के लिए सबसे बढ़िया है।
पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे 2 युवक गिरफ्तार
अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले आरोप में जम्मू-कश्मीर के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी कंबल बेचने के बहाने राज्य के संवेदनशील इलाकों में घूमकर खुफिया जानकारी इकट्ठा कर रहे थे और उसे सीमा पार साझा कर रहे थे। पुलिस ने अब तक इस गिरोह के कुल पांच सदस्यों को पकड़ा है।
ISRO कर रहा अमेरिका के इस खास सैटेलाइट को लॉन्च
क्रिसमस से पहले इसरो एक बड़ी कामयाबी रचने जा रहा है। इसरो 24 दिसंबर को भारत का रॉकेट LVM3 अमेरिकी सैटेलाइट ‘ब्लूबर्ड ब्लॉक-2’ को लॉन्च करेगा, जो दुनिया का सबसे बड़ा कर्मिशियल सैटेलाइट होगा। यह रॉकेट बिना मोबाइल टावर के सीधे आपके स्मार्टफोन पर 4G/5G इंटरनेट और कॉलिंग की सुविधा देगा।