📱Download Our App
जेल जाएँगे बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव, कल 4 बजे तक करना होगा सरेंडर

जेल जाएँगे बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव, कल 4 बजे तक करना होगा सरेंडर

चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव के प्रति कड़ा रुख अपनाते हुए उन्हें 4 फरवरी 2026 की शाम 4 बजे तक जेल सरेंडर करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि राजपाल ने भुगतान के वादे बार-बार तोड़े और न्यायिक प्रक्रिया के प्रति लापरवाही दिखाई। अब उन्हें ट्रायल कोर्ट द्वारा सुनाई गई 6 महीने की सजा काटनी होगी।

News Source: दैनिक भास्कर
ब्रेकिंग न्यूज़ : BJP के युमनाम खेमचंद सिंह होंगे मणिपुर के नए सीएम

ब्रेकिंग न्यूज़ : BJP के युमनाम खेमचंद सिंह होंगे मणिपुर के नए सीएम

भाजपा नेता युमनाम खेमचंद सिंह मणिपुर के 13वें मुख्यमंत्री होंगे । मंगलवार को BJP विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया । अब राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा । भाजपा के एक अंदरूनी सूत्र ने बताया है कि कुकी-जो समुदाय को संतुष्ट करने के लिए 10 कुकी विधायकों में से एक को डिप्टी सीएम का पद दिया जा सकता है । बता दें राष्ट्रपति शासन 12 फरवरी को खत्म हो रहा है ।

News Source: दैनिक भास्कर
भारत-यूएस ट्रेड डील: कौन-सी चीज़ें सस्ती होंगी, कौन महंगी रह सकती हैं

भारत-यूएस ट्रेड डील: कौन-सी चीज़ें सस्ती होंगी, कौन महंगी रह सकती हैं

भारत और अमेरिका के बीच नया ट्रेड डील तय हो गया है, जिसमें अमेरिकी टैरिफ पहले के 50% से घटकर 18% कर दिए गए हैं। इससे दालें, डेयरी, प्रोसेस्ड फूड, लैपटॉप, गैजेट्स, टेक्सटाइल और कंज्यूमर गुड्स जैसी चीज़ें समय के साथ महंगी import टैक्स कम होने से सस्ती हो सकती हैं। वहीं स्टील, अल्युमीनियम, तांबा और कुछ ऑटो पार्ट्स पर क़रीब पहले जैसा टैरिफ जारी रहने की संभावना है।

News Source: एनडीटीवी
उज्जैन : सोना-चाँदी की रिकॉर्ड दरें, मंदिरों में सुरक्षा चिंताएँ बढ़ीं

उज्जैन : सोना-चाँदी की रिकॉर्ड दरें, मंदिरों में सुरक्षा चिंताएँ बढ़ीं

मध्य प्रदेश के उज्जैन में सोने और चाँदी की कीमतों ने इतिहास रचा है और इसका असर प्रसिद्ध मंदिरों पर दिखने लगा है। बढ़ती कीमतों के साथ सुरक्षा चिंताएं भी बढ़ गई हैं, क्योंकि श्रद्धालुओं के चढ़ावे में सोना-चाँदी शामिल होती हैं। प्रशासन ने सीसीटीवी, गार्ड फ़ोर्स और सुरक्षा व्यवस्थाएँ और पुख्ता कर दी हैं ताकि चोरी-लूट जैसी घटनाओं को रोका जा सके।

News Source: एनडीटीवी
ग्वालियर कलेक्टर ने पटवारी निलंबित किया, ओलावृष्टि में फ़सल नुकसान पर सख्त कदम

ग्वालियर कलेक्टर ने पटवारी निलंबित किया, ओलावृष्टि में फ़सल नुकसान पर सख्त कदम

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भारी ओलावृष्टि से कृषि फ़सल को भारी नुक़सान हुआ। कलेक्टर रुचिका चौहान ने पटवारी को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया है। प्रशासन अब फ़सल सर्वे और मुआवज़ा प्रक्रिया को तेज़ कर रहा है ताकि प्रभावित किसानों को राहत मिल सके। किसानों ने सरकार से त्वरित सहायता पैकेज की मांग भी की है।

News Source: एनडीटीवी
MP में ओवरब्रिज से कार पर गिरा हाईवा, 1 की मौत, 5 गंभीर घायल

MP में ओवरब्रिज से कार पर गिरा हाईवा, 1 की मौत, 5 गंभीर घायल

जबलपुर-भोपाल नेशनल हाईवे-45 पर मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। शाहपुरा थाना क्षेत्र में ओवरब्रिज के नीचे सर्विस रोड पर चल रही कार पर हाईवा गिर गया। हादसे में हाईवा ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार 5 लोग घायल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही शहपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

News Source: दैनिक भास्कर
MP में तीसरी के छात्र की मौत मामले में पिता गिरफ्तार, जानें क्यों

MP में तीसरी के छात्र की मौत मामले में पिता गिरफ्तार, जानें क्यों

भोपाल के गौतम नगर इलाके में तीसरी कक्षा के छात्र इब्राहिम की गोली लगने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने उसके पिता रिजवान लाला को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि रिजवान अपने घर में फरार अपराधियों को शरण देता था। पुलिस ने उसके पास से बिना लाइसेंस की देसी पिस्टल और अन्य अवैध हथियार बरामद किए हैं, जिसके बाद उस पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

News Source: दैनिक भास्कर
इंदौर ब्रेकिंग : 20 वर्षीय नवविवाहिता ने फांसी लगाकर किया सुसाइड

इंदौर ब्रेकिंग : 20 वर्षीय नवविवाहिता ने फांसी लगाकर किया सुसाइड

इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली नवविवाहिता मोनिका चौहान (20) ने सोमवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय पति घर के बाहर था। जब वह लौटा तो पत्नी को फंदे पर लटका देख तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

News Source: दैनिक भास्कर
यूट्यूबर अरुण पंवार को दहेज में मिला 21 तोला सोना और 71 लाख केस, हुई आलोचना

यूट्यूबर अरुण पंवार को दहेज में मिला 21 तोला सोना और 71 लाख केस, हुई आलोचना

ऑटोमोबाइल यूट्यूबर अरुण पंवार की शादी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। वायरल वीडियो के अनुसार, अरुण को उनकी शादी में 21 तोला सोना और ₹71 लाख नकद दहेज के रूप में मिले हैं। विलासिता और भारी नकद राशि के इस प्रदर्शन ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। वीडियो वायरल होने के बाद कई लोग इतना दहेज लेने के लिए उनकी आलोचना कर रहे है ।

News Source: इंस्टाग्राम
पश्चिम बंगाल चुनाव पर ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान

पश्चिम बंगाल चुनाव पर ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है । सीएम ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन को झटका देते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल ने उनकी पार्टी TMC अकेले चुनाव लड़ेगी । वे किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे । इसके साथ ही कहा कि वे दो-तिहाई बहुमत के साथ चौथी बार सरकार बनाएंगी ।

News Source: इंस्टाग्राम