एमपी के मृगवास इलाके में 55 वर्षीय हरबाई मीना की सोमवार शाम सड़क हादसे में मौत हो गयी। वह बेटे के साथ बीमार बेटी को देखने जा रही थीं, तभी रोड पर गिरे गोबर की वजह से बाइक फिसल गई। हादसे में बाइक चालक और साथ में बैठा बालक भी घायल हुए है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
चेन्नई – 2 – फ़ीड चेक
चेन्नई – 2 – फ़ीड चेकचेन्नई – 2 – फ़ीड चेकचेन्नई – 2 – फ़ीड चेकचेन्नई – 2 – फ़ीड चेकचेन्नई – 2 – फ़ीड चेकचेन्नई – 2 – फ़ीड चेक
राशन कार्ड धारको के लिए खुशखबरी, फिर शुरू हुए नए राशन कार्ड बनना
उत्तर प्रदेश के देहात क्षेत्रों में अब नए राशन कार्ड बनवाने का रास्ता साफ हो गया है। प्रशासन द्वारा इनकम टैक्स पेयर्स और अपात्र लोगों के कार्ड निरस्त किए जाने के बाद अब खाली जगहों पर नए पात्र परिवारों को मौका मिलेगा। इच्छुक लोग ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिसके बाद विभाग फिजिकल वेरिफिकेशन करेगा। सही पाए जाने पर नया कार्ड जारी कर दिया जाएगा।
मस्त ऑफर, iPhone 16e पर ₹9,000 की छूट
एप्पल के फ़ोन पसंद करने वालो के लिए एक अच्छी खबर आ रही है। iPhone का 16e अब तक के सबसे कम प्राइस पर मिल रहा है। अभी इसे खरीदने जाते है तो 9,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ सिर्फ 50,390 रुपये में घर ला सकते है। यह ऑफर टाटा क्रोमा की वेबसाइट पर चल रहे ईयर एंड सेल में मिल रहा है।
क्रिकेट में मचा तहलका, एक ही ओवर में 5 विकेट लेकर रचा इतिहास
मैच में आए दिन कोई न कोई रिकॉर्ड बनते रहते है, ऐसे ही इंडोनेसिया के तेज गेंदबाज गेडे प्रियांडाना ने कंबोडिया के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में एक ही ओवर में 5 विकेट लेकर इतिहास रच दिया है। वह दुनिया के पहले गेंदबाज है जिन्होंने एक ही ओवर में पांच विकेट चटकाए। उनकी इस शानदार गेंदबाजी की बदौलत इंडोनेशिया ने कंबोडिया को 60 रनों से हराया।
साल 2026 में बड़े पर्दे पर अपनी किस्मत आजमाएंगे ये 5 नए एक्टर्स
साल 2026 में बॉलीवुड में कई स्टार किड्स बड़े पर्दे पर डेब्यू करने वाले हैं। जिसमे शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान फिल्म ‘किंग’ से डेब्यू करेंगी, तो अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ‘इक्कीस’ में नजर आएंगे। इनके अलावा अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया, गोविंदा के बेटे यशवर्धन और मेधा राणा भी सिल्वर स्क्रीन पर अपना जलवा बिखेरने को तैयार हैं।
मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार
इंडियन शेयर बाजार में 23 दिसंबर यानि आज मिला-जुला असर रहा। सेंसेक्स 42 अंक फिसलकर 85,524 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 4 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 26,177 पर रहा। जहां चोल इन्वेस्टमेंट और IRFC जैसे शेयरों ने मुनाफा कमाया, वहीं कोफोर्ज और इंफोसिस घाटे में रहे। सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में उछाल आया है।
काम को लेकर कियारा ने किया दीपिका पादुकोण का समर्थन
अभिनेत्री कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी मां बनने की खुशी के साथ काम को भी संभाल रही हैं। हाल ही में उन्होंने दीपिका पादुकोण की 8 घंटे की शिफ्ट वाली बात का समर्थन करते हुए कहा कि प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में संतुलन जरूरी है। कियारा का मानना है कि काम के दौरान गरिमा और मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।
अंगीठी जलाकर सोए 5 मजदूरों की दम घुटने से मौत
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक होटल में पुताई का काम कर रहे यूपी के 5 मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गयी। ठंड से बचने के लिए उन्होंने कमरे में कोयले की अंगीठी जलाई थी, जिस वजह से जहरीली गैस फैल गई। सुबह जब दरवाजा खोला, तो पांचों मृत मिले। पुलिस ने शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
तमिलनाडु – वीरूधनगर – 1
तमिलनाडु – वीरूधनगर – 1तमिलनाडु – वीरूधनगर – 1तमिलनाडु – वीरूधनगर – 1तमिलनाडु – वीरूधनगर – 1तमिलनाडु – वीरूधनगर – 1तमिलनाडु – वीरूधनगर – 1तमिलनाडु – वीरूधनगर – 1