नए साल 2026 को अगर आप बर्फबारी वाली जगह पर जाकर मनाना चाहते है, तो गुलमर्ग, मनाली और औली बेस्ट ऑप्शन हैं। गुलमर्ग में आप गोंडोला राइड का मजा ले सकते हैं, वहीं मनाली कम बजट में स्कीइंग का मजा ले सकते है। और जिन लोगो को एडवेंचर का शौक है उनके लिए तो उत्तराखंड का औली बेहतरीन जगह है।
रोहित-विराट के बाद गिल की विजय हजारे ट्रॉफी में एंट्री
भारतीय टीम के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल भी अब विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आएंगे। गिल 3 जनवरी और 6 जनवरी को पंजाब के लिए दो मैच खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। आपको पता होगा की इस टूर्नामेंट में रोहित शर्मा और विराट कोहली भी खेलने का ऐलान कर चुके है।
नांदेड़ में NCP नेता का घर से अपहरण, 7 लोग गिरफ्तार
महाराष्ट्र के नांदेड़ में NCP (अजीत पवार गुट) के नेता जीवन घोगरे को आज दोपहर कुछ आरोपियों ने बंदूक की नोक पर अगवा कर लिया। इस वारदात को लेकर जीवन घोगरे ने पूर्व नेता प्रताप पाटिल पर 2 करोड़ के लेनदेन का आरोप लगाया है। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए CCTV के आधार पर 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
टोका-टाकी करने पर भड़की लड़की, युवक को उतारा मौत के घाट
एमपी के इंदौर में यश नामक 24 वर्षीय युवक ने पड़ोस में रहने वाली चारु से रात में बाहर बैठने को लेकर सवाल किया था। इसी बात पर गुस्सा होकर युवती ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर यश पर धारदार चाकू से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने युवती सहित 4 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
BREAKING : एक्सप्रेस-वे पर टला बड़ा हादसा
यूपी के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार शाम एक और बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक वॉल्वो बस में अचानक भीषण आग लग गई, आग की लपटें उठते ही यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना की सुचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 4 गाड़िया पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
BREAKING : 25,000+ पदों पर भर्ती, अंतिम तारीख नजदीक
SSC GD कॉन्स्टेबल के 25,487 पदों पर भर्ती के आवेदन चल रहे है। इसकी अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2025 है, कोई भी 10वी पास उम्मीदवार वेबसाइट ssc.gov.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है। आवेदक की उम्र 18 से 23 साल के बीच होनी चाहिए। BSF, CISF और CRPF जैसे विभागों में नौकरी पाने का यह सुनहरा मौका है।
बोरावां के बी-फार्मेसी छात्र की मौत, कालेज प्रबंधन पर गंभीर आरोप
खरगोन जिले के बोरावां में स्थित JRY कॉलेज के बी-फार्मेसी छात्र सचिन जायसवाल ने कॉलेज से छुट्टी न मिलने पर परेशान होकर जहरीली दवाई पी ली,जिससे उस छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के भाई का आरोप है की छुट्टी मांगने पर टीचर ने उसे पढ़ाई पूरी करने का दबाव बनाया था। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
दादरी हत्याकांड में एक और नया मोड़, 10 साल बाद भी नहीं बचेंगे आरोपी
अखलाक मॉब लिंचिंग मामले में यूपी सरकार को बड़ा झटका लगा है। क्यूंकि सूरजपुर कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ केस वापस लेने की सरकारी अर्जी को खारिज कर दिया है, जिससे अब मुकदमा जारी रहेगा। साल 2015 में दादरी के बिसाहड़ा गांव में गोमांस की अफवाह के बाद भीड़ ने अखलाक की हत्या कर दी थी। जिससे पीड़ित परिवार के लिए न्याय की बड़ी उम्मीद जगी है।
Vastu Tips : घर में चाहिए बरकत? तो इन दिशाओं में भूलकर भी न रखें कूड़ेदान
वास्तु के हिसाब से घर में सुख-शांति और पैसे की बरकत के लिए कूड़ेदान सही जगह रखना जरूरी है। वास्तु के हिसाब से उत्तर-पूर्व (North-East) दिशा में कूड़ेदान रखने से मन अशांत रहता है। और दक्षिण-पूर्व (South-East) में रखने से खर्चे बढ़ते हैं और आर्थिक तंगी आती है। ऐसे में घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए कूड़ेदान इन दिशाओं नहीं रखना चाहिए।
सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, नए वेतन में दुगनी होगी सैलरी
नया साल आते ही सभी सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर आई है। 1 जनवरी 2026 से 8वें वेतन आयोग शुरू होने वाला है। इस नए आयोग में 2.15 का फिटमेंट फैक्टर मिल सकता है। यदि ऐसा हुआ, तो न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपये से बढ़कर सीधे 38,700 रुपये हो जाएगी। ये बढ़ोतरी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत साबित होगी।