टीम इंडिया से भिड़ने के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी वनडे और टी20 टीम घोषित कर दी है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि दिग्गज केन विलियमसन इस दौरे पर नजर नहीं आएंगे, जबकि कप्तानी की जिम्मेदारी माइकल ब्रेसवेल को सौंपी गई है। कीवी टीम ने कई युवा चेहरों पर दांव खेला है।
रूह कंपा देगी यह परंपरा! जहां मृत बच्चों को पेड़ों के अंदर दफनाते हैं लोग
इंडोनेशिया की तोराजा जनजाति की परंपरा देख आप दंग रह जाएंगे। यहाँ अगर किसी मासूम बच्चे की मौत हो जाती है, तो उसे जमीन में नहीं बल्कि जीते-जागते पेड़ों के तने में छेद करके दफनाया जाता है। मान्यता है कि जैसे-जैसे पेड़ बड़ा होगा, बच्चा भी हवा के जरिए स्वर्ग की ओर बढ़ेगा।
चुनावी चंदे का असली खेल: आखिर क्या है इलेक्टोरल ट्रस्ट
आसान भाषा में समझें तो ‘इलेक्टोरल ट्रस्ट’ कंपनियों और नेताओं के बीच का एक कानूनी पुल है। बड़ी कंपनियां सीधे चंदा देने के बजाय इन ट्रस्टों को पैसा देती हैं, जो आगे राजनीतिक दलों को बांट दिया जाता है। इसमें पारदर्शिता और टैक्स छूट का फायदा मिलता है, जिससे चुनाव के वक्त सफेद धन का खेल साफ सुथरा रहता है।
विजय हजारे ट्रॉफी में दिखेगा रोहित-विराट का जलवा, जानिए एक मैच खेलने के लिए मिलेंगे कितने लाख?
घरेलू क्रिकेट के अखाड़े ‘विजय हजारे ट्रॉफी’ में जब रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज उतरेंगे, तो चर्चा उनकी फीस की भी होगी। नियम के मुताबिक, इन सीनियर्स को एक मैच के करीब 60 हजार रुपये मिलेंगे। हालांकि, ये रकम उनके आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट के सामने ऊंट के मुंह में जीरा है।
कुलदीप सेंगर की रिहाई के खिलाफ सड़क पर उतरीं उन्नाव पीड़िता और मां
उन्नाव रेप कांड के दोषी कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से जमानत मिलते ही दिल्ली में बवाल शुरू हो गया। न्याय की आस में पीड़िता और उसकी मां इंडिया गेट पर धरने पर बैठ गईं, जिन्हें पुलिस ने जबरन घसीटकर वहां से हटाया। पीड़िता का आरोप है कि सेंगर की रिहाई से उसके पूरे परिवार की जान को खतरा है !
दिल्ली में क्रिसमस की धूम: रोशनी से नहाए चर्च और मार्केट में रौनक
क्रिसमस के मौके पर देश की राजधानी दिल्ली पूरी तरह नूरानी हो गई है। कनॉट प्लेस से लेकर खान मार्केट और शालीमार बाग तक, हर तरफ रौनक ही रौनक है। चर्चों में विशेष प्रार्थनाओं का दौर जारी है, तो वहीं बाजारों में सांता क्लॉज और क्रिसमस ट्री के साथ लोग जमकर सेल्फी ले रहे हैं।
मौत को मात देकर लौटा कुणाल: कफ सिरप ‘कोल्ड्रिफ’ कांड में जिंदगी की जंग जीती
छिंदवाड़ा के चर्चित कफ सिरप कांड में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे मासूम कुणाल ने आखिरकार जंग जीत ली है। गलत दवाई के असर से हालत बिगड़ने के बाद उसे इलाज के लिए नागपुर रेफर किया गया था, जहाँ डॉक्टरों की कड़ी मेहनत रंग लाई। अब कुणाल पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट आया है !
यमुना एक्सप्रेसवे पर फिर हुआ भीषण हादसा, भिड़ीं कई गाड़ियां
यमुना एक्सप्रेसवे पर आज सुबह घने कोहरे ने मौत का तांडव मचाया, जहां कम विजिबिलिटी के चलते कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस भीषण हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया है। प्रशासन ने अपील की है कि धुंध के कारण रफ्तार पर लगाम लगाएं।
साइबर ठगों का ‘न्यूड फोटो’ वाला गंदा खेल: डॉक्टर कपल को जाल में फंसाकर लूटे हजारों!
गाजियाबाद के इंदिरापुरम में साइबर अपराधियों ने अब सीधे डॉक्टरों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। शातिरों ने एक डॉक्टर कपल के न्यूड फोटो एडिट कर उन्हें ब्लैकमेल किया और पैसे ऐंठने के बहाने बुलाकर सरेराह लूटपाट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इन ऑनलाइन लुटेरों की तलाश में जुट गई है।
बरेली में गरजा बाबा का बुलडोजर: मौलाना तौकीर रजा के करीबी पर बड़ा एक्शन
यूपी में माफिया और रसूखदारों के खिलाफ योगी सरकार का ‘बुलडोजर अभियान’ थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला बरेली का है, जहाँ मौलाना तौकीर रजा के एक बेहद करीबी शख्स द्वारा किए गए अवैध निर्माण को प्रशासन ने मलबे में तब्दील कर दिया। बिना नक्शा पास खड़ी की गई इमारतों पर ऐसा चला कि सब मिट्टी में मिल गया।