📱Download Our App
BPSC द्वारा ASO परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहाँ देखें अपना रोल नंबर डालकर

BPSC द्वारा ASO परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहाँ देखें अपना रोल नंबर डालकर

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर ( ASO ) की परीक्षा का आयोजन 11 सितंबर 2025 को किया था जिसका रिजल्ट 24 दिसंबर 2025 को जारी हो गया है। इस परीक्षा में कुल 60,517 उम्मीदवारों ने भाग लिया था जिसमे से 668 अभ्यर्थियों को सफलता मिली है। यह उम्मीदवार अब मुख्य परीक्षा देंगे। अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर पीडीएफ फॉर्मेट में देख सकते हैं।

News Source: जागरण
टोरंटो में मिली भारतीय हिमांशी खुराना की लाश, पार्टनर पर मर्डर का शक

टोरंटो में मिली भारतीय हिमांशी खुराना की लाश, पार्टनर पर मर्डर का शक

कनाडा के टोरंटो शहर में एक भारतीय महिला हिमांशी खुराना की दर्दनाक हत्या कर दी है। पुलिस ने जाँच की तो उनको शक है की यह वारदात उनके पार्टनर अब्दुल गफूरी ने अंजाम दिया है। पुलिस ने उसके पार्टनर के खिलाफ फर्स्ट डिग्री वारंट जारी किया गया है। आरोपी फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

News Source: जागरण
UP : ठंड को लेकर डीएम का नया आदेश, नर्सरी तक के स्कूल बंद

UP : ठंड को लेकर डीएम का नया आदेश, नर्सरी तक के स्कूल बंद

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में घने कोहरे और बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी, जिससे विजिबिलिटी महज 100 मीटर रह गई। बढ़ती ठंड को देखते हुए प्रशासन ने नर्सरी तक के स्कूल 27 दिसंबर तक बंद कर दिए हैं, जबकि कक्षा 1 से 12वीं तक का समय सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक कर दिया गया है। मौसम विभाग ने भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

News Source: दैनिक भास्कर
15 साल बाद दिल्ली के लिए उतरे विराट कोहली, मिलेगी मात्र इतनी फीस

15 साल बाद दिल्ली के लिए उतरे विराट कोहली, मिलेगी मात्र इतनी फीस

विजय हजारे ट्रॉफी 2025 की शुरुआत आज से हो गई है और आज विराट कोहली की टीम दिल्ली और आंध्रप्रदेश का मैच है। कई सालो बाद विराट इस ट्रॉफी में नजर आते दिखे जो फैन्स के लिए काफी उत्साह की बात है। फिहलाल कोहली इस ट्रॉफी के सिर्फ दो मैच ही खेलेंगे जिसके लिए उन्होंने पर मैच 60,000 रुपये फ़ीस ली है।

News Source: आज तक
इसरो के रॉकेट LVM3 ने रचा इतिहास, अमेरिका का ‘ब्लूबर्ड ब्लॉक-2’ सैटेलाइट लॉन्च

इसरो के रॉकेट LVM3 ने रचा इतिहास, अमेरिका का ‘ब्लूबर्ड ब्लॉक-2’ सैटेलाइट लॉन्च

आज इसरो ने अपने शक्तिशाली रॉकेट LVM3 के जरिए अमेरिका के सबसे भारी ‘ब्लूबर्ड ब्लॉक-2’ सैटेलाइट को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है। इस सैटेलाइट को लांच कर इतिहास रच दिया है। यह सैटेलाइट सीधे स्मार्टफोन पर इंटरनेट और कॉल की सुविधा देगा, जिससे बिना मोबाइल टॉवर के भी नेटवर्क मिल सकेगा। पीएम मोदी ने इसरो को सफल लॉन्चिंग की बधाई दी।

News Source: टाइम्स ऑफ़ इंडिया
रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म पर आया धांसू अपडेट

रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म पर आया धांसू अपडेट

रणबीर कपूर की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर बड़ा अपडेट आया है। संजय लीला भंसाली जनवरी 2026 में इस फिल्म की पहली झलक दिखा सकते हैं। फिल्म की शूटिंग आखिरी दौर में है और फिलहाल रणबीर-विकी कौशल के बीच एक्शन सीन शूट हो रहे हैं। हालांकि रिलीज डेट को लेकर थोड़ा सस्पेंस है, लेकिन माना जा रहा है कि यह फिल्म जून या अगस्त 2026 आएगी।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
iPhone 16 क्रोमा सेल में ₹40,000 से भी कम में खरीदने का मौका

iPhone 16 क्रोमा सेल में ₹40,000 से भी कम में खरीदने का मौका

साल 2025 खत्म होने होने वाला और ‘क्रोमा’ की ‘क्रोमेस्टिक दिसंबर सेल’ में आईफोन 16 पर जबरदस्त ऑफर मिल रहा है। इस फ़ोन की कीमत ₹79,900 रुपये है जिसे आप बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज बोनस के साथ मात्र ₹40,990 तक में खरीद सकते है। फ़ोन में A18 प्रोसेसर और 48MP कैमरा जैसे बेहतरीन फीचर्स हैं। इसके साथ गैलेक्सी S24 अल्ट्रा पर भी भारी छूट है।

News Source: एबीपी न्यूज़
तलाक का नोटिस मिलने से भड़का पति, कर दी सरेआम गोली मारकर हत्या

तलाक का नोटिस मिलने से भड़का पति, कर दी सरेआम गोली मारकर हत्या

बेंगलुरु से एक चौकाने वाली वारदात सामने आई है जहाँ एक पत्नी ने अपने पति को तलाक के नोटिस भेजे जिसके बाद पति ने गुस्से में आ कर उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। इस हादसे में बैंक मैनेजर पत्नी की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी बालमुरुगन हत्या के बाद खुद थाने जाकर सरेंडर कर दिया।

News Source: पत्रिका
ऋतिक रोशन के भाई की शादी में बवाल, किन्नरों से भिड़े राकेश रोशन,

ऋतिक रोशन के भाई की शादी में बवाल, किन्नरों से भिड़े राकेश रोशन,

ऋतिक रोशन के कजिन भाई ईशान रोशन की शादी में एक बवाल भी देखने को मिला। दरअसल शादी में किन्नर पहुंचे और उन्होंने शगुन के पैसों मांगे जिसके चलते उनकी राकेश रोशन से बहस शुरू हो गई, जिसका वीडियो सोशल मिडिया पर काफी वायरल हो रहा है। विवाद के बावजूद जश्न शानदार रहा, जहां ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा आजाद और एक्स-वाइफ सुजैन खान भी शामिल थी।

News Source: इंस्टाग्राम
ट्रक और बाइक के बीच भयंकर टक्कर, एक युवक की मौके पर मौत

ट्रक और बाइक के बीच भयंकर टक्कर, एक युवक की मौके पर मौत

मध्यप्रदेश के रीवा जिले में रात को नो-एंट्री खुलते ही एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जहाँ एक तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवक को कुचल दिया है, जिसमें 18 वर्षीय समीर जायसवाल की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद शहर में भारी वाहनों की लापरवाही को लेकर लोगों में काफी गुस्सा देखने को मिला है।

News Source: नईदुनिया