भाई साहब, 69 की उम्र में अनिल कपूर आज के हीरोज को मात दे रहे हैं! उनका फंडा सिंपल है—कड़ी डाइट, रोजाना वर्कआउट और कभी हार न मानने वाला जज्बा। वो जंक फूड से तौबा करते हैं और अनुशासन को ही अपनी जवानी का असली सीक्रेट मानते हैं। तभी तो वो आज भी एकदम ‘फिट एंड हॉट’ दिखते हैं।
करिश्मा कपूर के बच्चों का हक: संजय कपूर की संपत्ति पर हाई कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
करिश्मा कपूर के बच्चों की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। बच्चों ने अपने पिता संजय कपूर की संपत्ति पर हक जताया है, जिस पर उनकी दूसरी पत्नी प्रिया सचदेव का कब्जा है। अब सबकी नजरें कोर्ट के अंतिम फैसले पर टिकी हैं।
महाराष्ट्र की राजनीति में एक नया मोड़, BMC चुनाव के लिए उद्धव और राज ठाकरे साथ
अब महाराष्ट्र की राजनीती में एक नया मोड़ आया है। उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने मतभेद भुलाकर अगले साल होने वाले BMC चुनाव साथ लड़ने का फैसला किया है। एक जनसभा में दोनों भाइयो ने साथ मिलकर इस फैसले को लिया है। उद्धव ने कहा कि अब अगर मराठी समाज बंटा तो बड़ा नुकसान होगा।
पाकिस्तान की बड़ी चाल: गाजा में ‘पीसकीपिंग’ के बहाने अमेरिका से मदद की जुगाड
खबर है कि पाकिस्तान अब गाजा में ‘इंटरनेशनल स्टेबलाइजेशन फोर्स’ की कमान संभालने की जुगाड में है। पर्दे के पीछे की कहानी ये है कि इस बहाने शहबाज सरकार अमेरिका से भारी आर्थिक मदद और कर्ज राहत चाहती है ताकि अपनी डूबती अर्थव्यवस्था को सहारा दे सके।
10 साल के श्रवण सिंह का कमाल, ‘पीएम नेशनल चाइल्ड अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जाएगा
पंजाब के 10 साल के नन्हे जांबाज श्रवण सिंह को ‘पीएम नेशनल चाइल्ड अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान डरने के बजाय बेखौफ होकर सरहद पर तैनात सैनिकों तक दूध और रोटियां पहुंचाई थीं। उसकी इस बहादुरी के लिए भारतीय सेना पहले ही उसे सम्मानित कर चुकी है और अब उन्हें 26 दिसंबर को प्रतिष्ठित पुरस्कार दिया जाएगा।
14 साल के वैभव सूर्यवंशी का वर्ल्ड रिकॉर्ड, 36 गेंदों में ठोकी सेंचुरी
बिहार के 14 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025 में इतिहास रच दिया है। वैभव ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ खेलते हुए महज 36 गेंदों में अपना पहला शतक पूरा किया और कुल 190 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस धमाकेदार प्रदर्शन के साथ ही वैभव विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं, जिसने पूरे क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है।
ईशान ने विजय हजारे ट्रॉफी में जड़ा मात्र 34 गेंदों में शतक
विजय हजारे ट्रॉफी 2025 की शुरुआत आज से हो गई है और भारत के सभी स्टेडियम में इस ट्रॉफी के मैच चल रहे है। भारतीय क्रिकेटर ईशान किसन जिन्हे हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए मौका मिला है। वो झारखंड की टीम से मैच खेल रहे है और उन्होंने आज कर्नाटक के खिलाफ एक और शानदार शतक जड़ दिया है। सिर्फ 34 गेंदों में उन्होंने अपने 100 रन पुरे किए।
कुंभ राशिफल 2026 : इस राशि वाले लोग जून से अक्टूबर तक रहें सावधान
आज हम आपको राशिफल के बारे में बताने जा रहे है। आपको बता दे की कुंभ राशि वालो के लिए साल 2026 थोड़ी चुनौती वाला होगा। क्यूंकि राहु और केतु के प्रभाव के कारण आपको नौकरी, व्यापार और सेहत के मामले में काफी सावधानी बरतनी होगी। खासकर जून से अक्टूबर के बीच कोई भी नया काम शुरू करने या बड़ा आर्थिक फैसला लेने से बचें।
आखिर क्यों बजाई जाती क्रिसमस की रात को चर्च की घंटियां?, जाने
क्रिसमस का त्योहार सिर्फ केक, संता क्लॉज और सजावट तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक गहरी आध्यात्मिक शांति और खुशी का प्रतीक है। क्रिसमस की आधी रात को चर्च की घंटियों का गूंजना प्रभु यीशु के आगमन की खुशी और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। ये घंटियां पूरी दुनिया को मुक्तिदाता के जन्म की खुशखबरी सुनाती हैं और भक्तों को प्रार्थना के लिए आमंत्रित करती हैं।
Crime : शराब के नशे में दोस्त ने दोस्त को उतारा मौत के घाट
छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में एक दूध डेयरी में शराब के नशे में दो दोस्तों के बीच मुठभेड़ हुई। झगड़े के दौरान सन्नी साहू ने अपने साथी दुर्गेश पर लोहे की रॉड और धारदार हथियार से हमला कर उसकी जान ले ली। हत्या के बाद आरोपी खुद उस घायल को अस्पताल लेग्या जहाँ उसे मृतक घोषित कर दिया।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।