इंटरनेट पर एक बच्चे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह किसी पंडित की तरह अपना ‘धार्मिक सेवा केंद्र’ चला रहा है। वीडियो में बच्चा पूरे आत्मविश्वास के साथ भक्तों से 10 रुपये ले रहा है और बदले में उन्हें शिवलिंग का आशीर्वाद दिला रहा है। मासूमियत और ‘देसी जुगाड़’ के इस अनोखे संगम को देख लोग हैरान हैं। जहां कुछ इसे बच्चे का हुनर बता रहे हैं, वहीं कुछ इसे उसकी मासूमियत का आनंद ले रहे हैं।
‘धुरंधर’ की सक्सेस के बाद अक्षय खन्ना को मिला नया प्रोजेक्ट
फिल्म ‘धुरंधर’ की कामयाबी के बाद अक्षय खन्ना अब सनी देओल के साथ एक बड़ा प्रोजेक्ट मिल है । दोनों कलाकार 29 साल बाद नेटफ्लिक्स की लीगल ड्रामा फिल्म ‘इक्का‘ में एक साथ दिखेंगे। 3 फरवरी 2026 को नेटफ्लिक्स ने इस एक्शन-थ्रिलर का पहला लुक जारी कर दिया है। यह फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी, जिसमें दोनों के किरदार काफी चुनौतीपूर्ण बताए जा रहे हैं।
लोकसभा में हंगामे के बाद राहुल गांधी ने स्पीकर को लिखी चिट्ठी
लोकसभा में भारी हंगामे के बीच नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर गंभीर आरोप लगाए हैं। राहुल ने शिकायत की है कि सदन में महत्वपूर्ण मुद्दों पर बोलने के दौरान उन्हें रोका जा रहा है और उनका माइक बंद किया गया। उन्होंने इसे लोकतंत्र के विरुद्ध बताते हुए कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है और वे जनता के मुद्दों को उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
मैंने कहा था वर्ल्ड ऑर्डर बदलेगा, अब वह भारत के पक्ष में है: अमेरिका से ट्रेड डील पर पीएम मोदी
भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के एलान के बाद एनडीए संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित किया गया है। पीएम मोदी ने डील को लेकर कहा, “लोग आलोचना कर रहे थे लेकिन हमने धैर्य रखा उसका परिणाम निकला… मैंने कहा था वर्ल्ड ऑर्डर बदलेगा, अब वह भारत के पक्ष में ट्विस्ट हो रहा है।”
पाकिस्तान के मैच बॉयकॉट पर कपिल देव ने दी अपनी प्रतिक्रिया
टी20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले भारत – पाक मैच में पाकिस्तान सरकार के खेलने से इनकार के बाद पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह फैसला भारत से ज्यादा पाकिस्तान के लिए नुकसान वाला है और इससे उनके युवा खिलाड़ियों का करियर बर्बाद होगा। कपिल देव ने आगाह किया कि ऐसे हठ से पाकिस्तान क्रिकेट दुनिया से पूरी तरह अलग-थलग पड़ सकता है।
आज कितना उछलें सोना – चाँदी?
आज मंगलवार को चांदी और सोने की कीमतों में तीन दिन की भारी गिरावट के बाद तेजी से उछाल आया, जिसमें चांदी की कीमत 24,000 रुपये बढ़कर 2.84 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जबकि वैश्विक संकेतों में मजबूती और अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने के बीच सोने की कीमत 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई ।
जनवरी में ऑटो कंपनियों की कैसी रही बिक्री? टाटा, महिंद्रा और मारुति ने जारी किए आंकड़े
जनवरी में टाटा मोटर्स की बिक्री सालाना आधार पर 47% बढ़कर 71,066 यूनिट्स रही। वहीं, महिंद्रा-एंड-महिंद्रा की कुल ऑटो बिक्री 24% की बढ़त के साथ 1.04 लाख यूनिट्स दर्ज की गई। इस दौरान मारुति सुजुकी की बिक्री सालाना आधार पर 12% बढ़कर 2.37 लाख यूनिट्स रही जबकि हुंडई इंडिया ने 11.5% की बढ़ोतरी के साथ 73,137 यूनिट्स की बिक्री की।
पवन सिंह ने लाइव शो में ऐक्ट्रेस को शादी के लिए किया प्रपोज़, वीडियो हुआ वायरल
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह लाइव शो में किसी ऐक्ट्रेस को प्रपोज़ करते नज़र आए। वीडियो में पवन ने पूछा, “आपकी शादी हो गई?” ऐक्ट्रेस के ‘ढूंढ रही हूं’ जवाब पर पवन बोले, “आपके सामने खड़ा है। चुन लीजिए। सांवला हूं, काला हूं, कमाता हूं, संस्कारी हूं, सुंदर नहीं हूं लेकिन टिकाऊ हूं।”
चोरी हुई महात्मा गांधी की प्रतिमा, जांच में जुटी पुलिस
ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न (रोवविल) स्थित ऑस्ट्रेलियन इंडियन कम्युनिटी सेंटर से महात्मा गांधी की प्रतिमा को काटकर चोरी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है । भारत सरकार ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे भारतीय समुदाय की भावनाओं पर चोट और बापू का अपमान बताया है। भारत ने ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों से दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
एमपी में रील बनाने से मना किया तो पत्नी ने की पति की हत्या, यूट्यूब से सीखा तरीका
मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में सोशल मीडिया रील बनाने को लेकर एक हत्या का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पत्नी ने अपने पति को रील बनाने से मना करने पर गला दबाकर मार दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि हत्या से पहले महिला ने यूट्यूब पर मर्डर का तरीका भी देखा था।