📱Download Our App
रोहित शर्मा का तूफानी शतक, सिक्किम के खिलाफ जड़ी 62 गेंदों में सेंचुरी

रोहित शर्मा का तूफानी शतक, सिक्किम के खिलाफ जड़ी 62 गेंदों में सेंचुरी

विजय हजारे ट्रॉफी 2025 का आगाज आज से शुरू हो गया है और कई भारतीय क्रिकेटर अपनी-अपनी स्टेट की टीम के साथ धूम मचा रहे है। स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा भी मुंबई की टीम से पहले दो मैच खेल रहे है। आज मुंबई-सिक्किम के बीच मैच में रोहित ने शानदार शतक मारी है। रोहित ने 62 गेंदों में 100 रुपये बनाए जिसमे 8 छक्के और 8 चौके शामिल है।

News Source: न्यूज़ 18
बांग्लादेश में हिंदुओं पर कहर: 18 महीनों में 2447 हमले, 7 साल की मासूम को जिंदा जलाया

बांग्लादेश में हिंदुओं पर कहर: 18 महीनों में 2447 हमले, 7 साल की मासूम को जिंदा जलाया

बांग्लादेश में हिंदुओं के लिए हालात बद से बदतर हो गए हैं। पिछले 18 महीनों में अल्पसंख्यकों पर 2,447 हमले हुए हैं, जिसमें एक 7 साल की बच्ची को जिंदा जलाने जैसी रूह कंपा देने वाली वारदात शामिल है। ईशनिंदा के नाम पर हत्याएं और हिंसा का ये खूनी खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा।

News Source: एबीपी न्यूज़
यूट्यूबर बनने का ऐसा जुनून: बेंगलुरु से अलवर जा पहुंचा 15 साल का बच्चा

यूट्यूबर बनने का ऐसा जुनून: बेंगलुरु से अलवर जा पहुंचा 15 साल का बच्चा

यूट्यूबर बनने की सनक में 15 साल का एक किशोर बेंगलुरु से सीधे राजस्थान के अलवर पहुंच गया। घर की तंगी दूर करने के लिए उसने अपने पसंदीदा यूट्यूबर से मिलने की ठानी और बिना बताए घर से निकल पड़ा। गनीमत रही कि पुलिस ने उसे सुरक्षित ढूंढकर परिवार के हवाले कर दिया।

News Source: लाइवमिंट
भारत में लॉन्च हुई Kawasaki Ninja 650, जानें कीमत

भारत में लॉन्च हुई Kawasaki Ninja 650, जानें कीमत

कावासाकी ने अपनी धाकड़ बाइक 2026 Ninja 650 को भारत में ₹7.91 लाख की कीमत पर उतार दिया है। नए रंगों और किलर लुक्स वाली इस मशीन में दमदार 649cc का इंजन है। हाई-टेक फीचर्स और जबरदस्त कंट्रोल के साथ यह स्पोर्ट्स बाइक अब पहले से ज्यादा एग्रेसिव और स्टाइलिश हो गई है।

News Source: मनीकंट्रोल
भारत की 5 जादुई जगहें जहाँ दिसंबर में होती है असली बर्फबारी

भारत की 5 जादुई जगहें जहाँ दिसंबर में होती है असली बर्फबारी

दिसंबर महीने में क्रिसमस की छुट्टियों में अक्सर लोग घूमने जाते है और उस ट्रिप को यादगार बनाते है। सर्दियों के मौसम में कोई ट्रिप प्लान बना रहे है तो भारत के पहाड़ी इलाके किसी जन्नत से कम नहीं हैं। दिसंबर के भारत के कुछ शहर जो जन्नत से कम नहीं लगते है जिसमे मनाली, गुलमर्ग, पहलगाम और तवांग है। इन जगह पर घूमना सर्दियों में सबसे ज्यादा मजा है।

News Source: पत्रिका
जमीन विवाद के चलते युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, 24 घंटे में आरोप गिरफ्तार

जमीन विवाद के चलते युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, 24 घंटे में आरोप गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल जमीन विवाद और पुरानी रंजिश के चलते मनीष कीर ( 25 ) वर्षीय ने धनराज कीर की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मट्टागांव हत्याकांड का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और फरार दूसरे साथी की तलाश तेज कर दी है।

News Source: नईदुनिया
इन बैंको ने दिया ग्राहकों को बड़ा तोहफा, होम, कार और पर्सनल लोन किया सस्ता

इन बैंको ने दिया ग्राहकों को बड़ा तोहफा, होम, कार और पर्सनल लोन किया सस्ता

कुछ दिन पहले RBI द्वारा रेपो रेट में कटौती की गई थी जिसके बाद यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया ने अपने ग्राहकों को एक खुशखबरी दी है। इस बैंक ने होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन की ब्याज दर में 0.03% से 1.6% की कटौती की है। ये नई ब्याज दर 18 दिसंबर से लागु हो जाएगी। इसके अलावा SBI बैंक ने भी अपनी दरों में बदलाव किया है।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
BSNL का बड़ा धमाका: मात्र 1 रुपये में महीने भर का डेटा और कॉलिंग फ्री

BSNL का बड़ा धमाका: मात्र 1 रुपये में महीने भर का डेटा और कॉलिंग फ्री

सरकारी कंपनी BSNL ने क्रिसमस पर मौज कर दी है! अब सिर्फ 1 रुपये में नए ग्राहकों को 30 दिनों तक रोज 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS मिलेंगे। साथ ही सिम कार्ड भी एकदम मुफ्त दिया जा रहा है। प्राइवेट कंपनियों की टेंशन बढ़ाने वाला यह धमाकेदार ऑफर 5 जनवरी तक ही उपलब्ध है।

News Source: मनीकंट्रोल
बॉलीवुड के इन 3 हीरो ने विलेन बनकर बदल दिए कमाई के सारे रिकॉर्ड

बॉलीवुड के इन 3 हीरो ने विलेन बनकर बदल दिए कमाई के सारे रिकॉर्ड

संजय दत्त, बॉबी देओल और अक्षय खन्ना जैसे दिग्गज स्टार एक टाइम में बॉलीवुड के हीरो हुआ करते थे लेकिन उनकी जिंदगी में एक नया मोड़ आया फिर अपनी दूसरी पारी में विलेन बनकर बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। इन अभिनेताओं ने नकारात्मक किरदारों को चुनकर उनकी फीस में भी जबरदस्त इजाफा हुआ है। आज ये सितारे विलेन के रूप में करोड़ों की कमाई कर रहे हैं।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
सीएम मोहन यादव ने की नई घोषणा, इस शहर का बदल दिया नाम

सीएम मोहन यादव ने की नई घोषणा, इस शहर का बदल दिया नाम

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने एक सभा में बैतूल जिले की धार्मिक नगरी ‘मुलताई’ का नाम बदलकर ‘मुलतापी’ करने की घोषणा की है। आपको बता दे की उद्गम स्थल के रूप में विख्यात इस शहर का नाम जनभावनाओं के सम्मान में बदला गया है। साथ ही बैतूल में नए मेडिकल कॉलेज और आदिवासी संग्रहालय की भी सौगात दी गई है

News Source: अग्निबाण