📱Download Our App
विराट कोहली ने मात्र 83 गेंदों में लगाया शतक, फॉर्म देखकर कांप उठे गेंदबाज

विराट कोहली ने मात्र 83 गेंदों में लगाया शतक, फॉर्म देखकर कांप उठे गेंदबाज

भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली ने 15 साल बाद घरेलु क्रिकेट में वापसी करने के बाद धूम मचा दी है। आज दिल्ली की और से खेलते हुए उन्होंने आंध्र प्रदेश के खिलाफ महज 83 गेंदों में शानदार शतक जड़ा। इस शतक के बाद उनका ये 58वां शतक है। कोहली की शानदार फॉर्म को देखकर फैंस बेहद उत्साहित हैं।

News Source: एबीपी न्यूज़
कोर्ट पेशी के दौरान पुलिस वैन पर फायरिंग, अपराधी और 2 जवान घायल

कोर्ट पेशी के दौरान पुलिस वैन पर फायरिंग, अपराधी और 2 जवान घायल

हरिद्वार के लक्सर गांव में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ से हड़कंप मच गया है। दरअसल रुड़की जेल से कोर्ट पेशी पर ले जाते समय बाइक सवार बदमाशों ने अपराधी विनय त्यागी को छुड़ाने के लिए पुलिस पर फायरिंग कर दी।फायरिंग के दौरान अपराधी और दो पुलिस जवान घायल हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए हमलावरों की तलाश में जुटी है।

News Source: पत्रिका
अज्ञात वाहन की टक्कर से भाई-बहन की मौत, परिवार में पसरा मातम

अज्ञात वाहन की टक्कर से भाई-बहन की मौत, परिवार में पसरा मातम

बड़वाह के पास पिपलिया में मंगलवार शाम एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। भीकनगांव निवासी 55 वर्षीय लक्ष्मण अपनी बहन सुकून बाई के साथ बाइक से महेश्वर से लौट रहे थे, तभी एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में भाई-बहन की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

News Source: दैनिक भास्कर
आंतों में जमा गंदगी बाहर निकालने के लिए अपनाएं यह नुस्खा

आंतों में जमा गंदगी बाहर निकालने के लिए अपनाएं यह नुस्खा

कब्ज की समस्या तो अधिकतर लोगो को रहती है, लेकिन आंत में जमी गंदगी से छुटकारा पाने के लिए खानपान में बदलाव करना जरुरी है। आंत में जमा गंदगी को साफ़ करने के लिए रात में एक गिलास दूध में एक चम्मच घी डालकर पीना रामबाण इलाज माना जाता है। इसके अलावा ओट्स, चिया सीड्स और पपीता जैसे फाइबर से भरपूर फूड्स को डाइट में शामिल करें।

News Source: न्यूज़ 24
गूगल का क्रिसमस धमाका, जेमिनी प्लान पर मिल रही 50% की छूट

गूगल का क्रिसमस धमाका, जेमिनी प्लान पर मिल रही 50% की छूट

गूगल ने सभी नए यूजर्स के लिए शानदार लिमिटेड टाइम ऑफर पेश किया है। इस ऑफर में ‘गूगल AI प्रो’ के सालाना प्लान में सीधे 50% की छूठ मिल रही है। गूगल के इस डिस्काउंट के बाद सभी यूजर्स सिर्फ 9000 रुपये में जेमिनी 3 प्रो और 2TB क्लाउड स्टोरेज जैसे एडवांस फीचर्स का मजा ले पाएंगे। ध्यान रहे, यह ऑफर 15 जनवरी तक ही उपलब्ध है।

News Source: हिंदुस्तान
जल्द आएगा OYO का 6,650 करोड़ रुपये का IPO, शेयरधारकों से मिली मंजूरी

जल्द आएगा OYO का 6,650 करोड़ रुपये का IPO, शेयरधारकों से मिली मंजूरी

ओयो की मूल कंपनी प्रिज्म को 6,650 करोड़ रुपये के IPO के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मिल गई है। होटल एग्रीगेटर ने शुरू में 2021 में IPO के लिए आवेदन किया था, लेकिन पेश नहीं कर सकी। लेकिन अब कंपनी को IPO की मंजूरी मिल गई है। खास बात यह है कि कंपनी ने 19 शेयरों पर एक बोनस शेयर देने का भी फैसला किया है।

News Source: हिंदुस्तान
ठंड में इस समय घूमने से दिल और फेफड़े होते है मजबूत?, जाने

ठंड में इस समय घूमने से दिल और फेफड़े होते है मजबूत?, जाने

इस भागदौड़ वाली जिंदगी में अपनी सेहत का ध्यान रखना बहुत जरुरी है और खासकर सर्दियों में सेहत का ध्यान रखना सबसे जरूरी है। बता दे की सर्दियों में सेहतमंद रहने के लिए वॉक सबसे आसान और असरदार तरीका है विज्ञानं का मानना है की ठंड में सुबह 8 से 11 बजे के बीच धूप में टहलना सबसे फायदेमंद है, क्योंकि इससे विटामिन-डी मिलता है और मेटाबॉलिज्म बढ़ता है।

News Source: ऑफिशियल लिंक
शराबी ने कुत्ते को मारकर ‘खरगोश’ बताकर बेचा मीट, आरोपी ने खुद किया खुलासा

शराबी ने कुत्ते को मारकर ‘खरगोश’ बताकर बेचा मीट, आरोपी ने खुद किया खुलासा

बिहार के मोतिहारी गांव में शराब की लत के चलते एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जहाँ एक शराबी ने पैसे जुटाने के लिए कुत्ते की हत्या की और उसके मांस को खरगोश का बताकर ग्रामीणों को ₹1000 प्रति किलो के भाव बेच दिया। मासूम गांव वालों ने भरोसा कर मांस खा लिया, जिससे कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई। अब आरोपी ने खुद करतूत का खुलासा किया।

News Source: न्यूज़ 18
चंबल पर अब बनेगा हाई लेवल पुल: बजट बढ़ा और डिजाइन भी बदला

चंबल पर अब बनेगा हाई लेवल पुल: बजट बढ़ा और डिजाइन भी बदला

मंदसौर के धतुरिया में चंबल नदी पर अब साधारण नहीं बल्कि ‘हाई लेवल’ पुल बनेगा। 2019 की बाढ़ में पुराना पुल बहने के बाद से लोग परेशान थे, लेकिन अब नए मानक के हिसाब से इसकी ऊंचाई 15 फीट बढ़ाई जा रही है। डिजाइन में बदलाव के कारण लागत भी बढ़ गई है, जिसका प्रस्ताव मंजूरी के लिए भोपाल भेजा गया है।

News Source: पत्रिका
गांव वालों की मौज: अब पुश्तैनी जमीन पर मिलेगा बैंक लोन, योगी सरकार ने पास किया नया कानून

गांव वालों की मौज: अब पुश्तैनी जमीन पर मिलेगा बैंक लोन, योगी सरकार ने पास किया नया कानून

यूपी विधानसभा ने ‘स्वामित्व बिल’ पास कर ग्रामीण इलाकों की किस्मत बदल दी है। अब गांव के लोगों को अपनी जमीन का असली मालिकाना हक मिलेगा, जिससे वे अपने घर या जमीन पर आसानी से बैंक लोन ले सकेंगे। सालों से अटकी इस समस्या के सुलझने से अब गांव-देहात में घर बनाना और कारोबार शुरू करना बेहद आसान हो जाएगा।

News Source: एबीपी न्यूज़