नीतीश सरकार ने जमीन की खरीद-बिक्री में होने वाले फर्जीवाड़े को रोकने के लिए नया फरमान जारी किया है। अब बिहार में जमीन की रजिस्ट्री तभी होगी जब बेचने वाले के नाम पर खुद की ‘जमाबंदी’ होगी। यानी पुश्तैनी जमीन बेचने के लिए अब पहले आपसी बंटवारा और अपने नाम रसीद कटाना जरूरी होगा, जिससे धोखाधड़ी पर पूरी तरह लगाम लगेगी।
ICC रैंकिंग का झटका: शुभमन गिल और सूर्या टॉप-10 से बाहर
ICC की ताजा टी20 रैंकिंग में टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है। स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल और कप्तान सूर्यकुमार यादव अपनी खराब फॉर्म के चलते टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट से बाहर हो गए हैं। रनों के लिए तरस रहे इन दिग्गजों की रैंकिंग गिरने से क्रिकेट गलियारों में खलबली मच गई है !
ठिठुरती ठंड में पालतू जानवरों को कैसे रखें फिट?, अपनाएं ये तरीके
अधिक ठंड के कारण पालतू जानवरो को बाहर ले जाना बड़ा मुश्किल हो जाता है, लेकिन उनको फिट रखना भी ज्यादा जरुरी है। इसलिए आप सर्दियों में घर पर ही उन्हें कुछ आसान तरीके से फिट रख सकते है। जैसे घर के अंदर ही रस्साकशी, लुका-छिपी और बाधा दौड़ जैसे मजेदार खेलों के जरिए उनकी एक्सरसाइज करा सकते हैं। इन आसान तरीकों से आपके पालतू जानवर सर्दियों में भी स्वस्थ और खुश रहेंगे।
दिल्ली वालों की मौज: मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को केंद्र की हरी झंडी
दिल्ली मेट्रो के चौथे फेज के विस्तार के लिए मोदी कैबिनेट ने 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है। लाजपत नगर से साकेत, इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ और रिठाला से कुंडली तक मेट्रो दौड़ेगी। इस फैसले से लाखों यात्रियों का सफर न सिर्फ छोटा होगा, बल्कि दिल्ली-एनसीआर की कनेक्टिविटी भी पहले से कई गुना बेहतर हो जाएगी।
गांधी परिवार में ‘गृहयुद्ध’: शाहनवाज हुसैन बोले- लालू कुनबे जैसा हाल, अब प्रियंका की बारी!
भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा है कि जैसे बिहार में लालू परिवार बिखरा, वैसे ही अब गांधी परिवार में भी कलह शुरू हो गई है। प्रियंका गांधी को पीएम बनाने की मांग पर उन्होंने कहा कि राहुल और प्रियंका के बीच वर्चस्व की जंग छिड़ चुकी है।
रश्मिका मंदाना का खूंखार अवतार, फिल्म ‘मैसा’ का टीजर रिलीज
टॉलीवूड अभिनेत्री रश्मिका मंदाना अपनी नई फिल्म ‘मैसा’ का टीजर जारी कर दिया है। रश्मिका पहली बार ‘नेशनल क्रश’ वाली इमेज तोड़कर खूंखार एक्शन अवतार में नजर आते दिखी है। रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है की ये फिल्म साल 2026 में सभी सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
कनाडा में भारतीय युवती की बेरहमी से हत्या: आरोपी पार्टनर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
कनाडा के टोरंटो में 30 साल की भारतीय युवती हिमांशी खुराना की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई है। पुलिस ने उसके पार्टनर अब्दुल गफूरी को मुख्य आरोपी माना है और उसके खिलाफ पूरे कनाडा में गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। बताया जा रहा है कि यह मामला आपसी रिश्ते में हुई हिंसा का है।
छेड़छाड़ के आरोप में भारी बवाल, दुकानों में तोड़फोड़ और आगजनी से तनाव
उज्जैन के महिदपुर क्षेत्र में 16 साल की बच्ची को छेड़ने पर काफी बवाल हुआ। महिदपुर के ऑटो चालक ‘जुबेर मंसूरी’ जिसने 16 साल लड़की को छेड़ दिया जिसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्त्ता ने उसकी जमकर पिटाई की और उसे पुलिस के हाथ सौप दिया। लोग स्कूल वाहनों से मुस्लिम ड्राइवर को हटाने की मांग कर रहे है जिसके दौरान दुकानों में तोड़फोड़ और आग लगा दी गई।
गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, अब 26 दिसंबर को होगी ट्रेंडिंग
भारतीय शेयर बाजार आज गिरावट के साथ बंद हुआ है। इस गिरवाट में सेंसेक्स 116 अंक की फॉल के साथ 85,408 पर गिरा तो निफ्टी 35 अंक की गिरावट के साथ 26,142 पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स की 30 में 16 स्टॉक डाउन तो निफ्टी के 50 में से 26 स्टॉक डाउन रहे। इसके अलावा आज IT के शेयरों में अधिक गिरावट देखने को मिली। कल मार्केट बंद रहेगा।
2024 की तबाही के बाद एक बार फिर ताइवान में जोरदार भूकंप
ताइवान के दक्षिण-पूर्वी इलाके में 5.47 तीव्रता का भयानक भूकंप आया है। खबर यह है की किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है। इस 6.1 तीव्रता के भूकंप के झटके चीन, फिलीपींस और जापान तक मसहूस किए गए है। भूकंप का केंद्र 11.9 किमी गहरा था। कई शहरों में अलर्ट जारी किया गया है।