📱Download Our App
जमीन विवाद में प्रशासन पर उठे सवाल, पति-पत्नी ने खुद को लगाई आग

जमीन विवाद में प्रशासन पर उठे सवाल, पति-पत्नी ने खुद को लगाई आग

मध्यप्रदेश के देवास जिले से जमीन विवाद के मामले को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। दरअसल तहसीलदार की टीम जब विवादी जमीन पर निर्माण रोकने पहुंची तो विरोध स्वरूप संतोष व्यास और उनकी पत्नी जयश्री ने खुद को आग लगा ली। हादसे के बाद उन्हें इंदौर रेफर किया, जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने थाने का घेराव किया।

News Source: नईदुनिया
भोजपुरी दर्शकों की मौज: ओटीटी पर गदर मचाने आ रही वेब सीरीज ‘जान लेगी सोनम’

भोजपुरी दर्शकों की मौज: ओटीटी पर गदर मचाने आ रही वेब सीरीज ‘जान लेगी सोनम’

भोजपुरी सिनेमा के शौकीनों के लिए बड़ी खबर है! नई वेब सीरीज ‘जान लेगी सोनम’ जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘स्टेज’ पर रिलीज होने वाली है। रोमांस और जबरदस्त थ्रिलर से भरपूर यह सीरीज दर्शकों को फुल मनोरंजन का डोज देगी। अगर आप भी देसी जबरदस्त एक्टिंग के फैन हैं, तो इस सीरीज को अपनी वॉचलिस्ट में जरूर डाल लें।

News Source: एबीपी न्यूज़
चीन की घेराबंदी: भारत के चारों तरफ ड्रैगन बिछा रहा है जाल, अमेरिकी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

चीन की घेराबंदी: भारत के चारों तरफ ड्रैगन बिछा रहा है जाल, अमेरिकी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

चीन अब भारत को घेरने के लिए ‘स्ट्रिंग ऑफ पर्ल्स’ नीति के तहत पड़ोसी देशों में अपने सैन्य ठिकाने और पोर्ट्स मजबूत कर रहा है। ड्रैगन का प्लान हिंद महासागर में अपना दबदबा बढ़ाकर भारत की सुरक्षा को चुनौती देना है। सीमा से लेकर समुद्र तक चीन की ये चालें भारत के लिए बड़ी रणनीतिक चिंता का विषय हैं।

News Source: एबीपी न्यूज़
दिल्ली वालों के लिए खुश्कबाबरी, कैबिनेट मंत्री ने दी मेट्रो फेज-V को मंजूरी

दिल्ली वालों के लिए खुश्कबाबरी, कैबिनेट मंत्री ने दी मेट्रो फेज-V को मंजूरी

पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट मंत्री ने दिल्ली मेट्रो के फेज-IV के तहत तीन नए कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है। यह मेट्रो करीब 12,015 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह 16 किमी लंबी लाइन आर.के. आश्रम, एरोसिटी और तुगलकाबाद जैसे इलाकों को जोड़ेगी। यह प्रोजेक्ट साल 2029 तक पूरा हो जाएगा, जिससे प्रदूषण में भी भारी कमी आएगी।

News Source: न्यूज़ 24
31 दिसंबर तक निपटा लें ITR का काम, वरना अटक जाएगा आपका रिफंड

31 दिसंबर तक निपटा लें ITR का काम, वरना अटक जाएगा आपका रिफंड

अगर आपका इनकम टैक्स रिफंड अब तक नहीं आया है, तो फौरन जाग जाइए! विभाग ने आगाह किया है कि बैंक अकाउंट वैलिडेट करने और पेंडिंग काम निपटाने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर है। अगर आप चूके, तो रिफंड अटक सकता है और हाथ आई रकम भी गंवानी पड़ सकती है। आज ही स्टेटस चेक कर लें!

News Source: लाइवमिंट
दिल्ली में बना राष्ट्र नायकों का नया धाम, PM मोदी ने दी देश को सौगात

दिल्ली में बना राष्ट्र नायकों का नया धाम, PM मोदी ने दी देश को सौगात

दिल्ली के संसद परिसर में बनकर तैयार हुआ ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ अब उन महान सपूतों की याद दिलाएगा जिन्होंने भारत को गढ़ा है। प्रधानमंत्री मोदी ने इसका लोकार्पण किया, जहाँ महापुरुषों की मूर्तियों को सलीके से एक जगह स्थापित किया गया है। यह जगह अब नई पीढ़ी के लिए देशभक्ति और प्रेरणा का सबसे बड़ा केंद्र बनेगी।

News Source: लाइवमिंट
जानें बेस्ट चाइल्ड इन्वेस्टमेंट प्लान, कभी नहीं होगी पैसों की कमी

जानें बेस्ट चाइल्ड इन्वेस्टमेंट प्लान, कभी नहीं होगी पैसों की कमी

इस बढ़ती महंगाई को देखते हुए अपने बच्चो के भविष्य को सुरक्षित रखना सबसे जरुरी है। बच्चो के भविष्य के लिए म्यूचुअल फंड ( SIP ) में निवेश, सही एसेट एलोकेशन और पर्याप्त हेल्थ इंश्योरेंस का होना अनिवार्य है। साथ ही, निवेश में नॉमिनी चुनना न भूलें। इसकी जितनी जल्दी शुरुआत करोगे आप उतना ही बड़ा एजुकेशन फंड तैयार कर पाएंगे।

News Source: पत्रिका
सावधान! दोस्त से लिया एजुकेशन लोन नहीं बचाएगा टैक्स, हाथ मलते रह जाएंगे आप

सावधान! दोस्त से लिया एजुकेशन लोन नहीं बचाएगा टैक्स, हाथ मलते रह जाएंगे आप

अगर आप बेटे की पढ़ाई के लिए दोस्त या रिश्तेदार से उधार लेकर टैक्स छूट (80E) की उम्मीद कर रहे हैं, तो बड़ा झटका लग सकता है। नियम साफ है—इनकम टैक्स में डिडक्शन का फायदा तभी मिलेगा जब लोन किसी बैंक या मान्यता प्राप्त चैरिटेबल संस्थान से लिया गया हो। प्राइवेट उधारी पर आपको फूटी कौड़ी की भी राहत नहीं मिलने वाली।

News Source: मनीकंट्रोल
सरसों के खेत में सैफ और करिश्मा की जुगलबंदी, करीना ने शेयर की फोटो

सरसों के खेत में सैफ और करिश्मा की जुगलबंदी, करीना ने शेयर की फोटो

करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर पटौदी के खेतों से सैफ अली खान और करिश्मा कपूर की एक बेहद प्यारी फोटो शेयर की है। सरसों के पीले फूलों के बीच दोनों का ठेठ देसी अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है। भाई-बहन की यह बॉन्डिंग और ग्रामीण सुकून वाली तस्वीर इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है।

News Source: मनीकंट्रोल
खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बाइक, दो युवकों की दर्दनाक मौत

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बाइक, दो युवकों की दर्दनाक मौत

मध्यप्रदेश के रीवा-मनगवां हाइवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमे एक तेज रफ़्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में बाइक सवार दो युवक की मौके पर मौत हो गई और तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया है और पुलिस मृतकों की शिनाख्त करने में जुटी है।

News Source: नईदुनिया