📱Download Our App
विराट कोहली ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, लिस्ट-ए क्रिकेट में बनाए सबसे तेज 16,000 रन

विराट कोहली ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, लिस्ट-ए क्रिकेट में बनाए सबसे तेज 16,000 रन

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की विजय हजारे ट्रॉफी में 15 साल बाद वापसी हुई है और उन्होंने पहले ही मैच में आंध्रप्रदेश के खिलाफ 131 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज 16,000 रन पूरे कर सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने यह मुकाम महज 330 पारियों में हासिल किया।

News Source: पत्रिका
आसमान में ‘देवदूत’ बना मेल नर्स: जेद्दा-दिल्ली फ्लाइट में यात्री को आया हार्ट अटैक, सूझबूझ से बचाई जान

आसमान में ‘देवदूत’ बना मेल नर्स: जेद्दा-दिल्ली फ्लाइट में यात्री को आया हार्ट अटैक, सूझबूझ से बचाई जान

जेद्दा से दिल्ली आ रही फ्लाइट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक यात्री को अचानक दिल का दौरा पड़ा। मौत को करीब देख जब सब घबराए हुए थे, तब फ्लाइट में सवार एक मेल नर्स मसीहा बनकर सामने आया। उसने अपनी डॉक्टरी सूझबूझ और फुर्ती से यात्री की जान बचा ली। बहादुरी की अब चर्चा हो रही है।

News Source: पत्रिका
साफ हवा नहीं दे सकते, तो टैक्स तो कम करो! एयर प्यूरीफायर पर 18% GST देख भड़का दिल्ली हाई कोर्ट

साफ हवा नहीं दे सकते, तो टैक्स तो कम करो! एयर प्यूरीफायर पर 18% GST देख भड़का दिल्ली हाई कोर्ट

दिल्ली की जहरीली हवा पर हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को जबरदस्त फटकार लगाई है। कोर्ट ने तल्ख लहजे में पूछा कि जब लोग सांस नहीं ले पा रहे, तो एयर प्यूरीफायर पर 18% GST वसूलना कहां का न्याय है? अदालत ने सरकार से इसे तत्काल ‘मेडिकल डिवाइस’ मानकर टैक्स घटाने और आम जनता को राहत देने का ठोस प्रस्ताव मांगा है।

News Source: पत्रिका
कॉपर की चमक ने किया मालामाल: इस साल दिया 36% का तगड़ा रिटर्न, 2026 में भी मचेगी धूम!

कॉपर की चमक ने किया मालामाल: इस साल दिया 36% का तगड़ा रिटर्न, 2026 में भी मचेगी धूम!

शेयर बाजार की उठापटक के बीच इस साल कॉपर (तांबा) ने निवेशकों की चांदी कर दी है। इलेक्ट्रिक गाड़ियों और क्लीन एनर्जी की बढ़ती डिमांड के चलते कॉपर ने 36 फीसदी का धांसू रिटर्न दिया है। एक्सपर्ट्स की मानें तो 2026 में भी यह ‘लाल सोना’ निवेश के लिए नंबर-1 पसंद बना रहेगा और आपकी जेब गर्म करता रहेगा।

News Source: एबीपी न्यूज़
900 करोड़ की कमाई के बीच ‘धुरंधर’ पर संकट

900 करोड़ की कमाई के बीच ‘धुरंधर’ पर संकट

‘धुरंधर’ फिल्म जब से रिलीज हुई है, बॉक्स ऑफिस पर कमाई रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। इस फिल्म ने अब तक 900 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है जो एक ब्लॉकब्लस्टर मूवी बन गई है। ये फिल्म अब कानूनी विवाद में फंस गई है। दरअसल बलोच समुदाय के कुछ सदस्यों ने फिल्म के एक डायलॉग पर आपत्ति जताते हुए गुजरात हाई कोर्ट में याचिका दायर की है।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
कौन है साकिबुल गनी, जिसने 30 गेंदों में शतक ठोक कर मचाई तबाही?

कौन है साकिबुल गनी, जिसने 30 गेंदों में शतक ठोक कर मचाई तबाही?

मैदान पर साकिबुल गनी के बल्ले ने ऐसी आग उगली कि विजय हजारे ट्रॉफी का इतिहास ही बदल गया। बिहार के इस धुरंधर ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ महज 30 गेंदों में दुनिया का सबसे तेज लिस्ट-ए शतक जड़कर सनसनी मचा दी है। अपनी तूफानी बल्लेबाजी से साकिबुल ने ईशान किशन का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया।

News Source: एबीपी न्यूज़
ईशान किशन का तूफान: मात्र 33 गेंदों में कूट डाला शतक, वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड चकनाचूर

ईशान किशन का तूफान: मात्र 33 गेंदों में कूट डाला शतक, वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड चकनाचूर

मैदान पर ईशान किशन ने ऐसा गदर मचाया कि विरोधी गेंदबाजों के पसीने छूट गए। विजय हजारे ट्रॉफी में ईशान ने महज 33 गेंदों में तूफानी शतक जड़कर इतिहास रच दिया और वैभव सूर्यवंशी का 36 गेंदों वाला रिकॉर्ड भी तोड़ डाला। बल्ले से निकली इस आतिशबाजी ने चयनकर्ताओं को भी कड़ा संदेश दे दिया है !

News Source: एबीपी न्यूज़
बंगाल की राजनीति में फिर उबाल, हुमायूं पर लगाए निशा चटर्जी ने आरोप

बंगाल की राजनीति में फिर उबाल, हुमायूं पर लगाए निशा चटर्जी ने आरोप

पश्चिम बंगाल के टीएमसी से निलंबित हुमायु कबीर अपनी नई पार्टी ‘JUP’ के गठन किया है, जिससे वो अब विवादों में घिर गए हैं। बालीगंज से उम्मीदवार निशा चटर्जी का नाम उन्होंने पार्टी से काट दिया है जिससे उन्होंने उन पर आरोप लगाया है कि उन्होंने मेरा नाम इसलिए काटा क्योंकि मैं हिंदू हूं। इस विवाद ने कबीर की धर्मनिरपेक्षता के दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

News Source: ऑफिशियल लिंक
बॉलीवुड में बुरी तरह फ्लॉप हुए ये 7 टीवी स्टार्स

बॉलीवुड में बुरी तरह फ्लॉप हुए ये 7 टीवी स्टार्स

टीवी पर घर-घर राज करने वाले करण सिंह ग्रोवर और अंकिता लोखंडे जैसे दिग्गज कलाकार बॉलीवुड में अपनी किस्मत चमकाने में नाकाम रहे। ‘पवित्र रिश्ता’ और ‘कुबूल है’ जैसे हिट शोज देने के बाद जब इन सितारों ने बड़े पर्दे का रुख किया, तो दर्शकों ने इन्हें पूरी तरह नकार दिया।

News Source: एबीपी न्यूज़
अंकिता भंडारी केस में फिर उबाल: वायरल ऑडियो ने मचाया गदर

अंकिता भंडारी केस में फिर उबाल: वायरल ऑडियो ने मचाया गदर

अंकिता भंडारी हत्याकांड में एक नया ऑडियो वायरल होने के बाद उत्तराखंड की सियासत गरमा गई है। हरिद्वार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया और मामले की निष्पक्षता के लिए CBI जांच की हुंकार भरी। इंसाफ की मांग को लेकर उठ रहे इन तीखे सवालों ने एक बार फिर धामी सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

News Source: एबीपी न्यूज़