ओडिशा प्रशासन में अब नारी शक्ति का डंका बजेगा! 1991 बैच की धाकड़ IAS अफसर अनु गर्ग ने राज्य की पहली महिला मुख्य सचिव बनकर इतिहास रच दिया है। अपनी ईमानदारी और बेहतरीन कार्यशैली के लिए मशहूर अनु अब प्रदेश की कमान संभालेंगी, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम है।
क्या बंद पड़े PF अकाउंट पर भी मिलता है ब्याज? देखें EPFO का ये जरूरी नियम
अगर आपकी नौकरी छूट गई है या आप PF खाते में पैसा जमा नहीं कर रहे, तो भी घबराने की बात नहीं है। EPFO के नियमों के मुताबिक, ‘इनएक्टिव’ खातों पर भी तब तक ब्याज मिलता रहता है जब तक आप रिटायरमेंट की उम्र तक न पहुंच जाएं। हालांकि, क्लेम न करने पर 7 साल बाद यह पैसा ‘सीनियर सिटीजन वेलफेयर फंड’ में चला जाता है!
मरीज को पीटना पड़ा भारी, सरकार ने आरोपी डॉक्टर को नौकरी से निकाला
शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज से मारपीट करने वाले डॉक्टर राघव नरूला पर सरकार ने कड़ा चाबुक चलाया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मचे बवाल को देखते हुए सरकार ने आरोपी डॉक्टर की सेवाएं तुरंत प्रभाव से समाप्त कर दी हैं। स्वास्थ्य मंत्री के सख्त आदेश हैं कि मरीजों के साथ बदसलूकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
गांव में रहकर ऑनलाइन पढ़ाई की और दुबई की कंपनी में पाई लाखों की नौकरी
देवघर के मधुपुर निवासी आभाष कुमार झा ने साबित कर दिया कि हुनर किसी सुविधा का मोहताज नहीं होता। आभाष ने गांव में रहकर ही इटली के संस्थान से ऑनलाइन डिप्लोमा किया और अब उन्हें दुबई की मशहूर ‘द एमिरेट्स ग्रुप’ में साढ़े तीन लाख रुपये महीने के पैकेज पर नौकरी मिली है।
चेक क्लियरिंग पर RBI का बड़ा अपडेट: अब 3 घंटे वाला नियम टला
चेक से लेनदेन करने वालों के लिए बड़ी खबर है! आरबीआई ने 3 जनवरी 2026 से लागू होने वाले ‘3 घंटे में चेक क्लियरिंग’ के दूसरे फेज को फिलहाल अगले आदेश तक टाल दिया है। बैंकों को अपनी सिस्टम सुधारने के लिए और वक्त देते हुए अब पुराने ‘फेज-1’ के तहत ही काम होगा।
जबरदस्ती ‘I Love You’ बोलना और हाथ खींचना प्यार नहीं, महिला की गरिमा का अपमान
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक बड़े फैसले में साफ कर दिया है कि किसी महिला की मर्जी के बिना उसका हाथ पकड़ना, खींचना या ‘आई लव यू’ बोलना केवल छेड़खानी नहीं, बल्कि उसकी मर्यादा पर हमला है। कोर्ट ने आरोपी की सजा बरकरार रखते हुए कहा कि ऐसी हरकतें शालीनता की हदें पार करती हैं। अब मजनू भाई सावधान हो जाएं।
उन्नाव जिला कोर्ट में ताला! लगातार 7 दिनों तक नहीं होगी सुनवाई
उन्नाव के जिला कोर्ट में कल यानी 25 दिसंबर से सन्नाटा पसरने वाला है। क्रिसमस और शीतकालीन अवकाश के चलते अदालतें लगातार 7 दिनों तक बंद रहेंगी, जिससे मुकदमों की सुनवाई अब सीधे अगले साल ही होगी। अगर आपका भी कोई कानूनी काम अटका है, तो तारीख नोट कर लें—अब कोर्ट का दरवाजा सीधे 1 जनवरी को ही खुलेगा।
जैसलमेर स्टेशन का कायाकल्प: 140 करोड़ से संवर रहा स्वर्ण नगरी का रेलवे गेटवे
जैसलमेर रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने के लिए 140 करोड़ रुपये पानी की तरह बहाए जा रहे हैं। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर बारीकी से काम का जायजा लिया, ताकि राजस्थानी विरासत और आधुनिक सुविधाओं का बेजोड़ संगम समय पर तैयार हो सके। जल्द ही पर्यटकों और स्थानीय लोगों को यहां एयरपोर्ट जैसी चमचमाती सुविधाएं, नया लुक देखने को मिलेगा।
हिंदू-मुस्लिम प्रजनन दर का सच: क्या कहते हैं सरकारी आंकड़े?
नवनीत राणा के ‘हिंदुओं को 4 बच्चे पैदा करने चाहिए’ वाले बयान ने बहस छेड़ दी है, लेकिन सरकारी आंकड़े कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं। डेटा के मुताबिक, देश में हिंदुओं की प्रजनन दर गिरकर 1.94 और मुस्लिमों की 2.36 रह गई है। राहत की बात यह है कि मुस्लिमों में जन्म दर सबसे तेजी से घटी है।
क्रिसमस केक का दिलचस्प इतिहास: बेर के दलिया से कैसे बना दुनियाभर का पसंदीदा प्लम केक?
क्रिसमस पर केक काटने का रिवाज सदियों पुराना है, जो कभी ‘बेर के दलिया’ से शुरू हुआ था। लोग उपवास के बाद पेट भरने के लिए इसे खाते थे, लेकिन धीरे-धीरे इसमें सूखे मेवे, शहद और मसाले डले और ये शानदार केक में बदल गया। आज यही परंपरा दुनियाभर में बड़े चाव से निभाई जाती है।