बीएमसी चुनाव के नतीजों के बाद अब मुंबई के नए महापौर के चुनाव की तारीख तय हो गई है। 11 फरवरी 2026 को दोपहर 12 बजे मुंबई के 78वें महापौर का चुनाव होगा। इस बार यह पद सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है। इच्छुक उम्मीदवार 7 फरवरी को नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 227 सीटों वाली बीएमसी में इस बार बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।
दादी की तेहरवीं पर शादी के कपड़े पहनकर पहुंच गए पोते, वीडियो हो गया वायरल
सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ बच्चे अपनी दादी की तेरहवीं पर साधारण कपड़ों के बजाय कोट-पैंट और चमकदार शादी वाले कपड़े पहनकर पहुंच गए। दुकानदार ने जब उनकी इस मासूम गलती को देखा, तो हंसते हुए उनका वीडियो बना लिया। इंटरनेट पर लोग बच्चों की इस नासमझी और मासूमियत पर खूब ठहाके लगा रहे हैं।
MP में IAS ने तीन साल की बेटी को आंगनवाड़ी भेजा, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
चित्रकूट के जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने अपनी तीन साल की बेटी सिया का दाखिला एक सरकारी आंगनवाड़ी केंद्र में कराकर मिसाल पेश की है। उन्होंने सरकारी शिक्षा प्रणाली और उसकी गुणवत्ता पर विश्वास जताते हुए यह कदम उठाया। सोशल मीडिया पर उनकी बेटी का आंगनवाड़ी में खेलते हुए वीडियो वायरल हो रहा है, जिसकी लोग खूब सराहना कर रहे हैं।
लीबिया के पूर्व नेता गद्दाफी के बेटे की गोली मारकर हत्या
लीबिया के पूर्व नेता मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है । इस बात की पुष्टि मंगलवार को उनके वकील खालिद अल-ज़ायदी, परिवार के करीबी सूत्रों और लीबियाई मीडिया द्वारा की गई है । हालांकि, उनकी हत्या किन परिस्थितियों में और किस वजह से हुई, इसे लेकर अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी साझा नहीं की गई है ।
ब्रेकिंग न्यूज़ : मुंबई में टकराए एयर इंडिया और इंडिगो के विमान, बाल – बाल बचे यात्री
मुंबई एयरपोर्ट के टैक्सीवे पर एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब एयर इंडिया और इंडिगो के दो विमानों के विंगटिप आपस में टकरा गए। एयर इंडिया की फ्लाइट पुशबैक ले रही थी, तभी लैंड होकर आ रही इंडिगो की फ्लाइट उससे छू गई। गनीमत रही कि विमानों में सवार सभी यात्री और क्रू सुरक्षित हैं। दोनों विमानों को जांच के लिए तुरंत ग्राउंड कर दिया गया है और यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।
WPL एलिमिनेटर LIVE – गुजरात ने दिल्ली को 169 का टारगेट दिया
वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में गुजरात ने WPL के एलिमिनेटर मैच में दिल्ली को 169 रन का टारगेट दिया। गुजरात की बेथ मूनी (51 बॉल पर 62 रन) ने फिफ्टी लगाई। जॉर्जिया वेयरहम 35 रन बनाकर आउट हुईं। दिल्ली से शिनेल हेनरी ने 3 विकेट और नंदनी शर्मा को 2 विकेट लिए । जवाबी पारी में दिल्ली ने 2 ओवर में बिना नुकसान के 12 रन बना लिए हैं। लिजेल ली और शेफाली वर्मा क्रीज पर हैं।
महाकाल मंदिर में शुरू हुई महाशिवरात्रि तैयारियां, 19 साल बाद बन रहा 6 ग्रहों के विशेष योग
उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। इस वर्ष का उत्सव बेहद खास है क्योंकि 19 साल बाद एक दुर्लभ खगोलीय घटना में 6 ग्रहों का विशेष त्रिकोण योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। इस शुभ अवसर पर बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार होगा और लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व दर्शन की पुख्ता व्यवस्था की है।
खंडवा : जिले में पूर्व सरपंच-सचिवों के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी
जानकारी के अनुसार, जिला पंचायत के सीईओ डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने जनपद पंचायत पंधाना की ग्राम पंचायत गुडीखेड़ा व गोडवाड़ी के तत्कालीन सचिव कोमलराम सांगुले और खालवा विकासखंड की ग्राम पंचायत कुदईमाल में तत्कालीन सचिव योगेश पटेल, तत्कालीन सरपंच मनुकाबाई पति खुमानसिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए । इन्होंने गगबन किया रिकवरी का पैसा शासन को रिटर्न नहीं किया।
BREAKING News : कोलकाता में भूकंप के झटके
पश्चिम बंगाल से बड़ी खबर सामने आ रही है। कोलकाता में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। झटका महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल कर भागे। दरअसल, म्यांमार में 6 तीव्रता का भूकंप रिक्टर स्केल पर मापा गया, लेकिन कोलकाता और बांग्लादेश में भी तेज झटके महसूस किए गए।
सोशल मीडिया पर छाया ‘छोटा पंडित’, 10 रुपये में दे रहा महादेव का आशीर्वाद
इंटरनेट पर एक बच्चे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह किसी पंडित की तरह अपना ‘धार्मिक सेवा केंद्र’ चला रहा है। वीडियो में बच्चा पूरे आत्मविश्वास के साथ भक्तों से 10 रुपये ले रहा है और बदले में उन्हें शिवलिंग का आशीर्वाद दिला रहा है। मासूमियत और ‘देसी जुगाड़’ के इस अनोखे संगम को देख लोग हैरान हैं। जहां कुछ इसे बच्चे का हुनर बता रहे हैं, वहीं कुछ इसे उसकी मासूमियत का आनंद ले रहे हैं।