📱Download Our App
TISS की रिपोर्ट में हिंदूओं पर हुआ चौक़ने वाला खुलासा, 26 साल में हो जाएँगे अल्पसंख्यक

TISS की रिपोर्ट में हिंदूओं पर हुआ चौक़ने वाला खुलासा, 26 साल में हो जाएँगे अल्पसंख्यक

TISS की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई में हिंदुओं की आबादी जो 1961 में 88% थी, वह 2051 तक घटकर 54% रह सकती है। वहीं, मुस्लिम आबादी के 30% तक पहुंचने का अनुमान है। बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को इस जनसांख्यिकीय बदलाव और शहर की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बताया है।

News Source: X ( ट्वीटर )
रेलवे ट्रैक पर जंग क्यों नहीं लगती है?

रेलवे ट्रैक पर जंग क्यों नहीं लगती है?

आमतौर पर लोहे की चीजों में नमी के संपर्क में आते ही जंग लग जाता है, लेकिन रेलवे की पटरियां सालों-साल बारिश और धूप में रहने के बाद भी चमकदार बनी रहती हैं। इसका कारण यह है कि ये पटरियां सामान्य लोहे से नहीं, बल्कि एक खास तरह के मैंगनीज स्टील से बनाई जाती हैं, जिसे ‘मैंगनीज मिश्र धातु’ (Manganese Alloy) कहा जाता है।

News Source: नवभारत
आनंद महिंद्रा ने शेयर किया ख़ास वीडियो, बताया- कुदरत का अद्भुत करिश्मा

आनंद महिंद्रा ने शेयर किया ख़ास वीडियो, बताया- कुदरत का अद्भुत करिश्मा

आनंद महिंद्रा ने ‘सिक्किम सुंदरी’ कहे जाने वाले एक अनोखे फूल का वीडियो शेयर किया है। यह फूल अपनी बनावट में किसी डांसिंग लेडी या परी की तरह दिखाई देता है। महिंद्रा ने प्रकृति की इस कलाकारी की तारीफ करते हुए इसे अद्भुत बताया है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं। देखें वीडियो

News Source: X ( ट्वीटर )
ईशान किशन ने मचाया तहलका, 39 गेंदों में खेली 125 रनों की धुआँधार पारी

ईशान किशन ने मचाया तहलका, 39 गेंदों में खेली 125 रनों की धुआँधार पारी

विजय हजारे ट्रॉफी में कर्नाटक vs झारखंड मुक़ाबले में झारखंड की ओर से कप्तान ईशान किशन ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए महज 33 गेंदों में शतक जड़ा। उन्होंने कुल 39 गेंदों में 125 रन (7 चौके, 14 छक्के) बनाए । इस मैच में कर्नाटक ने कमाल करते हुए 413 रनो को चेज करते हुए झारखंड से मैच जीत लिया ।

News Source: नवभारत
Video : स्लीपर बस में लगी आग, 10 की मौत

Video : स्लीपर बस में लगी आग, 10 की मौत

कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में NH-48 पर एक निजी स्लीपर बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हुई। हादसे के बाद बस में आग लग गई, जिसमें 10 से अधिक यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। यह बस बेंगलुरु से शिवमोग्गा जा रही थी। देखें घटना का पूरा वीडियो

News Source: X ( ट्वीटर )
कौन है तारिक रहमान, जिसके आने से बांग्लादेश में मच गयी है खलबली

कौन है तारिक रहमान, जिसके आने से बांग्लादेश में मच गयी है खलबली

तारिक रहमान बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे है। वे 16 साल से लंदन में रह रह है। लेकिन अब तख्तापलट के बाद वे वापस बांग्लादेश लौट रहे है। उन्हें अगले PM के लिए प्रमुख चेहरा माना जा रहा है। उनकी वापसे से यूनुस में खलबली मच गयी है। बता दें 2004 में ढाका में हुए ग्रेनेड हमले में तारिक रहमान को बांग्लादेश में मुख्य आरोपी बनाया था।

News Source: एनडीटीवी
उन्नाव रेप केस : BJP नेता के ख़िलाफ़ सुप्रीम कोर्ट जाएगी CBI

उन्नाव रेप केस : BJP नेता के ख़िलाफ़ सुप्रीम कोर्ट जाएगी CBI

दिल्ली HC ने उन्नाव रेप केस के दोषी भाजपा नेता कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद की सजा पर रोक लगाते हुए उसे जमानत दे दी है । इस फैसले को पीड़िता और परिवार ने जान को खतरा बताया है । वंही अब CBI ने अब HC के फ़ैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने का निर्णय लिया है ताकि कुलदीप सिंह सेंगर की सजा की बहाली हो सके।

News Source: आज तक
Merry Christmas ही क्यों बोला जाता है, हैप्पी क्रिसमस क्यों नहीं?

Merry Christmas ही क्यों बोला जाता है, हैप्पी क्रिसमस क्यों नहीं?

क्रिसमस के मौके पर अक्सर लोग एक-दूसरे को ‘मैरी क्रिसमस’ कहते हैं, जबकि अन्य त्योहारों के लिए Happy शब्द का इस्तेमाल होता है । साहित्यकार चार्ल्स डिकेंस के उपन्यास ‘ए क्रिसमस कैरल’ के अनुसार ‘हैप्पी’ शब्द आंतरिक खुशी और शांति को दर्शाता है, जबकि ‘मैरी’ (Merry) का अर्थ है—खुलकर जश्न मनाना, उल्लास और मौज-मस्ती करना होता है । इसलिए Christmas पर Merry शब्द बोला जाता है।

News Source: एनडीटीवी
कौन है PAK एर्लायन खरीदने वाला गुजराती परिवार?

कौन है PAK एर्लायन खरीदने वाला गुजराती परिवार?

PAK सरकार ने घाटे में चल रही PIA के 75% शेयर दिग्गज पाकिस्तानी कारोबारी आरिफ हबीब के कंसोर्टियम को 135 अरब पाकिस्तानी रुपये (करीब 4,320 करोड़ भारतीय रुपये) में बेच दिए हैं । यह पाकिस्तान का सबसे बड़ा निजीकरण सौदा माना जा रहा है । रिपोर्ट के अनुसार, आरिफ हबीब का परिवार मूल रूप से भारत के गुजरात (काठियावाड़ क्षेत्र) से ताल्लुक रखता है।

News Source: एनडीटीवी
कफ सिरप पीने के बाद बैतूल के मासूम ने खोई आंखों की रोशनी

कफ सिरप पीने के बाद बैतूल के मासूम ने खोई आंखों की रोशनी

छिंदवाड़ा के बाद अब बैतूल से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ कफ सिरप पीने से एक मासूम की आंखों की रोशनी चली गई। बेबस पिता ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि कैसे मामूली सर्दी-खांसी की दवा बच्चे के लिए जिंदगी भर का अंधेरा बन गई, जिसने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

News Source: न्यूज़ 18