नया साल आते ही भारतीय सेना के जवानो के लिए खुशखबरी आई है। सेना के सभी जवानो के लिए पहले सोशल मिडिया बैन था जिसे रक्षा मंत्रालय द्वारा हटा लिया गया है। रक्षा मंत्रालय के नए नियम के अनुसार सभी सैनिक फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मिडिया प्लेटफार्म देख सकेंगे। नियम के अनुसार उन्हें किसी भी तरह की पोस्ट, लाइक और कमेंट करने की अनुमति नहीं है।
भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 3 युवको की मौके पर मौत
एमपी के बेला-गोविंदगढ़ मार्ग पर तीन बाइक सवार युवको सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसे, जिससे तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच से पता चला है कि बाइक सवार शराब के नशे में थे। मृतकों के नाम नागेंद्र कोल, दीपक कोल और अंकित सोधिया बताए गए हैं।
यूनुस सरकार को बड़ा झटका, 17 साल बाद लौटे तारिक रहमान
बांग्लादेश में उस्मान हादी की मौत के बाद काफी हंगामा हो रहा है, इसी बीच मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार को बड़ा झटका लगा है। दरअसल गृह मंत्रालय के विशेष सहायक खुदाबख्श चौधरी ने इस्तीफा दे दिया है। वही 17 साल बाद लंदन से लौटे तारिक रहमान का ढाका में शानदार स्वागत किया। इन्हे बांग्लादेश का अगला पीएम पद के लिए दावेदार माना जा रहा है।
ट्रैन की चपेट में आई बाइक , मासूम बच्चों समेत 5 की मौत
यूपी के शाहजहांपुर में बुधवार शाम रोजा जंक्शन के पास पटरी पार करते समय एक बाइक ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे बाइक पर सवार पति-पत्नी, उनके दो छोटे बच्चे और एक अन्य युवक, की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवो को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ब्रॉडवे स्टार की बेरहमी से हत्या, बॉयफ्रेंड को आरोप में किया गिरफ्तार
लोकप्रिय ब्रॉडवे शो ‘द लॉयन किंग’ की एक्टर्स इमानी दीया स्मिथ की 25 साल की उम्र में मौत हो गई है। यह एक मर्डर केस लग रहा है। क्यूंकि उनका शव न्यू जर्सी के एक घर से मिला है, जिस पर चाकू के कई निशान थे। पुलिस ने जाँच के बाद उनके बॉयफ्रेंड को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। इमानी का 3 साल का एक बीटा भी था।
BREAKING : बीजेपी नेता की गोली मारकर सरेआम हत्या
बिहार में अपराधियों के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए है। अभी-अभी समस्तीपुर में बाइक सवार बदमाशों ने बीजेपी पंचायत अध्यक्ष रूपक सहनी की मंदिर के पास गोली मारकर हत्या कर दी। वही पुलिस ने ब्यूटीशियन पर हुए एसिड अटैक मामले में पुलिस ने खुलासा किया है, इसमें पुलिस ने मास्टरमाइंड महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
मोदी सरकार का बड़ा फैसला
मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए दिल्ली मेट्रो के फेज-4 के बाकी बचे हिस्सों के विस्तार को हरी झंडी दे दी है। यह राजधानी के लोगों के लिए एक बड़ी सौगात है। इस परियोजना की कुल लागत लगभग 12,015 करोड़ रुपए बताई जा रही है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी घोषणा की। इस विस्तार से दिल्ली मेट्रो नेटवर्क और भी विस्तृत होगा, जिससे राजधानी में यातायात की भीड़ कम होगी और प्रदूषण पर भी लगाम लगेगी।
अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचने से पहले तोडा दम
एमपी के बुरहानपुर में इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर बुधवार शाम 24 वर्षीय गणेश धनगर की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में गणेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया जा रहा थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
BREAKING : बांग्लादेशी होने के शक में मजदूर की पीट-पीटकर हत्या
ओडिशा के संबलपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहाँ पश्चिम बंगाल के मजदूर जुएल शेख को बांग्लादेशी समझकर भीड़ ने पिट-पीटकर हत्या कर दी। हमलावरों ने पहचान पत्र दिखाने के बावजूद भी उसे बेहरहमी से मार दिया। इस घंटना के बाद सीमाओं के दोनों ओर भारी तनाव और आक्रोश पैदा कर दिया है।
स्टंट और रील बनाने वाले इन्फ्लुएंसर्स पर शिकंजा कसेगी इंदौर पुलिस
इंदौर पुलिस अब उन सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को थाने बुलाकर कानूनी सबक सिखाएगी जो सड़कों पर खतरनाक स्टंट करते हैं या सार्वजनिक स्थानों पर अश्लीलता फैलाते हैं। पुलिस ने ऐसे कई प्रोफाइल्स की सूची तैयार की है जिनके वीडियो यातायात नियमों का उल्लंघन करते हैं या शांति भंग करते हैं।