यूपी में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय कैंपस में बुधवार रात कंप्यूटर टीचर राव दानिश के सिर में दो नकाबपोश बदमाशों ने गोली मार दी। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उन फरार नकाबपोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
Tata Motors का ब्लॉकबस्टर प्लान, जल्द ला रही 5 नई इलेक्ट्रिक कारें
टाटा मोटर्स भारत की एक लोकप्रिय ऑटोमोबाइल कंपनी है जो अब इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में क्रांति लेन की तैयारी में है। टाटा ने सकल 2030 तक 5 नई EV कर लांच करने का लक्ष्य रखा है जिसकी शुरुआत ‘सिएरा’ और ‘अविन्या’ जैसे मॉडल्स से होगी। टाटा कंपनी इसके लिए करीब 1800 करोड़ का निवेश करेगी। इसके अलावा चार्जिंग की चिंता दूर करने के लिए देश में 10 लाख चार्जिंग पॉइंट लगाएगी।
हराम-हलाल की बहस छोड़ अब ‘दारू’ बेचेगा पाकिस्तान, 50 साल बाद हटा बैन
कंगाली की मार झेल रहे पाकिस्तान ने अब पैसे के लिए पुराना वसूल किनारे कर दिया है। 50 साल के बैन के बाद पाकिस्तान की मशहूर ‘मरी ब्रूअरी’ को शराब एक्सपोर्ट का लाइसेंस मिल गया है। मजे की बात ये है कि इसकी फैक्ट्री सेना प्रमुख असीम मुनीर के घर के पास ही है।
‘वड़ा पाव’ पर रोहित शर्मा का जलवा: फैन ने पूछा मजेदार सवाल
मैदान हो या बाहर, रोहित शर्मा का स्वैग ही अलग है। हाल ही में जब एक फैन ने उन्हें ‘वड़ा पाव’ खाने का न्योता दिया, तो हिटमैन ने ऐसा मजेदार रिएक्शन दिया कि वीडियो वायरल हो गया। रोहित का ये देसी अंदाज सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत रहा है।
देश के 5 गजब हवाई अड्डे: देख कर फटी रह जाएंगी आंखें
भारत के ये पांच एयरपोर्ट्स लग्जरी और कला का बेजोड़ नमूना हैं। बेंगलुरु का बांस वाला टर्मिनल हो या ईटानगर का डोनी पोलो, इनकी खूबसूरती विदेशी ठिकानों को मात देती है। सौर ऊर्जा और कमल जैसी बनावट वाले ये एयरपोर्ट्स अब दुनिया में भारत की धाक जमा रहे हैं।
क्रिसमस पर रिलीज होने वाली पिछली फिल्मो का हाल, जानें असली विनर कौन
हर साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं होती। जहां 2023 में ‘सालार’ और ‘डंकी’ ने जबरदस्त कमाई कर धमाका किया, वहीं वरुण धवन की ‘बेबी जॉन’ और रणवीर सिंह की ‘सर्कस’ जैसी बड़े बजट की फिल्में बुरी तरह फ्लॉप रहीं। छुट्टियों का फायदा उठाने के बावजूद कई बार मेकर्स को भारी नुकसान झेलना पड़ता है।
सिर्फ 2 कदम और… विराट कोहली से आगे निकल जाएंगे स्टीव स्मिथ
एशेज 2025-26 के चौथे टेस्ट मैच में कमिंस की जगह स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलियन टीम की कप्तानी करेंगे। इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने के मामले में स्मिथ, कोहली से सिर्फ 2 कैच पीछे हैं। फिलहाल कोहली 342 कैच के साथ चौथे नंबर पर हैं, जबकि स्मिथ 341 कैच लेकर पांचवें नंबर पर। ऐसे में 2 कैच लेकर स्टीव स्मिथ, विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ सकते है।
बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद अब चुनावी बिगुल, तारिक रहमान की वापसी ने बढ़ाई सियासी हलचल
बांग्लादेश में शेख हसीना के जाने के बाद गदर मचा है। अब बीएनपी नेता तारिक रहमान की वापसी और 2026 के चुनावों की सुगबुगाहट ने ढाका का पारा चढ़ा दिया है। खालिदा जिया की पार्टी अब सत्ता की कमान संभालने की पूरी तैयारी में है।
इंग्लैंड क्रिकेट में बड़े बदलाव की मांग, रवि शास्त्री को कोच बनाने की उठी आवाज
हाल ही में एसेज टेस्ट सीरीज चल रही है जिसमे ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को शर्मनाक हर दी है जिसके बाद कोच ब्रेंडन मैकुलम की जमकर आलोचना हो रही है। इसी बीच पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर ने एक बड़ी बात कहीं है। उनका कहना है की इंग्लैंड को रवि शास्त्री को अपना मुख्य कोच बनाना चाहिए क्यूंकि शास्त्री के मार्गदर्शन में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दो टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रचा था।
गैस चूल्हे के सात फेरे लेकर दो लड़कियों ने रचाई शादी, हर तरफ हो रही चर्चा
बिहार के त्रिवेणीगंज में 21 वर्षीय पूजा और 18 वर्षीय आरती ने गैस चूल्हे के चारों ओर सात फेरे लेकर शादी कर ली। पूजा कहना है कि वह खुद को लड़का मानती है और काजल लड़की। उन्होंने शादी कर अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है। दोनों एक दूसरे के साथ खुश है और उन्हें लड़को में कोई इंट्रेस्ट नहीं है।