📱Download Our App
गाड़ी देखते ही क्यों भोंकने लगते हैं कुत्ते? वजह जानकर रह जाएंगे दंग

गाड़ी देखते ही क्यों भोंकने लगते हैं कुत्ते? वजह जानकर रह जाएंगे दंग

अधिकतर कुत्ते गाड़ियों के पीछे इसलिए भागते है क्योंकि उन्हें टायर से दूसरे कुत्तों की गंध आती है। सभी कुत्ते टायरों पर पेशाब करके अपना इलाका तय करते हैं। जब वह गाड़ी किसी दूसरी जगह जाती है, तो वहां के कुत्तों को लगता है कि कोई बाहरी कुत्ता उनके इलाके में घुस आया है, इसलिए वे भोंकते हुए गाड़ी के पीछे भागते हैं।

News Source: इंडिया टीवी
रूस में 25 दिसंबर को क्यों नहीं मनता क्रिसमस?

रूस में 25 दिसंबर को क्यों नहीं मनता क्रिसमस?

पूरी दुनिया आज क्रिसमस मना रही है, लेकिन रूस में अभी इंतजार बाकी है। वहां ऑर्थोडॉक्स चर्च पुराने ‘जुलियन कैलेंडर’ को मानता है, जो हमारे कैलेंडर से 13 दिन पीछे चलता है। इसी वजह से पुतिन के देश में सांता क्लॉज 7 जनवरी को अपनी पोटली लेकर पहुंचते हैं।

News Source: एबीपी न्यूज़
BREAKING : बेटी का हाथ नहीं दिया तो मां पर छिड़क दिया पेट्रोल

BREAKING : बेटी का हाथ नहीं दिया तो मां पर छिड़क दिया पेट्रोल

बेंगलुरु में बसवेश्वरननगर में गीता नामक महिला ने अपनी 19 वर्षीय बेटी की शादी मुथु नाम के युवक से कराने से मना कर दिया था। इसे लेकर गुस्से में मुथु ने मां पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। फ़िलहाल महिला अस्पताल में भर्ती है और उनकी हालत नाजुक है। फरार आरोपी की तलाश पुलिस कर रही। है

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
कौन हैं हार्दिक सिंह? जिन्हें मिला खेल रत्न का सम्मान

कौन हैं हार्दिक सिंह? जिन्हें मिला खेल रत्न का सम्मान

भारतीय हॉकी के स्टार मिडफील्डर हार्दिक सिंह को ‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न’ के लिए चुना गया है। जालंधर के इस जांबाज खिलाड़ी ने टोक्यो और पेरिस ओलंपिक में भारत को मेडल दिलाने में जान झोंक दी थी। उनके शानदार खेल और गजब के जोश ने आज उन्हें देश के सबसे बड़े खेल सम्मान का हकदार बना दिया है।

News Source: एबीपी न्यूज़
नसीर हुसैन के प्यार में पागल थीं आशा पारेख, लेकिन एक कसम के चलते ताउम्र कुंवारी रह गईं

नसीर हुसैन के प्यार में पागल थीं आशा पारेख, लेकिन एक कसम के चलते ताउम्र कुंवारी रह गईं

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस आशा पारेख का दिल शादीशुदा डायरेक्टर नसीर हुसैन के लिए धड़कता था। उनके प्यार में वो इस कदर डूबी थीं कि किसी और को अपनी जिंदगी में जगह नहीं दी। घर तोड़ने के डर से उन्होंने कभी शादी नहीं की और ताउम्र अकेले रहने का फैसला किया।

News Source: एबीपी न्यूज़
माता प्रसाद पांडेय ने शिक्षा चयन आयोग को घेरा, विज्ञापनों पर पूछे तीखे सवाल

माता प्रसाद पांडेय ने शिक्षा चयन आयोग को घेरा, विज्ञापनों पर पूछे तीखे सवाल

यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने भर्ती प्रक्रिया को लेकर योगी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति और विज्ञापनों में देरी पर सवाल उठाते हुए पूछा कि युवाओं को आखिर कब तक नौकरी के लिए इंतजार करना पड़ेगा। विपक्ष के इन तेवरों से सियासी पारा चढ़ गया है।

News Source: एबीपी न्यूज़
जब अटल जी ने सबको चौंकाया, ममता बनर्जी की मां के पैर छूकर जीत लिया था बंगालियों का दिल

जब अटल जी ने सबको चौंकाया, ममता बनर्जी की मां के पैर छूकर जीत लिया था बंगालियों का दिल

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनसे जुड़े कई किस्से याद किए जा रहे हैं। ऐसा ही एक यादगार वाकया कोलकाता का है, जब अटल जी अचानक ममता बनर्जी के घर पहुंच गए थे। वहां उन्होंने ममता की मां के पैर छूकर आशीर्वाद लिया, जिसने उनकी सादगी की मिसाल पेश की थी।

News Source: एबीपी न्यूज़
मेलबर्न में इतिहास रचने उतरेंगे मिचेल स्टार्क, टूटेगा विकेटों का महा-रिकॉर्ड

मेलबर्न में इतिहास रचने उतरेंगे मिचेल स्टार्क, टूटेगा विकेटों का महा-रिकॉर्ड

एशेज टेस्ट सीरीज 2025-26 में ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 की बढ़त के साथ ट्रॉफी पर कब्ज़ा कर लिया है। तीनो टेस्ट मैच के हीरो मिचेल स्टार्क रहे। अब 26 दिसंबर से बॉक्सिंग-डे टेस्ट शुर होगा जिसमे स्टार्क इतिहास रच सकते है। स्टार्क के पास वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज बनने का सुनहरा मौका है। उन्हें नंबर-1 बनने के लिए 12 विकेट की दरकार है।

News Source: टाइम्स ऑफ़ इंडिया

TEST RAJASTHAN

TEST RAJASTHAN

News Source: एबीपी न्यूज़
क्रिसमस पर ये खूंखार शैतान भी आते हैं! दुनिया की 7 डरावनी परंपराएं जान रूह कांप जाएगी

क्रिसमस पर ये खूंखार शैतान भी आते हैं! दुनिया की 7 डरावनी परंपराएं जान रूह कांप जाएगी

क्रिसमस सिर्फ तोहफों का त्योहार नहीं, दुनिया के कई कोनों में यह डरावनी कहानियों से भी जुड़ा है। कहीं बच्चों को किडनैप करने वाला ‘क्रैम्पस’ आता है, तो कहीं इंसानी मांस खाने वाली डायन का खौफ रहता है। ये खौफनाक लोककथाएं सदियों से लोगों की रातें हराम कर रही हैं।

News Source: एबीपी न्यूज़