📱Download Our App
पूर्व पीएम वाजपेयी के जन्मदिन पर तोहफा, खुले 100 ‘अटल कैंटीन’

पूर्व पीएम वाजपेयी के जन्मदिन पर तोहफा, खुले 100 ‘अटल कैंटीन’

आज पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का 101वा जन्मदिन है, इसी ख़ुशी में दिल्ली में 100 ‘अटल कैंटीन’ की शुरुआत हुई है। इसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया है। इस कैंटीन में सभी को सिर्फ 5 रुपये में भरपेट खाना मिलेगा। इसका मकसद गरीब और कामकाजी लोगों को कम कीमत में पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है।

News Source: ईटीवी भारत
बुआ बनी मायावती, भतीजे आकाश के घर हुआ पुत्री का जन्म

बुआ बनी मायावती, भतीजे आकाश के घर हुआ पुत्री का जन्म

मायावती के भतीजे और बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद के घर पुत्री ने जन्म लिया है। मायावती ने लिखा की ‘बड़ी होकर आकाश की बेटी बसपा का मिशन संभालेगी, साथ ही उन्होंने कहा मां और बेटी दोनों पूरी तरह स्वस्थ है।’ आकाश आनंद ने प्रज्ञा सिद्धार्थ के सतह गुरुग्राम के एक रिजॉर्ट में साल 2023 में शादी की थी।

News Source: एबीपी न्यूज़
विकास दुबे के खौफ की नई किश्त: पत्नी ऋचा को आखिर किस बात का है डर?

विकास दुबे के खौफ की नई किश्त: पत्नी ऋचा को आखिर किस बात का है डर?

गैंगस्टर विकास दुबे का अंत हुए जमाना बीत गया, लेकिन ‘UP 77’ का खौफ आज भी चर्चा में है। ताजा खबर उसकी पत्नी ऋचा दुबे को लेकर है, जो कानूनी शिकंजे और अपनी सुरक्षा को लेकर डरी हुई हैं। हाई कोर्ट की टिप्पणियों के बाद अब संपत्तियों और पुराने मामलों पर जांच की तलवार लटक रही है, जिससे ऋचा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।

News Source: पत्रिका
लिवर खराब होने से पहले शरीर देता है ये संकेत, भूलकर भी न करे नजरअंदाज

लिवर खराब होने से पहले शरीर देता है ये संकेत, भूलकर भी न करे नजरअंदाज

लिवर हमारे शरीर का सबसे खास अंग है जो खाना पचाने और टॉक्सिंस निकालने का काम करता है। इसके खराब होने के शुरुआती संकेतों में आंखों का पीलापन, पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में लगातार दर्द और पेट का असामान्य रूप से फूलना शामिल है। हर समय थकान लगना भी लिवर डैमेज के लक्षण हो सकते हैं। इन संकेतों को समय रहते पहचानना बेहद जरूरी है।

News Source: न्यूज़ 24
सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! अब 10 लाख तक का इलाज होगा मुफ्त

सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! अब 10 लाख तक का इलाज होगा मुफ्त

मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सरकार अब आयुष्मान भारत की तर्ज पर एक नई हेल्थ स्कीम ला रही है, जिसमें 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। इस योजना से लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को प्राइवेट अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी, जिससे मेडिकल खर्चों का टेंशन खत्म हो जाएगा।

News Source: पत्रिका
BREAKING NEWS : थार की टक्कर से ननद-भाभी की दर्दनाक मौत

BREAKING NEWS : थार की टक्कर से ननद-भाभी की दर्दनाक मौत

राजस्थान के धोरीमन्ना थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे-68 पर तेज रफ़्तार थार ने सड़क पार कर रही दो महिलाओं को टक्कर मार दी। रिश्ते में महिलाएं ननद-भाभी थी, टक्कर इतनी जोरदार हुई की दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतकों की पहचान प्रेमी बहन (55) पत्नी दलश्योंगजी और उनकी भाभी तारा बहन (50) पत्नी के रूप में हुई है।

News Source: पत्रिका
छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का टॉर्चर! शीतलहर ने ठिठुराया प्रदेश

छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का टॉर्चर! शीतलहर ने ठिठुराया प्रदेश

छत्तीसगढ़ में ठंड ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। उत्तरी हवाओं के चलते प्रदेश के कई जिलों में पारा तेजी से नीचे गिरा है, जिससे शीतलहर जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में ठिठुरन और बढ़ेगी, इसलिए घर से निकलने से पहले गर्म कपड़ों का इंतजाम पुख्ता कर लें।

News Source: पत्रिका
सड़क हादसे में 27 वर्षीय गर्भवती महिला की मौत, चालक फरार

सड़क हादसे में 27 वर्षीय गर्भवती महिला की मौत, चालक फरार

यूपी के नकुड़-शाहजहांपुर मार्ग पर तेज रफ़्तार डंपर ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में 27 वर्षीय मोनिका की मौत हो गयी और महिला के जेठ को गंभीर चोटें आई है। डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, फ़िलहाल पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। मृतिका की दो बेटियां है और वह गर्भवती भी थी।

News Source: जागरण
पोस्ट ऑफिस की इस धाकड़ स्कीम से बुजुर्गों की मौज, हर महीने खाते में आएंगे 20 हजार

पोस्ट ऑफिस की इस धाकड़ स्कीम से बुजुर्गों की मौज, हर महीने खाते में आएंगे 20 हजार

रिटायरमेंट के बाद अगर आप भी रेगुलर कमाई की टेंशन में हैं, तो पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) आपके बड़े काम की है। इसमें एकमुश्त निवेश कर आप हर महीने करीब 20,000 रुपये तक का ब्याज पा सकते हैं। सुरक्षित निवेश और शानदार रिटर्न के लिए यह बुजुर्गों की पहली पसंद बनी हुई है।

News Source: लाइवमिंट
आम पकने से पहले ही क्यों टूटकर गिर जाते हैं?

आम पकने से पहले ही क्यों टूटकर गिर जाते हैं?

आम की फसल में फल गिरने की समस्या बागवानों की कमर तोड़ देती है। अक्सर पानी की कमी, पोषक तत्वों का अभाव या कीटों के हमले से फल समय से पहले झड़ जाते हैं। सही सिंचाई, खाद का प्रबंधन और कीटनाशकों का छिड़काव कर आप अपने बगीचे को इस नुकसान से बचा सकते हैं।

News Source: लाइवमिंट