📱Download Our App
रामपुर पुलिस का दिल्ली में बड़ा एक्शन! ऑनलाइन ठगी करने वाले 6 शातिर गिरफ्तार

रामपुर पुलिस का दिल्ली में बड़ा एक्शन! ऑनलाइन ठगी करने वाले 6 शातिर गिरफ्तार

रामपुर पुलिस ने दिल्ली में धावा बोलकर ऑनलाइन चूना लगाने वाले 6 जालसाजों को दबोच लिया है। ये शातिर अपराधी मासूम लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाते थे। इनके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में मोबाइल, लैपटॉप और फर्जी सिम कार्ड बरामद किए हैं, जिससे इनके बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है।

News Source: एबीपी न्यूज़
वैभव सूर्यवंशी का तूफान! विजय हजारे ट्रॉफी के पहले ही मैच में गाड़ दिए झंडे

वैभव सूर्यवंशी का तूफान! विजय हजारे ट्रॉफी के पहले ही मैच में गाड़ दिए झंडे

बिहार के 13 साल के लाल वैभव सूर्यवंशी ने विजय हजारे ट्रॉफी के पहले ही मैच में तहलका मचा दिया है। आईपीएल के सबसे युवा खिलाड़ी वैभव ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से कई बड़े दिग्गजों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। इस छोटे से पैकेट ने मैदान पर जो बड़ा धमाका किया है, उसकी चर्चा अब हर तरफ हो रही है।

News Source: एबीपी न्यूज़
देवर ने की भाभी की हत्या, 26 दिन बाद मिला कंकाल

देवर ने की भाभी की हत्या, 26 दिन बाद मिला कंकाल

यूपी के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में रहने वाली सुनेना को मदद बहाने देवर ने अपने प्यार के जाल में फसाया। लेकिन उसे शक हुआ की वह किसी और से बात करती है, तो उसे गन्ने के खेत में बुलाकर गला दबा दिया और लाश को जमीन में गाड़ दिया। 26 दिनों की खोजबीन के बाद खेत से पुलिस को सुनेना का कंकाल मिला।

News Source: इंडिया टीवी
जल्द होगा भारत में iPhone Fold’ लांच, जाने डिटेल्स

जल्द होगा भारत में iPhone Fold’ लांच, जाने डिटेल्स

एप्पल कंपनी ने अपने ग्राहको के लिए एक खुशखबरी लाई है। कंपनी साल 2026 में अपना पहला फोल्डेड आईफोन लांच करने की तैयारी कर रही है। इसे ‘आईफोन फोल्ड’ फ़ोन के नाम से लांच कर सकती है। इसमें डिजाइन आईपैड मिनी जैसा होगा, जिसमें 7.8 इंच की बड़ी फोल्डेबल स्क्रीन मिलेगी। इसकी कीमत भारत में करीब 1.80 लाख से 2.25 लाख रुपये के बीच हो सकती है।

News Source: ईटीवी भारत
शेयर बाजार में तहलका मचाने आ रहा Zepto! कल दाखिल होगा DRHP

शेयर बाजार में तहलका मचाने आ रहा Zepto! कल दाखिल होगा DRHP

क्विक कॉमर्स की दिग्गज कंपनी ज़ेप्टो (Zepto) अपना धमाकेदार आईपीओ लाने की पूरी तैयारी में है। खबर है कि कंपनी कल यानी 26 दिसंबर को सेबी के पास अपना ड्राफ्ट पेपर (DRHP) जमा कर देगी। अगले साल बाजार में लिस्ट होने वाली इस कंपनी के आईपीओ का निवेशकों को बेसब्री से इंतजार है।

News Source: मनीकंट्रोल
कार्तिक आर्यन के जबरा फैन हैं तो देखें OTT पर ये 6 फ़िल्में, कहेंगे- ‘लौंडे में दम है’

कार्तिक आर्यन के जबरा फैन हैं तो देखें OTT पर ये 6 फ़िल्में, कहेंगे- ‘लौंडे में दम है’

बॉलीवुड के ‘सेंसेशन’ कार्तिक आर्यन ने ‘प्यार का पंचनामा’ से लेकर ‘फ्रेडी’ तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। अगर आप उनकी बेहतरीन परफॉरमेंस देखना चाहते हैं, तो नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो पर उनकी ये 6 फ़िल्में मौजूद हैं। चाहे कॉमेडी हो या थ्रिलर, कार्तिक ने हर किरदार में जान फूँक दी है।

News Source: न्यूज़ 18
BREAKING : 1 करोड़ का इनामी नक्सली ढेर

BREAKING : 1 करोड़ का इनामी नक्सली ढेर

ओडिशा के जंगलो में सुरक्षाबलों और नक्सलियों की बड़ी मुठभेड़ हुई, जिसमे टॉप माओवादी लीडर गणेश उइके ढेर हो गया। गणेश पर 1.1 करोड़ रुपये का भारी इनाम था। इस एनकाउंटर में उसके साथ चार और नक्सली मारे गए हैं। यह मुठभेड़ आज के दिन गुरुवार को चकापाड़ थाना क्षेत्र के जंगलों में हुई। कई राज्यों की पुलिस को सालों से गणेश की तलाश थी।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
BREAKING : अमेरिका में 30 भारतीयों समेत 49 अवैध प्रवासी गिरफ्तार

BREAKING : अमेरिका में 30 भारतीयों समेत 49 अवैध प्रवासी गिरफ्तार

अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे 30 भारतीयों समेत 49 प्रवासियों को कमर्शियल ट्रक चलाते हुए गिरफ्तार किया गया है। कैलिफोर्निया में चलाए गए एक बड़े सर्च ऑपरेशन के दौरान इन लोगों को पकड़ा गया, जो फर्जी तरीके से बनवाए गए ड्राइविंग लाइसेंस का इस्तेमाल कर रहे थे। सुरक्षा एजेंसियों ने यह सख्त कदम उठाया है ताकि अमेरिकी सड़कों को सुरक्षित बनाया जा सके।

News Source: अग्निबाण
‘आज खत्म हो जाएगी दुनिया’, भविष्यवक्ता के दावे पर समंदर किनारे उमड़ी हजारों की भीड़!

‘आज खत्म हो जाएगी दुनिया’, भविष्यवक्ता के दावे पर समंदर किनारे उमड़ी हजारों की भीड़!

घाना के एक नबी ने दावा किया है कि आज दुनिया का अंत हो जाएगा, जिसके बाद लोग अपनी जान बचाने और दुआ करने के लिए समुद्र तट पर जमा हो गए हैं। बाइबल के ‘नूह’ की तरह खुद को अवतार बताने वाले इस शख्स की बात ने लोगों में खौफ और बेचैनी भर दी है।

News Source: न्यूज़ 24
शुगर को जड़ से उखाड़ फेंकेगा ये 21 दिन का फॉर्मूला

शुगर को जड़ से उखाड़ फेंकेगा ये 21 दिन का फॉर्मूला

डायबिटीज से बचना है तो दवा से ज्यादा अपनी डाइट पर गौर करें। डॉक्टरों के मुताबिक, 21 दिनों तक शुगर-फ्री डाइट और सही लाइफस्टाइल को अपनाकर आप ब्लड शुगर लेवल को काबू में कर सकते हैं। मीठे से दूरी और फाइबर युक्त भोजन इस बीमारी को मात देने का सबसे देसी और सटीक इलाज है।

News Source: पत्रिका