जेम्स कैमरून की फिल्म ‘अवतार फायर एंड ऐश’ बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही है। रिलीज़ के छठे दिन कल बुधवार को फिल्म ने 10.25 करोड़ रुपये की कमाई की। इसी के साथ भारत में फिल्म का कुल कमाई 95.75 पहुंच चुकी है। बस 4.25 करोड़ और कमाते ही फिल्म भारत में 100 करोड़ के क्लब में शामिल जो जाएगी।
नरसिंहपुर में निर्वाचन विभाग का बड़ा एक्शन! वोटर लिस्ट से कटे 44 हजार से ज्यादा नाम
नरसिंहपुर जिले में मतदाता सूची के शुद्धिकरण अभियान के तहत प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 44,000 से अधिक मतदाताओं के नाम हटा दिए हैं। इनमें मृत, स्थानांतरित और दोहरी प्रविष्टि वाले नाम शामिल हैं। चुनाव आयोग के निर्देश पर हुई इस छंटनी से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है और अब नई सूची के आधार पर ही वोट डाले जाएंगे।
ATM से पैसा निकालने में जरा सी चूक और खाली हो जाएगा खाता
आजकल एटीएम फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जहाँ ठग स्किमिंग और क्लोनिंग जैसे हथकंडों से आपकी मेहनत की कमाई उड़ा लेते हैं। सुरक्षा के लिए कार्ड स्वाइप करते समय मशीन की जांच करें और पिन डालते वक्त कीपैड को हाथ से ढंकना न भूलें। सतर्कता ही आपकी गाढ़ी कमाई का असली कवच है।
साल 2025 में इन क्रिकेटर्स के घर गुंजी किलकारियां
साल 2025 कई क्रिकेटरों के घर खुशियां लेकर आया है। जिसमे केएल राहुल और अथिया शेट्टी के घर नन्हीं परी आई, वहीं पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान भी पिता बने। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस और शिवम दुबे के घर भी किलकारियां गूंजीं, जबकि नीतीश राणा जुड़वा बेटों के पिता बने। इन क्रिकेटर्स के लिए खेल के बीच यह साल पारिवारिक खुशियों और नई जिम्मेदारियों के नाम रहा।
शेयर बाजार की छुट्टियां: NSE ने जारी की साल 2026 की लिस्ट
अगर आप भी शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं, तो डायरी निकाल लीजिए! NSE ने साल 2026 के लिए छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। दिवाली, होली और ईद जैसे बड़े त्योहारों पर ट्रेडिंग बंद रहेगी। निवेश की प्लानिंग करने से पहले तारीखों को गौर से देख लें, ताकि ऐन वक्त पर कोई गड़बड़ न हो।
पैसे की तंगी से हैं परेशान? गुरुवार को करें ये आसान उपाय
गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को खुश करने के लिए महत्वपूर्ण होता है। इस दिन पीले कपड़े पहनना और पूजा में हल्दी का इस्तेमाल करना काफी शुभ माना जाता है। इस दिन हल्दी वाले पानी से भगवान का अभिषेक करे और केले के पेड़ की पूजा जरूर करे। इस उपाय से आपके घर में सुख-शांति आएगी और पैसे की तंगी दूर होगी।
बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी: 2026 में धरती पर उतरेंगे एलियंस?
बुल्गारिया की अंधी भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की 2026 को लेकर की गई भविष्यवाणियां सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही हैं। दावा है कि अगले साल नवंबर में एक विशाल स्पेसक्राफ्ट धरती पर उतरेगा और इंसानों का पहली बार एलियंस से सामना होगा। इसके अलावा उन्होंने विनाशकारी भूकंप और तीसरे विश्व युद्ध जैसी डरावनी चेतावनी भी दी है।
क्यों मनाया जाता है वीर बाल दिवस?, जाने वजह
हर साल 26 दिसंबर सभी सिक्खो के लिए बहुत अहम् दिन होता है। इस दिन पुरे देश में ‘वीर बाल दिवस’ मनाया जाता है। यह दिन गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों, बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की महान शहादत की याद में मनाया जाता है। इस दिन उन्होंने उन्होंने मुगल शासकों के सामने अपना बलिदान दिया था।
49 की उम्र में भी हुस्न का जलवा! चित्रांगदा सिंह की इन 10 तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया गदर
बॉलीवुड की ‘हॉटनेस क्वीन’ चित्रांगदा सिंह ने अपनी ताजा तस्वीरों से सोशल मीडिया का पारा बढ़ा दिया है। 49 साल की उम्र में भी उनकी फिटनेस और किलर लुक को देख फैंस अपनी सुध-बुध खो बैठे हैं। इन 10 वायरल फोटो में एक्ट्रेस की अदाएं इतनी कातिलाना हैं कि नई अभिनेत्रियां भी उनके आगे पानी भरती नजर आ रही हैं।
3000 रुपये की मासिक SIP बदल देगी आपकी किस्मत, जाने कैसे
अगर आप भी अपने भविष्य या अपने बच्चो के भविष्य के लिए पैसा जोड़ना चाहते है तो SIP एक शानदार ऑप्शन है। एसआईपी में आप हर महीने 3,000 रुपये का छोटा निवेश भी कंपाउंडिंग की ताकत से 10 सालों में करीब 6.72 लाख रुपये बन सकता है। इसमें सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको एक साथ मोटी रकम नहीं देनी पड़ती।