अमेरिकी रक्षा मंत्रालय (पेंटागन) की नई रिपोर्ट ने ड्रैगन की नींद उड़ा दी है। रिपोर्ट में भारत को अमेरिका का ‘रणनीतिक साझेदार’ बताते हुए चीन की दादागिरी पर सवाल उठाए गए हैं। अमेरिका के इस खुले समर्थन से बीजिंग तिलमिला उठा है और उसने इसे आपसी रिश्तों में दखल बताया है।
सनकी आशिक ने लड़की को मारी गोली, फिर खुद भी की खुदकुशी
यूपी के बागपत में एकतरफा प्यार में 23 वर्षीय सतनाम कटारिया ने 18 वर्षीय युवती गुड्डन की गोली मारकर हत्या कर दी और खुद फांसी लगाकर जान दे दी। दरअसल युवक खुद को भी गोली मारना चाहता था लेकिन तमंचे में गोली फंस गई। जिसके बाद उसने घर के पास नीम के पेड़ से फंदा लगाकर फांसी पर झूल गया।
टेम्बा बावुमा का बड़ा बयान, ऋषभ पंत और बुमराह ने मांगी माफ़ी
साउथ अफ्रीका टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा ने हाल ही एक घटना का खुलासा किया है। भारत-साउथ अफ्रीका के बीच कोलकाता टेस्ट मैच के दौरान जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत द्वारा टेम्बा बावुमा को ‘बौना’ कहने पर विवाद खड़ा हो गया था। उन्होंने बताया कि स्टंप माइक में यह बात रिकॉर्ड होने के बाद दोनों भारतीय खिलाड़ियों ने उनसे माफी मांग ली थी।
25 और 31 दिसंबर को डिलीवरी वर्कर हड़ताल पर
अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग करते है तो जान ले जोमैटो, स्विगी और ब्लिंकिट जैसे ऐप्स के डिलीवरी वर्कर हड़ताल करने की योजना बना रहे है। डिलीवरी वर्कर 25 और 31 दिसंबर को हड़ताल पर होंगे। उनकी मांग है कि उन्हें बेहतर सैलरी, नौकरी की गारंटी और काम करने का सुरक्षित काम करने का माहौल मिले। कंपनियां की मोटी कमाई के बाद भी वर्करों की हालत खराब है।
Delhi : अवैध कब्जों पर चलेगा बुलडोजर, MCD ने सख्त आदेश जारी
दिल्ली के रामलीला मैदान से अवैध कब्जा हटाने के लिए MCD ने सख्त आदेश जारी किया है। कोर्ट के निर्देश के बाद हुई जांच में सामने आया कि करीब 36,000 वर्ग फुट सरकारी जमीन पर मस्जिद, बारात घर और डायग्नोस्टिक सेंटर अवैध रूप से चल रहे थे। जिसके बाद अब इन अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाने का रास्ता साफ हो गया है।
आचार्य धीरेंद्र शास्त्री की भव्य हनुमंत कथा आज से शुरू
छत्तीसगढ़ के भिलाईनगर में आज यानि 25 दिसंबर से आचार्य धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा शुरू हो रही है। यह हनुमंत कथा स्टेडियम के पास वाले मैदान में 29 दिसंबर तक चलेगी। भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए है। जहाँ 600 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे और ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी जाएगी।
साल 2026 में रोहित-विराट मचाएंगे कोहराम! टूटने वाले हैं क्रिकेट के कई बड़े रिकॉर्ड्स
नए साल में टीम इंडिया के ‘शेर’ रोहित शर्मा और विराट कोहली मैदान पर नए कीर्तिमान रचने को तैयार हैं। साल 2026 में ये दोनों दिग्गज न केवल रनों का अंबार लगाएंगे, बल्कि सचिन और पोंटिंग जैसे सूरमाओं के पुराने रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर सकते हैं। बल्ला चला तो इतिहास के पन्ने फिर से लिखे जाएंगे।
UP Accident : कार पर पलटा ट्रक, तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत
हरियाणा के झज्जर में एक भीषण हादसे में उत्तरप्रदेश के तीन मजदूरों की मौत हो गई है। मजदुर अपने काम पर जा रहे थे तभी एक टतेज रफ़्तार ट्रक उनकी कार पर पलट गया जिससे दो सगे भाइयों समेत तीन युवाओं की जान चली गई। मृतकों में दो सगे भाई अखिलेश (22) व जयवीर (30) और पिंटू (23) निवासी गांव बिचैटा काजी शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर बड़ी कामयाबी! ढेर हुआ 1 करोड़ का इनामी नक्सली गणेश उइके
छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में खूंखार नक्सली कमांडर गणेश उइके को मार गिराया है। उइके पर 1 करोड़ रुपये का भारी-भरकम इनाम था और वह कई बड़ी वारदातों में शामिल रहा था। जवानों की इस जवाबी कार्रवाई से नक्सलियों के बड़े नेटवर्क को करारा झटका लगा है।
Narnaul News : कार और कैंटर की जोरधार भिड़ंत, कार सवार तीन लोगो की मौत
हरियाणा के नेशनल हाइवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जिसने सभी को चौका दिया है। इस सड़क हादसे में तीन लोगो की मौत हो गई। दरअसल बुधवार रात एक कार और कैंटर की जोरदार टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। कार में सवार पूर्व जिला पार्षद, एक व्यापारी और चालक को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और वे जिंदा जल गए।