📱Download Our App
कपूर खानदान का क्रिसमस धमाका: रणबीर-नीतू के संग रिद्धिमा ने जमाई महफ़िल

कपूर खानदान का क्रिसमस धमाका: रणबीर-नीतू के संग रिद्धिमा ने जमाई महफ़िल

कपूर फैमिली में क्रिसमस का जश्न एकदम टॉप लेवल का रहा! रिद्धिमा कपूर और उनकी बेटी समारा ने रणबीर-नीतू के साथ जमकर मस्ती की। खास बात ये रही कि रिद्धिमा ने आलिया भट्ट की मम्मी सोनी राजदान के लिए एक स्पेशल थैंक्यू नोट लिखकर सबका दिल जीत लिया।

News Source: न्यूज़ 18
अब साउथ की इन बड़ी फिल्मों में नजर आएंगे ‘बॉलीवुड स्टार्स’

अब साउथ की इन बड़ी फिल्मों में नजर आएंगे ‘बॉलीवुड स्टार्स’

बॉलीवुड के कई बड़े सितारे अब साउथ फिल्मों में काम कर रहे है। पहले संजय दत्त प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ में विलेन बनेंगे, वहीं बॉबी देओल ‘जन नेता’ में थलापति विजय के साथ दिखेंगे। कियारा आडवाणी ‘टॉक्सिक’ में और जाह्नवी कपूर राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ में नजर आएंगी। अमिताभ बच्चन भी ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल में भी दिखाई देंगे।

News Source: एबीपी न्यूज़
रेस्क्यू मिशन पर निकला हेलीकॉप्टर क्रैश, 5 लोगों की दर्दनाक मौत!

रेस्क्यू मिशन पर निकला हेलीकॉप्टर क्रैश, 5 लोगों की दर्दनाक मौत!

अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर एक रेस्क्यू मिशन मातम में बदल गया। मदद के लिए निकला हेलीकॉप्टर अचानक क्रैश हो गया, जिसमें सवार पांचों लोगों की जान चली गई। खराब मौसम और मुश्किल हालात के बीच हुए इस हादसे ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है।

News Source: न्यूज़ 18
वैभव सूर्यवंशी का तूफान: 84 गेंद में 190 रन ठोक रचा इतिहास, पर उम्र पर क्यों मचा है बवाल?

वैभव सूर्यवंशी का तूफान: 84 गेंद में 190 रन ठोक रचा इतिहास, पर उम्र पर क्यों मचा है बवाल?

वैभव सूर्यवंशी ने विजय हजारे ट्रॉफी में 190 रनों की तूफानी पारी खेलकर दुनिया हिला दी है। महज 14 साल की उम्र में बड़े-बड़े रिकॉर्ड तोड़ने वाले इस लड़के की उम्र को लेकर सोशल मीडिया पर खूब ट्रोलिंग हो रही है। लोग पुरानी फोटोज़ देख सवाल उठा रहे हैं, लेकिन रिकॉर्ड्स तो खुद इसकी काबिलियत की गवाही दे रहे हैं।

News Source: न्यूज़ 18
सड़क हादसे में बीटेक छात्र की मौत, चालक फरार

सड़क हादसे में बीटेक छात्र की मौत, चालक फरार

यूपी के बंथरा थाना क्षेत्र में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी परीक्षा देने जा रहे 19 वर्षीय छात्र सक्षम शुक्ला की कार एक तेज रफ्तार डंपर से टकरा गयी। हादसे में सक्षम घायल हो गया, उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। डंपर चालक मौके से फरार हो गया, पुलिस ने मामला फर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

News Source: हिंदुस्तान
चाय की शुद्धता पर FSSAI का बड़ा फैसला: अब मिलावटखोरों की खैर नहीं!

चाय की शुद्धता पर FSSAI का बड़ा फैसला: अब मिलावटखोरों की खैर नहीं!

FSSAI ने साफ कर दिया है कि अब से चाय का मतलब सिर्फ असली चाय की पत्तियां ही होगा। इसमें कोई भी बाहरी चीज, रंग या घटिया मिलावट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। छोटे कारोबारियों के लिए अब क्वालिटी का ख्याल रखना जरूरी होगा, वरना सीधे कार्रवाई होगी।

News Source: न्यूज़ 18
1 चम्मच शहद में मिलाएं ये चीज, पुरानी से पुरानी खांसी होगी गायब

1 चम्मच शहद में मिलाएं ये चीज, पुरानी से पुरानी खांसी होगी गायब

जिन लोगो को सर्दी, खांसी या गले में खराश है, तो उनके लिए शहद और काली मिर्च का नुस्खा बढ़िया है। एक चम्मच शहद में थोड़ी सी कुटी हुई काली मिर्च मिलाएं और इसे रात को सोने से एक घंटा पहले खा लें। ध्यान रहे, इसे खाने के बाद पानी बिल्कुल नहीं पीना है। इसे खाने इस तुरंत राहत मिलती है।

News Source: इंडिया टीवी
किडनी को रखना है हमेशा फिट?, इन नुस्खों को आज ही अपनाएं

किडनी को रखना है हमेशा फिट?, इन नुस्खों को आज ही अपनाएं

किडनी शरीर का वह अंग है जो खून को साफ कर कचरा बाहर निकालता है। बाबा रामदेव के अनुसार, किडनी को स्वस्थ रखने के लिए खानपान में गोखरू, हरा धनिया, जौ का आटा और तिल शामिल करना चाहिए। डायबिटीज, हाई बीपी और खराब जीवनशैली किडनी फेलियर के मुख्य कारण हैं। यदि आपको पैरों में सूजन, थकान हो तो ये किडनी खराब होने के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं।

News Source: न्यूज़ 24
पत्नी ने कुल्हाड़ी से काटकर की पति हत्या, पुलिस तलाश में जुटी

पत्नी ने कुल्हाड़ी से काटकर की पति हत्या, पुलिस तलाश में जुटी

यूपी के बिठूर थाना क्षेत्र के टिकरा गांव में बुधवार सुबह शराब के नशे में धुत पत्नी वीरांगना ने विवाद के बाद अपने पति पप्पू की कुल्हाड़ी से 15 वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद वह हादसा बताने के लिए खून साफ़ करने लगी, लेकिन पोल खुल गई। फ़िलहाल पुलिस फरार पत्नी की तलाश कर रही है।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
फायरिंग कर फरार हुए दो इनामी बदमाश आगरा से गिरफ्तार

फायरिंग कर फरार हुए दो इनामी बदमाश आगरा से गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश से एक चौकाने वाली वारदात सामने आई, जहाँ बसेड़ी थाना पुलिस ने खेत जोतने के विवाद में हुई फायरिंग और हत्या के प्रयास के मामले में दो मुख्य आरोपियों, आशाराम और प्रवीण उर्फ मोनू को आगरा से गिरफ्तार कर लिया है। भागने की कोशिश के दौरान गिरने से दोनों आरोपी घायल हो गए। पुलिस ने इनके पास से एक अवैध बंदूक और कारतूस बरामद किए हैं।

News Source: पत्रिका