📱Download Our App
खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी बाइक, सगे भाइयों समेत 3 युवकों की मौत

खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी बाइक, सगे भाइयों समेत 3 युवकों की मौत

यूपी के धोबही गांव के पास गुरुवार की शाम तेज रफ़्तार बाइक खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसी, जिसमे दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान राजगढ़ के रहने वाले 24 वर्षीय रवि शर्मा उनके छोटे भाई 22 वर्षीय मनीष शर्मा और 18 वर्षीय शुभम के रूप में हुई है।

News Source: जागरण
सोने की कीमत में तगड़ा उछाल, MCX पर ₹1.39 लाख के पार पहुंचा गोल्ड

सोने की कीमत में तगड़ा उछाल, MCX पर ₹1.39 लाख के पार पहुंचा गोल्ड

26 दिसंबर को सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। MCX पर सोना करीब 1,000 रुपये बढ़कर ₹1,39,101 के स्तर पर पहुंच गया है। दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1.40 लाख के पार निकल गया है। पिछले कुछ दिनों से सोने के दाम लगातार ऊपर जाते दिख रहे हैं।

News Source: एबीपी न्यूज़
राम पोथिनेनी की एक्शन फिल्म OTT पर रिलीज, जानें कहां देखे

राम पोथिनेनी की एक्शन फिल्म OTT पर रिलीज, जानें कहां देखे

तमिल के स्टार राम पोथीनेनी की फिल्म ‘आंध्र किंग तालुका’ OTT प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है और सभी दर्शक इस फिल्म को 25 दिसंबर से हिंदी, तमिल और कन्नड़ सहित कई भाषाओं में देख सकते है। इस फिल्म का कुल बजट 52 करोड़ था लेकिन यह फिल्म सिनेमाघरों में सिर्फ 32 करोड़ रुपये ही कमा पाई है। अब घर बैठे इस फिल्म का आनंद ले सकते हैं।

News Source: एबीपी न्यूज़
रजनीकांत की ‘जेलर 2’ में होगी बॉलीवुड के इस सुपरस्टार की एंट्री

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ में होगी बॉलीवुड के इस सुपरस्टार की एंट्री

रजनीकांत की चर्चित फिल्म ‘जेलर 2’ जल्द ही आने वाली है, जिसमे की शाहरुख खान का धमाकेदार कैमियो होने वाला है। इस बात का खुलासा मिथुन चक्रवर्ती ने अपने एक इंटरव्यू में किया। यह पहली बार होगा कि शाहरुख खान और रजनीकांत एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। वहीं, मिथुन खुद भी इस फिल्म में विलेन के रोल में नजर आएंगे।

News Source: न्यूज़ 24
चुनाव हारने के बाद खेसारी लाल यादव का बड़ा बयान

चुनाव हारने के बाद खेसारी लाल यादव का बड़ा बयान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में छपरा सीट से हारने के बाद खेसारी लाल यादव का एक बयान सामने आया है। आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़े खेसारी को बीजेपी की छोटी कुमारी ने 8000 वोटों से हरा दिया। साथ ही उन्होंने ईवीएम पर सवाल उठाते हुए कहा कि इंसान से जीता जा सकता है, मशीन से नहीं।

News Source: जागरण
मात्र 29 गेंदों में कोहली ने ठोक दी फिफ्टी

मात्र 29 गेंदों में कोहली ने ठोक दी फिफ्टी

विजय हजारे ट्रॉफी में आज के मैच में गुजरात के खिलाफ विराट कोहली ने सिर्फ 29 गेंदों में फिफ्टी जड़ दी। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और एक छक्का लगाया। कोहली ने लिस्ट-ए में लगातार छठी बार 50+ स्कोर बनाया है। खास बात यह रही कि पावरप्ले के ओवरों में ही दिल्ली को काफी अच्छी बढ़त मिली।

News Source: एबीपी न्यूज़
BREAKING : गुब्बारा भरने वाला सिलेंडर फटा, एक की मौत, 5 घायल

BREAKING : गुब्बारा भरने वाला सिलेंडर फटा, एक की मौत, 5 घायल

कर्नाटक के मैसूर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल गुब्बारे भरने में इस्तेमाल होने वाली हीलियम गैस सिलिंडर के फटने से से काफी हड़कंप मच गया, जिसमे युवक सलीम की मौत हो गई। घटना में पास खड़े पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस फिलहाल इस दर्दनाक घटना की जांच कर रही है।

News Source: जागरण
जयपुर के दो गुटों गुटों में हिंसक झड़प, भीड़ ने पुलिस पर किया हमला

जयपुर के दो गुटों गुटों में हिंसक झड़प, भीड़ ने पुलिस पर किया हमला

जयपुर के चौमू चौक पर कल रात एक धार्मिक स्थल के पास पत्थर हटाने को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। भीड़ ने मौके पर पहुंची पुलिस पर भी पथराव किया, जिसमें कई जवान घायल हो गए। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और भारी बल तैनात किया। अफवाहों को रोकने के लिए इलाके में 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद कर दिया गया है।

News Source: पत्रिका
भीड़ ने की कैलाश खेर से बदतमीजी, बीच में ही बंद किया लाइव शो

भीड़ ने की कैलाश खेर से बदतमीजी, बीच में ही बंद किया लाइव शो

एमपी के ग्वालियर में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित कॉन्सर्ट में सिंगर कैलाश खेर परफॉर्म कर रहे थे, तभी भीड़ बेकाबू होकर बैरिकेड्स तोड़ते हुए स्टेज पास आ गई। इस तरह की बदतमीजी से गुस्से में कैलाश खेर ने कहा, लोगों एक बर्ताव को ‘जानवरों जैसा’ है और बीच में ही शो छोड़कर चले गए। जिसके बाद शो बंद करना पड़ा।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
VHT में रोहित शर्मा ‘गोल्डन डक’ पर आउट, फैन्स हुए निराश

VHT में रोहित शर्मा ‘गोल्डन डक’ पर आउट, फैन्स हुए निराश

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 शुरू हो गई है और मुंबई की तरफ से रोहित शर्मा खेल रहे है, उन्होंने पहले मैच में शानदार शतक ठोका था लेकिन आज दूसरे मैच में रोहित पहली ही गेंद पर आउट हो गए और उन्होंने गोल्डन डक में वापस लौट कर जाना पढ़ा। उनका शून्य पर आउट होना सभी फैन्स को निराश करना रहा। वही दूसरी तरफ, दिल्ली के लिए विराट कोहली ने 77 रन बनाए।

News Source: पत्रिका