📱Download Our App
BREAKING : आधी रात को आया फोन और सुबह खेत में मिली युवक की लाश

BREAKING : आधी रात को आया फोन और सुबह खेत में मिली युवक की लाश

यूपी के गोरखपुर में 26 वर्षीय विशाल यादव मंगलवार रात करीब 9:30 बजे अपने घर से किसी का फ़ोन आने पर निकला था। जिसके बाद उसकी लाश बुधवार सुबह गेहूं के खेत में मिली। मृतक के सिर पर लगी चोट और मुँह पर खून देखकर लग रहा उसने मरने से पहले काफी संघर्ष किया था। मामला दर्ज कर पुलिस तीन लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

News Source: इंडिया टीवी
नाइजीरिया में अमेरिका का शक्तिशाली हमला, ISIS के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक

नाइजीरिया में अमेरिका का शक्तिशाली हमला, ISIS के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नाइजीरिया में ISIS के ठिकानों पर बड़े हवाई हमले का आदेश दिया है। ट्रंप के मुताबिक, ये आतंकी मासूम ईसाइयों को निशाना बना रहे थे, जिसकी चेतावनी उन्होंने पहले ही दी थी। इस घातक हमले में कई आतंकी ठिकाने तबाह कर दिए गए हैं। ट्रंप ने साफ किया कि उनके नेतृत्व में कट्टरपंथी आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

News Source: ईटीवी भारत
वैभव सूर्यवंशी को मिला बाल पुरुस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित

वैभव सूर्यवंशी को मिला बाल पुरुस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित

बिहार के समस्तीपुर से आने वाले वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 14 साल की उम्र में क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचा दिया है। उनकी इस बड़ी कामयाबी के लिए आज, 26 दिसंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ से सम्मानित किया। इतनी कम उम्र में अपने देश का नाम रोशन करने वाले वैभव की चर्चा हर तरफ हो रही है।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
BREAKING : पति-पत्नी को अपराधियों ने उतारा मौत के घाट

BREAKING : पति-पत्नी को अपराधियों ने उतारा मौत के घाट

बिहार के गया जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ चांपी गांव में प्रदीप यादव और उनकी पत्नी केशरी देवी की बेरहमी से गला दबाकर हत्या कर दी गई। रात में खलिहान में धान की रखवाली कर रहे थे। सुबह खलिहान में उनके शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जांच शुरू कर दी है।

News Source: ऑफिशियल लिंक
BREAKING : रांची के पर्ल ऑर्किड अपार्टमेंट में लगी भीषण आग

BREAKING : रांची के पर्ल ऑर्किड अपार्टमेंट में लगी भीषण आग

रांची के पर्ल ऑर्किड अपार्टमेंट में शॉर्ट सर्किट की वजह से अचानक आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। पुलिस और प्रशासन अब सुरक्षा मानकों की जांच कर रहे हैं।

News Source: जागरण
ट्रक ने बाइक सवार 3 दोस्तों को मारी टक्कर, 2 की मौत

ट्रक ने बाइक सवार 3 दोस्तों को मारी टक्कर, 2 की मौत

यूपी के खन्ना थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात बाइक से घर लौट रहे तीन दोस्तों को तेज रफ़्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमे 27 वर्षीय राजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं, बाकि दो युवको को अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसमे से प्रदीप ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। टक्कर के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।

News Source: ईटीवी भारत
विजय हजारे ट्रॉफी में ऋषभ पंत का धमाका, जड़ा 12वां अर्धशतक

विजय हजारे ट्रॉफी में ऋषभ पंत का धमाका, जड़ा 12वां अर्धशतक

विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली की टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने गुजरात के खिलाफ शानदार अर्धशतक मारा है, जिसमे 6 चौके और 2 छक्के शामिल है। यह उनका गुजरात के खिलाफ 12वां अर्धशतक है।  फिहलाल पंत अभी 61 रन ार नाबाद खेल रहे है और दिल्ली का स्कोर अभी 40 ओवर में 194 रन पर 5 विकेट है।

News Source: एनडीटीवी
आखिर भारतीय सेना में टैटू पर क्यों है बैन?

आखिर भारतीय सेना में टैटू पर क्यों है बैन?

भारतीय सेना में भर्ती होने वाले सैनिकों के शरीर पर टैटू नहीं होना चाहिए। सेना का मानना है कि खराब सुई से टैटू बनवाने पर सैनिकों को एचआईवी या हेपेटाइटिस जैसी बीमारियां हो सकती हैं। सैनिक अक्सर मुश्किल जगहों पर ड्यूटी करते हैं, जहाँ मेडिकल सुविधा कम होती है, ऐसे में छोटा सा इंफेक्शन भी जान का खतरा बन सकता है।

News Source: एबीपी न्यूज़
मोबाइल छीनने को लेकर विवाद, युवक की चाकू मारकर हत्या

मोबाइल छीनने को लेकर विवाद, युवक की चाकू मारकर हत्या

दिल्ली के वेलकम इलाके से एक कहासुनी वारदात सामने आई है जहाँ गुरवार रात को बदमाशो में मोबाइल छीनने के विवाद में सूरज नाम के युवक की चाकू मरकर हत्या कर दी है। पुलिस के मुताबिक, नशे की हालत में हुए झगड़े के बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी की तलाश कर रही है।

News Source: ईटीवी भारत
UGC NET Admit Card 2025 : ऐसे करे डाउनलोड

UGC NET Admit Card 2025 : ऐसे करे डाउनलोड

यूजीसी नेट दिसंबर 2025 की परीक्षा के एडमिट कार्ड का इंतजार काफी लोग कर रहे है, अगर आप एडमिट कार्ड डाउनलोड करना चाहते है तो ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in से डाउनलोड कर सकते है। यह परीक्षा 31 दिसंबर से 7 जनवरी, 2026 तक आयोजित कराई जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक एडमिट कार्ड वेबसाइट पर 27 दिसंबर को जारी किये जा सकते है।

News Source: जागरण