📱Download Our App
कौन है Indian Idol 2′ का विनर?, जिसकी आवाज की दुनिया दीवानी थी

कौन है Indian Idol 2′ का विनर?, जिसकी आवाज की दुनिया दीवानी थी

‘इंडियन आइडल 2’ के विनर संदीप आचार्य की कहानी बेहद भावुक करने वाली है। बीकानेर के रहने वाले संदीप ने महज 22 साल की उम्र में अपनी जादुई आवाज से देशभर का दिल जीता और विनर बने। शो के बाद उन्होंने खूब शोहरत कमाई, लेकिन 29 साल की उम्र में पीलिया और किडनी फेल होने के कारण उनका निधन हो गया।

News Source: न्यूज़ 24
बर्थडे से पहले सलमान खान पेंटर बन कैनवास पर उतारा अपना हुनर

बर्थडे से पहले सलमान खान पेंटर बन कैनवास पर उतारा अपना हुनर

भाईजान अपने 60वें बर्थडे से पहले फुल फॉर्म में हैं ! उन्होंने स्प्रे पेंट के साथ अपनी खास आर्टवर्क का वीडियो शेयर कर फैंस का दिल जीत लिया । सलमान ने चहेतों से बीइंग ह्यूमन के पॉप-अप स्टोर्स पर आकर उनके आर्ट को देखने की अपील भी की है ।

News Source: एबीपी न्यूज़
मौलाना शम्सुल हुदा पर ED का शिकंजा, मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में केस दर्ज

मौलाना शम्सुल हुदा पर ED का शिकंजा, मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में केस दर्ज

इस्लाम के प्रचारक मौलाना शम्सुल हुदा खान के खिलाफ ED ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। शम्सुल पर आरोप है कि ब्रिटिश नागरिकता लेने के बाद उन्होंने फर्जी तरीके से 30 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति बनाई और उसके तार पाकिस्तान के कट्टरपंथी संगठनों से जुड़े हैं। फिलहाल एजेंसियां उसके एनजीओ और विदेशी फंडिंग की गहन जांच कर रही हैं।

News Source: न्यूज़ 24
लखनऊ में मोदी जी का प्रोग्राम खत्म होते ही गमले लूट ले गए लोग

लखनऊ में मोदी जी का प्रोग्राम खत्म होते ही गमले लूट ले गए लोग

लखनऊ के ‘राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल’ में पीएम मोदी के जाते ही गजब की लूट मच गई। सजावट के लिए रखे सुंदर गमलों को लोग अपनी गाड़ियों में लादकर ऐसे भागे जैसे खजाना मिल गया हो। तहजीब के शहर की इस हरकत ने सबको शर्मसार कर दिया है।

News Source: एबीपी न्यूज़
काम पर पैदल जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत, वाहन चालक फरार

काम पर पैदल जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत, वाहन चालक फरार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में आज सुबह काम पर पैदल जा रही 50 वर्षीय उत्तरा देशमुख को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फ़िलहाल CCTV की मदद से उस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। मृतिका KPS स्कूल की महिला कर्मचारी थी।

News Source: लल्लूराम
6 दिनों में दो भारतीयों का कत्ल, टोरंटो में फैली सनसनी!

6 दिनों में दो भारतीयों का कत्ल, टोरंटो में फैली सनसनी!

टोरंटो में हिमांशी खुराना का शव घर में मिला, तो वहीं 20 साल के छात्र शिवांक अवस्थी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक हफ्ते में दो कत्ल से भारतीय समुदाय दहशत में है। पुलिस संदिग्धों की तलाश में जुटी है।

News Source: एबीपी न्यूज़
इनोवा की छुट्टी करने आई 8-सीटर धाकड़ MPV!

इनोवा की छुट्टी करने आई 8-सीटर धाकड़ MPV!

मारुति की नई इनविक्टो अपनी लग्जरी और 23.24 kmpl के तगड़े माइलेज से सीधे इनोवा को चुनौती दे रही है। पैनोरमिक सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा और हाइब्रिड इंजन वाले इस 8-सीटर जहाज में स्पेस और फीचर्स की कोई कमी नहीं है, जो बड़ी फैमिली के लिए एकदम फिट है।

News Source: एबीपी न्यूज़
BSF भर्ती के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 18 अभ्यर्थी घायल

BSF भर्ती के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 18 अभ्यर्थी घायल

राजस्थान के श्रीगंगानगर के बीएसएफ मैदान में चल रही भर्ती दौड़ के दौरान हड़कंप मच गया। दरअसल मैदान में भर्ती दौड़ के चलते अभ्यर्थियों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया जिससे तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों के शरीर पर कपड़े कम होने के कारण उन्हें काफी डंक लगे। इस घटना में 18 युवक घायल हो गए, जिसमे तीन गंभीर घायल है। बीएसएफ की एंबुलेंस से सभी को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया

News Source: पत्रिका
इन 3 तरीको से निकाले कपड़ो पर लगे चुकंदर के दाग

इन 3 तरीको से निकाले कपड़ो पर लगे चुकंदर के दाग

  1. नींबू और सिरका: दाग पर नींबू का रस या सिरका लगाकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर ब्रश से रगड़कर धो लें।
  2. डिटर्जेंट और गर्म पानी: गर्म पानी में डिटर्जेंट मिलाकर कपड़े को रगड़ें। अगर जिद्दी दाग है तो हल्के ब्लीच का उपयोग करें।
  3. हाथों की सफाई: हाथों पर लगे लाल निशान हटाने के लिए बेकिंग सोडा का पेस्ट या नींबू को रगड़ कर निकाल सकते है।
News Source: इंडिया टीवी
बांग्लादेश का सबसे महंगा शहर कौन सा है? जाने वहा की जमीन की कीमत

बांग्लादेश का सबसे महंगा शहर कौन सा है? जाने वहा की जमीन की कीमत

बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शन से काफी हड़कंप मच रहा है जिससे रियल एस्टेट बाजार की चर्चा जोरों पर है। क्या आप जानते बांग्लादेश का सबसे महंगा शहर कौन है तो आपको बता दे की इस देश का ढाका सबसे महंगा शहर है। जहाँ गुलशन और बारीधारा जैसे पॉश इलाकों में जमीन की कीमतें ₹2.8 करोड़ से ₹9.2 करोड़ प्रति 720 वर्ग फुट तक पहुंच जाती हैं।

News Source: एबीपी न्यूज़