📱Download Our App
रॉकेट लॉन्च के दौरान हुआ धमाका, 8 कंबोडियाई सैनिकों की मौत

रॉकेट लॉन्च के दौरान हुआ धमाका, 8 कंबोडियाई सैनिकों की मौत

कंबोडिया-थाईलैंड सीमा लड़ाई के दौरान चीनी रॉकेट लॉन्चर ‘टाइप 90B’ में हुए धमाके पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। लॉन्चिंग के वक्त रॉकेट के फटने से 8 कंबोडियाई सैनिकों की मौत हो गई। इससे पहले भी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान चीनी हथियार नाकाम साबित हुए थे। सीमा विवाद के चलते दोनों देशों में भारी तनाव है और लाखों लोग विस्थापित हो चुके हैं।

News Source: इंडिया टीवी
BREAKING : भाई से मिलने जा रहे 45 वर्षीय किसान की हादसे में मौत

BREAKING : भाई से मिलने जा रहे 45 वर्षीय किसान की हादसे में मौत

यूपी के ललितपुर में 45 वर्षीय कैलाश अहिरवार बाइक से मेडिकल कॉलेज में भर्ती अपने बड़े भाई को देखने जा रहा था। इसी बीच एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक कैलाश किसानी करता थे और उसके तीन बेटे है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

News Source: दैनिक भास्कर
2025 में नपे IAS से लेकर विधायक तक, खुला करप्शन का काला चिट्ठा!

2025 में नपे IAS से लेकर विधायक तक, खुला करप्शन का काला चिट्ठा!

बिहार में इस साल भ्रष्टाचारियों की शामत आ गई ! विजिलेंस ने रिकॉर्ड 27 केस ठोककर IAS, DSP और विधायकों समेत 30 से ज्यादा बड़े चेहरों को धर दबोचा । छापेमारी में करोड़ों का कैश, सोना और डॉलर बरामद हुए, जिसने पूरे सूबे में हड़कंप मचा दिया है ।

News Source: पत्रिका
हरमनप्रीत कौर रचेंगी इतिहास, सिर्फ एक T20 मैच जीत की जरूरत

हरमनप्रीत कौर रचेंगी इतिहास, सिर्फ एक T20 मैच जीत की जरूरत

आज इंडिया-श्रीलंका महिला के बीच तीसरा टी20 मैच शाम 7 बजे तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। आज भारतीय महिला कप्तान हरमनप्रीत कौर इतिहास रचने के बेहद करीब हैं। अगर आज श्रीलंका के खिलाफ भारत तीसरा टी20 मैच जीत जाती है तो वो मेग लैनिंग की बराबरी कर दुनिया की सबसे सफल कप्तान बन जाएंगी। 5 मैचों की सीरीज में भारत फिलहाल 2-0 से आगे है।

News Source: न्यूज़ 24
पति-पत्नी को एक ही जगह पोस्टिंग देने पर सरकार ने कही बड़ी बात

पति-पत्नी को एक ही जगह पोस्टिंग देने पर सरकार ने कही बड़ी बात

क्या पति-पत्नी की ड्यूटी एक ही शहर में होनी चाहिए? राज्यसभा में सरकार ने साफ किया कि वह शादीशुदा जोड़ों को एक ही जगह तैनात करने के पक्ष में है। हालांकि ये कोई अनिवार्य नियम नहीं है, लेकिन विभाग इसे प्राथमिकता जरूर देंगे।

News Source: लाइवमिंट
शो देखकर लौट रहे 4 दोस्त पानी में डूबे, दो ने गंवाई जान

शो देखकर लौट रहे 4 दोस्त पानी में डूबे, दो ने गंवाई जान

ओडिशा के तरबोद गांव में चार युवक ‘स्टार नाइट’ कार्यक्रम देखकर वापिस लौट रहे थे। इसी बीच उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ा और सड़क किनारे एक खंभे से टकराकर 15 फीट नीचे पानी में जा गिरी। इस हादसे में शोभाराम हंस और हरिश्चंद्र पटेल की डूबने से मौके पर ही मौत हो गई। बल्कि दो अन्य साथियो को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

News Source: इंडिया टीवी
मन की शांति और सुख के लिए अपनाएं ये 5 आसान आदतें

मन की शांति और सुख के लिए अपनाएं ये 5 आसान आदतें

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सुकून पाना टेढ़ी खीर है । खुश रहने के लिए बस अपनी डेली रूटीन में मेडिटेशन, गैजेट्स से दूरी, पर्याप्त नींद और अपनों के साथ वक्त बिताने जैसी 5 छोटी आदतें शामिल करें । ये देसी नुस्खे आपके दिमाग को एकदम शांत कर देंगे ।

News Source: न्यूज़ 18
आज से महंगा हुआ ट्रेन का सफर, लागू हुई नई किराया दरें

आज से महंगा हुआ ट्रेन का सफर, लागू हुई नई किराया दरें

26 दिसंबर से भारतीय रेलवे ने ट्रेनों के किराए में बढ़ोतरी कर दी है। राहत की बात यह है कि जिन लोगों ने 26 दिसंबर से पहले टिकट बुक कर लिया था, उन्हें एक्स्ट्रा पैसे नहीं देने होंगे। उपनगरीय ट्रेनों और सीजन टिकट के दाम नहीं बढ़ाए गए हैं। मेल, एक्सप्रेस और एसी ट्रेनों के किराए में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की वृद्धि हुई है।

News Source: ईटीवी भारत
बर्थडे से पहले सुपरस्टार ‘सलमान खान’ ने कैनवास पर बिखेरा जादू

बर्थडे से पहले सुपरस्टार ‘सलमान खान’ ने कैनवास पर बिखेरा जादू

सुपरस्टार सलमान खान 27 दिसंबर यानि कल अपना 60वां बर्थडे मनाएंगे। उनके जन्मदिन से पहले उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, क्लीन शेव लुक में हैंडसम दिख रहे सलमान पेंटर बनकर कैनवास पर अपना टैलेंट दिखा रहे हैं। पेंटिंग पूरी करने के बाद उन्होंने फैंस से कहा अगर आर्टवर्क देखना है तो ‘Being Human’ पॉपअप स्टोर्स पर विजिट करें।

News Source: एबीपी न्यूज़
कौन है वो शिकारी? जिसने रोहित शर्मा को ‘गोल्डन डक’ पर आउट किया

कौन है वो शिकारी? जिसने रोहित शर्मा को ‘गोल्डन डक’ पर आउट किया

विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई और उत्तराखंड के मैच में बड़ा उलटफेर हुआ ! रोहित शर्मा को पहली ही गेंद पर आउट कर उत्तराखंड के तेज गेंदबाज देवेंद्र सिंह बोरा रातों-रात हीरो बन गए । बागेश्वर के इस लाल ने हिटमैन को शून्य पर निपटाकर सनसनी फैला दी है ।

News Source: एबीपी न्यूज़