📱Download Our App
व्हाट्सएप चैट देख सनका पति, पत्नी की हत्या कर जमीन में गाड़ा

व्हाट्सएप चैट देख सनका पति, पत्नी की हत्या कर जमीन में गाड़ा

यूपी के गोरखपुर में खुशबू नामक युवती को उसके ही पति अर्जुन ने गला दबाकर मार डाला, फिर रात में गड्ढा खोद कर उसमें दफना दिया। आरोपी ने दो साल पहले लव मैरिज की थी, लेकिन वॉट्सएप चैट देखकर उसे शक हुआ और उसने पत्नी की हत्या कर दी। ससुर की शिकायत पर पुलिस ने अर्जुन से सख्ती की, तो उसने जुर्म कबूल लिया।

News Source: पत्रिका
रणवीर सिंह के तूफान के आगे फीके पड़े कार्तिक आर्यन

रणवीर सिंह के तूफान के आगे फीके पड़े कार्तिक आर्यन

बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। रिलीज के 21वें दिन क्रिसमस पर फिल्म ने 26 करोड़ की शानदार कमाई की, जिससे इसका कुल कलेक्शन 633 करोड़ के पार पहुंच गया है। वहीं, कार्तिक आर्यन की नई फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा’ की शुरुआत धीमी रही और इसने पहले दिन केवल 7.50 करोड़ बटोरे।

News Source: एबीपी न्यूज़
जेप्टो-ब्लिंकिट की ’10 मिनट’ वाली चाल: अब अमेजन-फ्लिपकार्ट भी रेस में

जेप्टो-ब्लिंकिट की ’10 मिनट’ वाली चाल: अब अमेजन-फ्लिपकार्ट भी रेस में

आजकल बाजार में 10 मिनट वाली डिलीवरी का ऐसा चस्का लगा है कि जेप्टो और ब्लिंकिट के आगे दिग्गज कंपनियां भी पानी भर रही हैं। ‘डार्क स्टोर्स’ के दम पर इन स्टार्टअप्स ने ग्राहकों को जो सुविधा दी, उससे अब अमेजन और फ्लिपकार्ट की भी नींद उड़ गई है। अब ये भी अपनी ‘अल्ट्रा-फास्ट’ सर्विस के साथ मैदान में उतर आए है।

News Source: न्यूज़ 18
बांग्लादेश में दीपू की लिंचिंग पर भड़के सिरसा

बांग्लादेश में दीपू की लिंचिंग पर भड़के सिरसा

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू की बेरहमी से की गई लिंचिंग ने भारत में गुस्से की आग भड़का दी है। केंद्रीय मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने दो टूक कहा कि यह सिर्फ कत्ल नहीं, बल्कि मानवता और धर्म की हत्या है। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि वहां का कट्टरवाद हिंदुओं का दुश्मन बन चुका है।

News Source: एबीपी न्यूज़
2025 में अडानी-अंबानी और बिड़ला की किस्मत: क्या कहते हैं सितारे?

2025 में अडानी-अंबानी और बिड़ला की किस्मत: क्या कहते हैं सितारे?

अगला साल भारतीय दिग्गजों के लिए बड़ा गेमचेंजर साबित होने वाला है। अंबानी जहां रिलायंस के नए एनर्जी और रिटेल सेक्टर में धमाका करेंगे, वहीं अदानी इंफ्रास्ट्रक्चर और पोर्ट्स के जरिए अपनी बादशाहत फिर कायम करेंगे। बिड़ला भी एल्युमिनियम और फैशन मार्केट में तगड़ी बाजी मार सकते हैं। कुल मिलाकर, 2025 इन अरबपतियों की नेटवर्थ और मार्केट दबदबे के लिए ‘सुपरहिट’ रहने वाला है।

News Source: एबीपी न्यूज़
खिलाड़ियों पर बरसे पैसे, पर अंपायरों की किस्मत फूटी!

खिलाड़ियों पर बरसे पैसे, पर अंपायरों की किस्मत फूटी!

दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड BCCI खिलाड़ियों को तो मालामाल कर रहा है, लेकिन अंपायरों की सुध लेना भूल गया । पिछले 7 साल से उनकी सैलरी जस की तस है । फिलहाल अंपायरों को ग्रेड के हिसाब से हर दिन 30 से 40 हजार रुपये मिलते हैं ।

News Source: एबीपी न्यूज़
‘धुरंधर’ एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा ने करवाई प्लास्टिक सर्जरी?

‘धुरंधर’ एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा ने करवाई प्लास्टिक सर्जरी?

फिल्म ‘धुरंधर’ के गाने ‘शरारत’ से सुर्खियां बटोर रहीं क्रिस्टल डिसूजा अपने बदले लुक के कारण चर्चा में हैं । नोज और लिप सर्जरी की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है । उनका बेबाक अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है ।

News Source: एबीपी न्यूज़
शरीर के अंदर चुपचाप पनपती है ये बीमारी

शरीर के अंदर चुपचाप पनपती है ये बीमारी

पेट में दर्द, मरोड़ और बार-बार दस्त होना मामूली बात नहीं है, ये आंतों के इन्फेक्शन का इशारा हो सकता है । अगर वक्त रहते ध्यान न दिया, तो ये बीमारी अंदर ही अंदर शरीर को खोखला कर देती है । पेट की सेहत से समझौता जानलेवा पड़ सकता है ।

News Source: एबीपी न्यूज़
पर्दे पर पहली बार दिखेगी करीना और पृथ्वीराज सुकुमारन की जादुई जोड़ी!

पर्दे पर पहली बार दिखेगी करीना और पृथ्वीराज सुकुमारन की जादुई जोड़ी!

करीना कपूर और साउथ सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दायरा’ की शूटिंग खत्म हो गई है । मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी यह क्राइम थ्रिलर अब पोस्ट-प्रोडक्शन मोड में है ! और 2026 में सिनेमाघरों में धमाका करने के लिए तैयार है ।

News Source: प्रभात खबर
गाजीपुर ट्रिपल मर्डर से कांपा जिला: एसपी का पुलिस पर कड़ा प्रहार

गाजीपुर ट्रिपल मर्डर से कांपा जिला: एसपी का पुलिस पर कड़ा प्रहार

गहमर के खौफनाक तिहरे हत्याकांड के बाद गाजीपुर पुलिस कप्तान ने बड़ी सफाई कर दी है। लापरवाही बरतने वाले गहमर कोतवाल को लाइन हाजिर कर सैदपुर प्रभारी समेत दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया। जिले में अब अपराधियों के साथ-साथ सुस्त पुलिसकर्मियों की भी खैर नहीं !

News Source: पत्रिका