📱Download Our App
अंडर-19 वर्ल्डकप फाइनल में पहुचा भारत

अंडर-19 वर्ल्डकप फाइनल में पहुचा भारत

भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हराकर अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में चार विकेट पर 310 रन बनाए। जवाब में भारत ने 41.1 ओवर में तीन विकेट पर 311 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। अब भारत अंडर-19 वर्ल्डकप फाइनल में पहुचा है ।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
ब्रेकिंग न्यूज़ : जम्मू-कश्मीर में सेना – आतंकियों में मुठभेड़, कई आतंकी ढेर

ब्रेकिंग न्यूज़ : जम्मू-कश्मीर में सेना – आतंकियों में मुठभेड़, कई आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के बसंतगढ़ इलाके में सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के खिलाफ बड़ा संयुक्त अभियान शुरू किया है। रामनगर के जाफ्फेर जंगल में सेना, पुलिस और सीआरपीएफ की टीम ने 2-3 संदिग्ध आतंकियों को घेर लिया है। आशंका है कि ये आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हैं। खुफिया जानकारी के बाद शुरू हुआ यह आतंकवाद-रोधी सर्च ऑपरेशन ताजा रिपोर्ट मिलने तक जारी था।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
युमनाम खेमचंद बने मणिपुर के 56वें CM

युमनाम खेमचंद बने मणिपुर के 56वें CM

मणिपुर से राष्ट्रपति शासन के हटने के बाद बीजेपी नेता युमनाम खेमचंद सिंह मणिपुर के 56वें मुख्यमंत्री बने। उन्होंने बुधवार की शाम लोक भवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित पार्टी नेताओं की बैठक में वाई खेमचंद सिंह को विधायक दल का नेता चुना गया था।

News Source: X ( ट्वीटर )
RBI ने कैंसिल की महावीर जयंती की छुट्टी, खुले रहेंगे सभी बैंक

RBI ने कैंसिल की महावीर जयंती की छुट्टी, खुले रहेंगे सभी बैंक

हर साल महावीर जयंती के दिन बैंकों की छुट्टी होती है और बैंक बंद रहत हैं। लेकिन इस बार RBI ने 31 मार्च को महावीर जयंती की छुट्टी को कैंसिल कर दिया है। चूँकि 31 मार्च फाइनेंशियल ईयर का आखिरी दिन होता है, इसलिए RBI ने बैंको को महावीर जयंती के दिन भी खुला रखने का निर्देश दिया है ।

News Source: मनीकंट्रोल
मणिपुर में BJP के युमनाम खेमचंद सिंह आज 6 बजे लेंगे सीएम पद की शपथ

मणिपुर में BJP के युमनाम खेमचंद सिंह आज 6 बजे लेंगे सीएम पद की शपथ

मणिपुर में आज बुधवार (4 फरवरी) को औपचारिक रूप से राष्ट्रपति शासन हटा दिया गया । इसके बाद अब राज्य में BJP का सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है । मणिपुर में आज NDA के विधायक दल के नेता युमनाम खेमचंद सिंह ने राज्यपाल को सरकार बनाने का दावा पेश किया । शाम 6 बजे BJP विधायक खेमचंद सिंह सीएम पद की शपथ लेंगे ।

News Source: मनीकंट्रोल
मणिपुर में ख़त्म हुआ राष्ट्रपति शासन, आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी

मणिपुर में ख़त्म हुआ राष्ट्रपति शासन, आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी

मणिपुर में राष्ट्रपति शासन समाप्त कर दिया गया है। गृह मंत्रालय ने इसको लेकर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बता दें कि राज्य में पिछले साल फरवरी से राष्ट्रपति शासन लागू था। लगातार हिंसा की घटनाओं के बाद वहां यह फैसला लिया गया था । पिछले 1 साल से राज्य में  राष्ट्रपति शासन था ।

News Source: इंस्टाग्राम
MP कैबिनेट से इंदौर विधायक कैलाश विजयवर्गीय को किया किनारा

MP कैबिनेट से इंदौर विधायक कैलाश विजयवर्गीय को किया किनारा

भोपाल में हुई मोहन कैबिनेट की बैठक में कद्दावर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की ग़ैर-मौजदगी ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। गणतंत्र दिवस समारोह से दूरी और हालिया संघ पदाधिकारियों व दिल्ली के नेताओं से मुलाकातों ने कयासों को हवा दी है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि विजयवर्गीय की यह ‘लंबी छुट्टी’ किसी बड़े बदलाव का संकेत है। आखिर माजरा क्या है? अब पब्लिक है, कयास तो लगाएगी ही।

News Source: दैनिक भास्कर
जबलपुर : तेज रफ्तार एक्टिवा से टकराया बारहसिंगा, मौके पर मौत

जबलपुर : तेज रफ्तार एक्टिवा से टकराया बारहसिंगा, मौके पर मौत

जीसीएफ फैक्ट्री स्थित पोस्ट ऑफिस के सामने दोपहर करीब 3 बजे सड़क पार कर रहा एक बारहसिंगा अचानक एक्टिवा सवार दंपति (हरिशंकर चमोली व लोकेश ध्यानी ) से टकरा गया। हादसे में दंपति घायल हो गये जबकि बारहसिंगा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया । घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत जीसीएफ सुरक्षा विभाग और वन विभाग को सूचना दी।

News Source: दैनिक भास्कर
ब्रेकिंग न्यूज : सेना ने जैश के 2 आतंकियों को ग्रेनेड से उड़ाया, वीडियो आया सामने

ब्रेकिंग न्यूज : सेना ने जैश के 2 आतंकियों को ग्रेनेड से उड़ाया, वीडियो आया सामने

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में मंगलवार को शाम 4 बजे बजे से चल रही मुठभेड़ में बुधवार को सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के दो पाकिस्तानी आतंकवादियों को ग्रेनेड से विस्फोट कर उड़ा दिया। दोनों आतंकवादी गुफा में छिपे थे, सेना ने ग्रेनेड से गुफा उड़ा दी । इस ऑपरेशन में जैश का टॉप कमांडर रुबानी उर्फ अबू माविया भी मारा गया। वो इलाके में कई साल से सक्रिय था।

 

News Source: दैनिक भास्कर
इंदौर – बैतूल फोरलेन पर भीषण हादसा, 3 की मौत

इंदौर – बैतूल फोरलेन पर भीषण हादसा, 3 की मौत

देवास के खातेगांव इंदौर – बैतूल फोरलेन पर एक तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान नर्मदा बाई, महेंद्र (खूबगांव) और चंदू निवासी खंडवा हुई है । सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च