अगर आप समझते हैं कि मोबाइल का Type-C पोर्ट सिर्फ चार्जिंग के लिए है, तो भाई आप गलत हैं! यह छोटा सा छेद आपके फोन को पावर बैंक बना सकता है, जिससे आप दूसरे गैजेट्स चार्ज कर सकते हैं। इतना ही नहीं, इससे आप कीबोर्ड-माउस जोड़कर फोन को कंप्यूटर बना सकते हैं।
शक में पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, बेटी को भी आग में धकेला
हैदराबाद के नल्लकुंटा में रूह कंपा देने वाली वारदात हुई है। यहाँ एक सनकी पति ने शक के चलते अपनी पत्नी पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जला दिया। हद तो तब हो गई जब बचाने आई मासूम बेटी को भी उसने आग की लपटों में धकेल दिया। पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटी जख्मी है।
31 दिसंबर को हड़ताल पर गिग वर्कर्स, जानिए पूरा मामला
अब देश भर के गिग वर्कर्स ने खराब कामकाजी और घटती कमाई के विरोध में 31 दिसंबर को हड़ताल बुलाई है। इससे Zomato, Swiggy और Blinkit जैसी कंपनियों की डिलीवरी सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। वर्कर्स की मुख्य मांगों में 10 मिनट की डिलीवरी बंद करना, पारदर्शी वेतन और सामाजिक सुरक्षा ( पेंशन, बीमा ) शामिल हैं।
यमुना पर तैयार हुआ नया ब्रिज, नए साल से सफर होगा आसान
नया साल 2026 आते ही दिल्ली वालों को खुशखबरी मिलने वाली है। यमुना नदी पर पुराने लोहे वाले पुल के बगल में नया रेलवे ब्रिज बनकर तैयार हो चूका है। हाल ही में इसका निरीक्षण भी किया गया और रिपोर्ट मिलते ही इस पर ट्रेनें दौड़ने लगेंगी। इस पुल को बनाने की मंजूरी साल 1997-98 में मिली थी, जिसका काम अब जाकर पूरा हुआ है।
दीपू चंद्र दास हत्याकांड में 4 आरोपियों ने कबूला अपना जुर्म
इन दिनों बांग्लादेश में काफी हिंसक प्रदर्शन चल रहा है इसी बीच बांग्लादेश में हिन्दू दीपू चंद्र दास की सरेआम हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमे चार आरोपियों ने कोर्ट में अपना जुर्म कबूल लिया है। कल एक और हिन्दू युवक अमृत मंडल की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
5वीं-8वीं की बोर्ड परीक्षा का टाइमटेबल जारी, यहाँ देखें शेड्यूल
मध्य प्रदेश बोर्ड (MPBSE) ने कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। ये परीक्षाएं 20 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। करीब 10 दिनों तक चलने वाली इन परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल आप बोर्ड की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। क्लास 8 की बोर्ड परीक्षाएँ 28 फरवरी को साइंस पेपर के साथ खत्म होंगी।
कॉलेज मैदान में छात्र की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में बहा खून
यूपी में गोरखपुर के कोऑपरेटिव इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर दिनदहाड़े चार युवको ने 11वी के छात्र सुधीर उर्फ भोला भारती की गोली मारकर हत्या कर दी। हादसे के बाद चारो युवक भाग गए, बताया जा रहा है कि पुराने विवाद के चलते फायरिंग हुई। पुलिस ने मर्ग कायम कर आरोपियो की तलाश शुरू कर दी है।
हुमायूं कबीर और निशा चटर्जी के बीच छिड़ी जुबानी जंग
पश्चिम बंगाल में हुमायूं कबीर की नई पार्टी ‘JUP’ इन दिनों विवादों में है। बल्लीगंज सीट से इन्फ्लूएंसर निशा चटर्जी का टिकट 24 घंटे में काटकर अबुल हसन को दे दिया गया। निशा का आरोप है कि उन्हें हिंदू होने के कारण हटाया गया। लेकिन कबीर का कहना है कि निशा की सोशल मीडिया तस्वीरों के विवाद से बचने के लिए यह फैसला लिया गया।
इंडिगो यात्रियों के लिए खुशखबरी, यात्रियों को मिलेगा 10,000 रुपये का वाउचर
इंडिगो एयरलाइंस ने दिसंबर की शुरुआत में उड़ानें रद्द होने से परेशान हुए यात्रियों के लिए खुशखबरी आई है। इंडिगो फ्लाइट रद्द से प्रभावित यात्रियों को 10,000 रुपये का ट्रैवल वाउचर दिया जाएगा, जिसे वे अगले एक साल तक इस्तेमाल कर सकेंगे। नियमों के तहत 5,000 से 10,000 रुपये तक का नकद मुआवजा भी मिलेगा। ये मुआवजा पहले उन यात्रियों को दिया जाएगा जिन्होंने इंडिगो की वेबसाइट से टिकट बुक किए थे।
सावधान! फ्रिज में रखी ये 5 चीजें बिगाड़ सकती हैं आपकी सेहत
आलू फ्रिज में नहीं रखना चाहिए इससे वह मीठे और अनहेल्दी हो जाते हैं। साथ ही प्याज रखने से वह नमी से सड़ सकते हैं। फ्रिज में रखा केला काला पड़ने लगता है, शहद जम जाता है। वहीं ब्रेड फ्रिज में रखने से जल्दी सूख जाती है। ऐसे में इन चीजों को ताज़ा रखने के लिए फ्रिज से बाहर ही रखें।