📱Download Our App
2026 में करियर और पैसे को लेकर खुलेगा किस्मत का ताला

2026 में करियर और पैसे को लेकर खुलेगा किस्मत का ताला

अगर आपका जन्म जनवरी में हुआ है, तो साल 2026 आपके लिए खुशियों का पिटारा लेकर आ रहा है । ज्योतिष की मानें तो इस साल आपके करियर में लंबी छलांग लगेगी और बरसों से अटके काम पूरे होंगे । प्यार और पैसे के मामले में भी यह साल आपको मालामाल कर देगा !

News Source: एबीपी न्यूज़
जनवरी में इन 4 राशियों की होंगी चांदी, हर काम में मिलेगी कामयाबी

जनवरी में इन 4 राशियों की होंगी चांदी, हर काम में मिलेगी कामयाबी

साल 2026 का पहला महीना जनवरी मेष, कन्या, तुला और धनु राशि वालों के लिए बहुत खास होने वाला है। जिसमे की आपका रुका हुआ पैसा और विदेश जाने के मौके बन सकते है। वहीं प्रमोशन के साथ-साथ इनकम बढ़ने के पुरे योग बनने वाले है। अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते है तो यह बिल्कुल सही समय होने वाला है।

News Source: इंडिया टीवी
2026 के वो 10 बड़े व्रत-त्योहार, जो बदल देंगे आपकी किस्मत की लकीरें

2026 के वो 10 बड़े व्रत-त्योहार, जो बदल देंगे आपकी किस्मत की लकीरें

भैया, साल 2026 आने वाला है और धर्म-कर्म के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है ! नए साल में जन्माष्टमी, करवा चौथ और वट सावित्री जैसे 10 बड़े व्रत आपकी झोली खुशियों से भरने आ रहे हैं । इन व्रतों की सही तारीखें जान लीजिए, ताकि कोई मौका हाथ से न छूटे ।

News Source: एबीपी न्यूज़
केरल में बीजेपी ने रचा इतिहास, तिरुवनंतपुरम के मेयर बने वीवी राजेश

केरल में बीजेपी ने रचा इतिहास, तिरुवनंतपुरम के मेयर बने वीवी राजेश

केरल में अभी नगर निगम चुनाव हो रहे है और बीजेपी ने वहां इतिहास रच दिया है। बीजेपी ने तिरुवनंतपुरम नगर निगम पर कब्जा कर लिया है। बीजेपी पार्टी के नेता वीवी राजेश ने शुक्रवार को मेयर पद की शपथ ली, जिससे राजधानी में सीपीएम का 45 साल पुराना शासन खत्म हो गया। मेयर चुनाव में राजेश को 51 वोट मिले।

News Source: जागरण
2026 में इन 3 राशि वाली महिलायें पतियों के लिए बनेंगी ‘लकी चार्म’

2026 में इन 3 राशि वाली महिलायें पतियों के लिए बनेंगी ‘लकी चार्म’

साल 2026 में कर्क सहित तीन खास राशियों की महिलाएं अपने पतियों के लिए साक्षात लक्ष्मी का रूप साबित होंगी। ज्योतिष के अनुसार, इन महिलाओं का साथ न केवल घर में खुशहाली लाएगा, बल्कि इनके भाग्य से पतियों के करियर और कारोबार में भी जबरदस्त तरक्की देखने को मिलेगी।

News Source: एबीपी न्यूज़
पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाया जिंदा, बचाने आई बेटी को भी दिया धक्का

पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाया जिंदा, बचाने आई बेटी को भी दिया धक्का

तेलंगाना के नल्लकुंटा में वेंकटेश नामक युवक ने शक के चलते पत्नी त्रिवेणी को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। यह सब बच्चों के सामने हुआ, बेटी ने मां को बचाने की कोशिश की, तो पिता ने उसे भी आग में धकेल दिया। मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटी घायल है। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

News Source: एबीपी न्यूज़
हद हो गई! लावारिस लाश को लेकर फतुहा के दो थानों में छिड़ी ‘सीमा जंग’

हद हो गई! लावारिस लाश को लेकर फतुहा के दो थानों में छिड़ी ‘सीमा जंग’

बिहार के फतुहा में मानवता शर्मसार हो गई, जहां एक अज्ञात शव को लेकर दो थानों की पुलिस अपनी सीमाएं नापने में उलझ गई। घंटों तक खींचतान चलती रही और लाश वहीं पड़ी रही। साहब, अपराधियों को पकड़ने वाली पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही।

News Source: एबीपी न्यूज़
पीएम मोदी से मिले यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

पीएम मोदी से मिले यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

यूपी के सियासी गलियारों में तब हलचल मच गई जब डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मिलने जा पहुंचे। सियासी पंडित इसे किसी बड़े बदलाव का संकेत मान रहे हैं, क्योंकि इस मुलाकात ने राज्य की राजनीति का पारा अचानक बढ़ा दिया है।

News Source: एबीपी न्यूज़
CBI वकील की सड़क हादसे में मौत, स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर

CBI वकील की सड़क हादसे में मौत, स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर

जम्मू-कश्मीर के रामबन में CBI पब्लिक प्रॉसिक्यूटर 35 वर्षीय शेख आदिल नबी ऑल्टो कार से कश्मीर जा रहे थे, तभी एक तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में शेख आदिल गंभीर रूप से घायल हो गए जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, मगर गंभीर चोट की वजह से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
Accident : सड़क हादसे में कांग्रेस नेता और शिक्षक की दर्दनाक मौत

Accident : सड़क हादसे में कांग्रेस नेता और शिक्षक की दर्दनाक मौत

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें कांग्रेस नेता यशवंत कुमार टंडन और शिक्षक रूपेंद्र कुमार देवांगन की मौत हो गई। बिलाईगढ़ के दुम्हनी मोड़ के पास देर रात उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

News Source: लल्लूराम