महाराष्ट्र के खोपोली में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात हुई है। शिंदे गुट की नवनिर्वाचित पार्षद मानसी कालोखे के पति मंगेश की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियारों से काटकर हत्या कर दी। चुनावी जीत की खुशियां मातम में बदल गईं और इलाके में भारी तनाव है। पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी है।
UP : पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने लिया हालमा, 3 लोग गिरफ्तार गांव में PAC तैनात
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में दबिश देने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने जानलेवा हमला कर दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने दरोगा को बंधक बनाकर पीटा, उनकी वर्दी फाड़ दी और हथियार छीन लिए। बिना सूचना दबिश देने और लापरवाही के आरोप में SSP ने तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। वहीं, कानून हाथ में लेने पर तीन ग्रामीण गिरफ्तार हुए हैं।
SIP का असली फंडा: डेली, मंथली या क्वार्टरली? जानें कौन है बेस्ट
अगर आप भी म्यूचुअल फंड में निवेश को लेकर कन्फ्यूज हैं, तो जान लीजिए कि लंबी रेस में मंथली SIP सबसे सुपरहिट है। हालांकि डेली और क्वार्टरली के अपने फायदे हैं, लेकिन अनुशासन और कंपाउंडिंग का असली मजा मंथली निवेश में ही मिलता है। बस अपनी सुविधा देखिए और पैसा बनाना शुरू कीजिए !
खड़ी कार में मिली दो युवकों की लाश, जांच में जुटी पुलिस
यूपी में कोतवाली खेर क्षेत्र में एक कार में दो अज्ञात युवको की लाश मिली है। मृतकों की पहचान 32 वर्षीय बॉबी व 24 वर्षीय युवक मोहित के रूप में हुई है। पुलिस ने कार नंबर से उनकी पहचान की है और और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फ़िलहाल मौत की असली वजह का पता लगाया जा रहा है।
मौसम के बदलते ही फट रहा है सिर? जान लीजिए देसी नुस्खा
बदलते मौसम और तापमान में उतार-चढ़ाव माइग्रेन के मरीजों की शामत ला सकता है। डॉक्टरों की मानें तो ठंडी हवाएं और अचानक बढ़ती गर्मी दिमाग की नसों में हलचल पैदा कर देती हैं, जिससे सिरदर्द ट्रिगर होता है। इससे बचने के लिए खुद को हाइड्रेटेड रखें और सीधे सर्द-गर्म से बचें।
हैरी ब्रूक ने तोडा टेस्ट में वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड
आज मेलबर्न में एशेज टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जा रहा है, जिसमे इंग्लैंड के हैरी ब्रूक ने इतिहास रच दिया है। वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम गेंदों 3,468 का सामना करते हुए 3,000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। ब्रूक ने वीरेंद्र सहवाग और एडम गिलक्रिस्ट जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया।
सावधान! सर्दियों में की गई ये लापरवाही आपकी किडनी पर पड़ सकती है भारी
कड़ाके की ठंड में हम अक्सर पानी पीना कम कर देते हैं और ज्यादा नमक-मसाला खाने लगते हैं, जो सीधे आपकी किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो प्यास न लगने पर भी पानी पीते रहें और ठंड के बहाने सेहत से खिलवाड़ न करें, वरना अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
दर्शन के बाद साथ ली सेल्फी, फिर सड़क हादसे में तीनो की मौत
एमपी के जावद थाना में गुरुवार रात सांवलिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे दोस्तों की कार संतुलन खोकर आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में तीनो की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतकों की पहचान पिंकेश मांदलिया, भारत मोरी और गोवर्धन लसूड़िया के रूप में हुई है। हादसे से पहले तीनो दोस्तों ने मंदिर ने सेल्फी ली थी।
मालिक हो तो ऐसा! कंपनी बिकते ही CEO ने कर्मचारियों में बांट दिए 2000 करोड़
इसे कहते हैं असली ‘बॉस’! एक कंपनी के CEO ने अपनी कंपनी बिकने पर सारा मुनाफा खुद रखने के बजाय 240 मिलियन डॉलर (करीब 2000 करोड़ रुपये) का भारी-भरकम बोनस अपने कर्मचारियों में बांट दिया। मेहनत की ऐसी कद्र देखकर दुनिया भर में इस दरियादिल मालिक की चर्चा हो रही है।
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर वीर शर्मा को जान से मारने की धमकी
इंदौर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर वीर शर्मा को जान से मारने की धमकी मिली है। विवाद तब शुरू हुआ जब वीर ने धर्मेंद्र बिलोठिया द्वारा दुबई में भारत की छवि खराब करने वाले वीडियो पर टिप्पणी की। आरोप है कि इसके बाद वीर को फोन पर चंबल नदी में फेंकने की धमकियां दी गईं। फिहलाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।