📱Download Our App
जिस फिल्म को सनी देओल ने ठुकराया, उसने बदली अक्षय की किस्मत

जिस फिल्म को सनी देओल ने ठुकराया, उसने बदली अक्षय की किस्मत

सनी देओल ने कभी जिस ‘जानवर’ फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था, वही अक्षय कुमार के डूबते करियर के लिए पारस पत्थर साबित हुई। 10-12 फ्लॉप फिल्मों के बाद इसी फिल्म ने अक्षय को रातों-रात सुपरस्टार बना दिया। अब खबरें हैं कि फिल्म के डायरेक्टर सुनील दर्शन ने ‘जानवर 2’ की स्क्रिप्ट पर मुहर लगा दी है।

News Source: एबीपी न्यूज़
बिना जोर लगाए सुबह साफ होगा पेट, खाए ये भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स

बिना जोर लगाए सुबह साफ होगा पेट, खाए ये भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स

अक्सर लोगो को पेट साफ़ नहीं होने की समस्या होती है, जिससे गैस, एसिडिटी और भारीपन जैसी समस्याएं होती है। एक्सपर्ट मनप्रीत कालरा के अनुसार, आंतों में जमा गंदगी बीमारियों की जड़ है। इससे बचने के लिए रात को एक गिलास पानी में चार मुनक्का और एक अंजीर भिगोकर रखें और सुबह खाली पेट इनका सेवन करें। इससे कब्ज की समस्या दूर होती, और पाचन तंत्र अच्छा रहता है।

News Source: न्यूज़ 24
कहां गायब हुए ईशान किशन? शतक जड़ने के बाद भी टीम से बाहर

कहां गायब हुए ईशान किशन? शतक जड़ने के बाद भी टीम से बाहर

झारखंड के कप्तान ईशान किशन राजस्थान के खिलाफ मैच से अचानक गायब दिखे, जिससे फैंस हैरान रह गए। दरअसल, पिछले मैच में सिर्फ 33 गेंदों में तूफानी शतक ठोकने वाले किशन को BCCI के कहने पर आराम दिया गया है। फिलहाल वो वापस घर लौट गए हैं और 2 जनवरी को टीम के साथ जुड़ेंगे।

News Source: एबीपी न्यूज़
‘अंगूरी भाभी’ का छलका दर्द! शुभांगी अत्रे ने तलाक पर तोड़ी चुप्पी

‘अंगूरी भाभी’ का छलका दर्द! शुभांगी अत्रे ने तलाक पर तोड़ी चुप्पी

‘भाबीजी घर पर हैं’ फेम शुभांगी अत्रे ने अपने तलाक के कड़वे अनुभव को साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपनी शादी बचाने की जी-तोड़ कोशिश की थी। 19 साल का साथ टूटने पर इमोशनल होते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि जब कुछ भी ठीक नहीं हुआ, तो भारी मन से अलग होने का फैसला लेना पड़ा।

News Source: एबीपी न्यूज़
मक्का की मस्जिद अल-हरम में खौफनाक मंजर! शख्स ने ऊपर से लगा दी छलांग

मक्का की मस्जिद अल-हरम में खौफनाक मंजर! शख्स ने ऊपर से लगा दी छलांग

सऊदी अरब के मक्का से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है, जहां मस्जिद अल-हरम की ऊपरी मंजिल से एक शख्स ने अचानक नीचे छलांग लगा दी। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो आग की तरह फैल रहा है। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मी तुरंत हरकत में आए और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

News Source: एबीपी न्यूज़
26 दिसंबर को ही क्यों शुरू होता है ‘बॉक्सिंग डे टेस्ट’?, जाने

26 दिसंबर को ही क्यों शुरू होता है ‘बॉक्सिंग डे टेस्ट’?, जाने

हर साल क्रिसमस के एक दिन बाद यानि 26 दिसंबर को मेलबर्न स्टेडियम पर खेला जाने वाला मैच ‘बॉक्सिंग डे टेस्ट’ कहलाता। आपको बता दे की यह क्रिकेट जगत की एक मशहूर परंपरा है। क्यूंकि 26 दिसंबर को छुट्टी होने के कारण लोग भारी संख्या में मैच देखने आते है। अभी ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज के कारण इस मैच का रोमांच काफी बढ़ गया है।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
शिवपाल यादव ने सुजीत सिंह के नाम पर लगाई मुहर

शिवपाल यादव ने सुजीत सिंह के नाम पर लगाई मुहर

यूपी की घोसी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। शिवपाल यादव ने दिवंगत विधायक सुधाकर सिंह के बेटे सुजीत सिंह को चुनावी मैदान में उतारने का ऐलान किया है। चाचा ने साफ कर दिया कि पार्टी एकजुट है और बीजेपी की घेराबंदी करने को पूरी तरह तैयार है।

News Source: पत्रिका
1000 करोड़ के क्लब में शामिल हुई ‘धुरंधर’

1000 करोड़ के क्लब में शामिल हुई ‘धुरंधर’

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। 25 दिसंबर तक इसने भारत में 633.5 करोड़ और वर्ल्डवाइड 980 करोड़ रूपए कमा लिए है। मेकर्स का दावा है कि आज फिल्म ने 20 करोड़ की कमाई कर ली होगी, उस हिसाब से ‘धुरंधर’ 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है।

News Source: इंडिया टीवी
लंदन वाले मौलाना पर ED का शिकंजा!

लंदन वाले मौलाना पर ED का शिकंजा!

लंदन में बैठे मौलाना शम्सुल हुदा खान की अब खैर नहीं! ED ने उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज कर शिकंजा कस दिया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने कट्टरपंथ फैलाने के लिए करोड़ों की विदेशी फंडिंग जुटाई और आजमगढ़ से लेकर लंदन तक काली कमाई से संपत्ति खड़ी की। जांच एजेंसियां अब मौलाना के पाकिस्तान कनेक्शन भी खंगाल रही हैं।

News Source: पत्रिका
मनाली-शिमला में पर्यटकों का सैलाब, सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतारें

मनाली-शिमला में पर्यटकों का सैलाब, सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतारें

क्रिसमस और नए साल का जश्न मानाने के लिए लोग हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियों पर पहुंच रहे है जिससे शिमला और मनाली सैलानियों से पूरी तरह भर चुके हैं। हर रोज हजारों वाहनों के आने से भारी ट्रैफिक जाम और पार्किंग की बड़ी समस्या पैदा हो गई है। पुलिस ने सुरक्षा के लिए 400 जवान तैनात किए हैं।

News Source: ऑफिशियल लिंक