📱Download Our App
जब दो जैन मुनियों के ज्ञान के आगे नतमस्तक हुए सम्राट अकबर, मांस छोड़ बने शाकाहारी!

जब दो जैन मुनियों के ज्ञान के आगे नतमस्तक हुए सम्राट अकबर, मांस छोड़ बने शाकाहारी!

इतिहास के पन्नों से निकली यह खबर हैरान कर देगी कि जैन मुनि हीरविजय सूरी और जिनचन्द्र सूरी के प्रभाव में आकर मुगल बादशाह अकबर ने न सिर्फ मांस त्याग दिया, बल्कि ‘जैन रसोई’ तक बनवाई। मुनियों के अहिंसा के संदेश ने अकबर का दिल ऐसा जीता कि उसने पशु वध पर पाबंदी तक लगा दी थी।

News Source: न्यूज़ 18
विजय हजारे ट्रॉफी में रिंकू सिंह का करिश्मा, 56 गेंदों में जड़ा शतक

विजय हजारे ट्रॉफी में रिंकू सिंह का करिश्मा, 56 गेंदों में जड़ा शतक

विजय हजारे ट्रॉफी 2025 की शुरुआत हो गई है और आज सभी टीमों का दूसरा मैच चल रहा है। उत्तर प्रदेश टीम के कप्तान रिंकू सिंह ने चंडीगढ़ के खिलाफ आज सिर्फ 56 गेंदों में अपना शतक पूरा किया है। इस तूफानी शतक में उन्होंने 11 चौके और 4 छक्के शामिल है। इसमें अलावा यूपी टीम में आर्यन जुयाल ने भी 134 रन की शानदार पारी खेली है।

News Source: पत्रिका
आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े का भंडाफोड़

आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े का भंडाफोड़

गरीबों के मुफ्त इलाज वाली आयुष्मान योजना में सेंध लगाने वाले गिरोह का लखनऊ STF ने पर्दाफाश किया है । ये शातिर जालसाज फर्जी आईडी के जरिए सरकारी पैसे डकार रहे थे । पुलिस ने गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं ।

News Source: न्यूज़ 18
डंपर ने ट्रक को मारी टक्कर, 27 वर्षीय युवक की हुई मौत

डंपर ने ट्रक को मारी टक्कर, 27 वर्षीय युवक की हुई मौत

बिहार के भागलपुर में 27 वर्षीय रुपेश कुमार के ट्रक को एक एक तेज रफ़्तार डंपर ने टक्कर मार दी। जिससे ट्रक का आगे का हिस्सा बुरी तरह टूट गया और रुपेश की मौके पर ही मौत हो गयी। सुचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ड्राइवर को झपकी आने की वजह से हादसा हुआ।

News Source: दैनिक भास्कर
ग्वालियर में कैलाश खेर का कॉन्सर्ट हुआ बेकाबू, भीड़ ने तोड़े बैरिकेड्स

ग्वालियर में कैलाश खेर का कॉन्सर्ट हुआ बेकाबू, भीड़ ने तोड़े बैरिकेड्स

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में वाजपेयी की 101वी जयंती पर कैलाश खेर का प्रोग्राम भीड़ की वजह से बीच में ही रुक गया। प्रोग्राम में फैन्स का उत्साह इतना बढ़ गया की उन्होंने बेरिकेड्स तोड़ दिए और स्टेज के करीब पहुंच गए। फैन्स की हरकत को देख कर कैलाश केर ने मंच से नाराजगी जताते हुए जानवरगिरी न करने की हिदायत दी। उन्हें अपना कार्यक्रम अधूरा छोड़कर जाना पड़ा।

News Source: पत्रिका
सरकार दे रहीं लड़की घुमाने पर 31 हजार और शादी की तो 25 लाख!

सरकार दे रहीं लड़की घुमाने पर 31 हजार और शादी की तो 25 लाख!

दक्षिण कोरिया की सरकार ने युवाओं को प्यार और शादी के रास्ते पर लाने के लिए खजाना खोल दिया है। गिरती जन्म दर से परेशान सरकार अब डेटिंग के लिए 31 हजार और शादी करने पर पूरे 25 लाख रुपये दे रही है। मकसद बस इतना है कि लोग काम छोड़ थोड़ा रोमांस करें और घर बसाएं।

News Source: एबीपी न्यूज़
प्राइम वीडियो पर इन 5 कहानियों ने मचाया गदर, 2025 खत्म होने से जरूर देखें

प्राइम वीडियो पर इन 5 कहानियों ने मचाया गदर, 2025 खत्म होने से जरूर देखें

कुछ ही दिनों में साल 2025 खत्म होने वाला है, ऐसे में प्राइम वीडियो की ये 5 वेब सीरीज जरूर देख ले जिनकी कहानियां लोगों को काफी पसंद आई है। जबरदस्त सस्पेंस और एक्शन से भरपूर ‘पाताल लोक 2’ और ‘द फैमिली मैन 3’। वहीं अपनी सादगी से सभी का दिल जीत रही ‘पंचायत 4’। अगर आपको डर पसंद है तो ‘खौफ’ और गंभीर कहानी के लिए ‘स्टोलन’ जरूर देखे।

News Source: इंडिया टीवी
सावधान! ये ‘स्ट्रेस’ सिर्फ सिरदर्द नहीं, शरीर का दुश्मन है

सावधान! ये ‘स्ट्रेस’ सिर्फ सिरदर्द नहीं, शरीर का दुश्मन है

आजकल की भागदौड़ में तनाव यानी स्ट्रेस लोगों को अंदर ही अंदर खा रहा है। ये न सिर्फ आपके दिमाग का सुकून छीनता है, बल्कि दिल की बीमारी, हाई बीपी और डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों को दावत देता है। डॉक्टर चेतावनी दे रहे हैं कि अगर वक्त रहते अपनी लाइफस्टाइल नहीं बदली, तो ये खामोश कातिल शरीर को पूरी तरह खोखला कर देगा।

News Source: एबीपी न्यूज़
दिल्ली में सिर्फ 5 रुपये में मिलेगा भरपेट खाना, शुरू हुई ‘अटल कैंटीन’ योजना

दिल्ली में सिर्फ 5 रुपये में मिलेगा भरपेट खाना, शुरू हुई ‘अटल कैंटीन’ योजना

दिल्ली में गरीब और मजदूरों के लिए ‘अटल कैंटीन’ की सुविधा शुरू हो गई है। 25 दिसंबर को पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की 101वी जयंती थी जिसके तत्वाधान में शहर में 45 ‘अटल कैंटीन’ शुर की गई है। इस कैंटीन में सभी को सिर्फ 5 रुपये में पौष्टिक भोजन मिलेगा, जिसमे दाल-चावल, रोटी-सब्जी के साथ साफ पानी और आधुनिक रसोई जैसी सुविधाएं मिलेगी।

News Source: ईटीवी भारत
कबूतरों को दाना खिलाने पर रोक, मुंबई कोर्ट ने बिजनेसमैन पर लगाया जुर्माना

कबूतरों को दाना खिलाने पर रोक, मुंबई कोर्ट ने बिजनेसमैन पर लगाया जुर्माना

मुंबई की अदालत ने दादर के नितिन सेठ को कबूतरों को दाना खिलाने के आरोप में 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। अदालत ने इसे बीमारी फ़ैलाने का खतरा मानते हुए, भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 (ख) और बीएनएस की धारा 271 के तहत दोषी पाया। कोर्ट का कहना है कि इससे लोगो की सेहत और सुरक्षा को खतरा हो सकता है।

News Source: जागरण