📱Download Our App
कैब में सुरक्षित होगा महिलाओं का सफर, Ola-Uber के लिए नया नियम

कैब में सुरक्षित होगा महिलाओं का सफर, Ola-Uber के लिए नया नियम

केंद्र सरकार की ‘मोटर व्हीकल एग्रीगेटर गाइडलाइंस 2025’ के तहत अब Ola और Uber जैसे ऐप्स पर यात्रियों को ड्राइवर का जेंडर चुनने का विकल्प मिलेगा। यह कदम खासकर महिला यात्रियों की सुरक्षा और भरोसे को ध्यान में रखकर उठाया गया है। इसके अलावा, टिप सिस्टम को भी पारदर्शी बनाया गया है, जिससे टिप की पूरी राशि सीधे ड्राइवर को मिलेगी।

News Source: न्यूज़ 24
JEE Main 2026 : 7 जनवरी से पहले अपलोड करे ये डॉक्यूमेंट, वरना नहीं दे पाएंगे एग्जाम

JEE Main 2026 : 7 जनवरी से पहले अपलोड करे ये डॉक्यूमेंट, वरना नहीं दे पाएंगे एग्जाम

JEE Main 2026 के कैंडिडेट्स के लिए NTA ने नया नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके मुताबिक आपको 7 जनवरी से पहले ‘फोटो वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट’ अपलोड करना होगा। ध्यान दे, इस पर आपके प्रिंसिपल की साइन जरूर होनी चाहिए। आप ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर यह डॉक्यूमेंट अपलोड सकते हैं, वरना दिक्कत हो सकती है।

News Source: इंडिया टीवी
क्यों आती है पैरों में सूजन? और कब बन सकती है यह जानलेवा

क्यों आती है पैरों में सूजन? और कब बन सकती है यह जानलेवा

पैरों में सूजन की तकलीफ को हल्के में नहीं लेना चाहिए, क्योंकि यह किडनी, हार्ट या लिवर की बीमारी का संकेत हो सकता है। वैसे तो ज्यादा नमक खाने या देर तक खड़े रहने से भी सूजन आती है। लेकिन अगर सूजन के साथ सांस फूल रही है या सीने में दर्द हो, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाना बेहतर होगा।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
शेयर बाजार में शुक्रवार को हाहाकार, सेंसेक्स 367 अंक टूटा

शेयर बाजार में शुक्रवार को हाहाकार, सेंसेक्स 367 अंक टूटा

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन में भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। जिसमे सेंसेक्स 367 अंक टूट गया, वहीं निफ्टी भी 26,050 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। आईटी और बैंकिंग सेक्टर में भारी बिकवाली इस गिरावट की मुख्य वजह रही। हालांकि, RBI ने बाजार में स्थिरता लाने के लिए 2 लाख करोड़ के सरकारी बॉन्ड खरीदने और डॉलर-रुपया स्वैप नीलामी का ऐलान किया है।

News Source: एबीपी न्यूज़
VHT 2025-26 : मुंबई के स्टार खिलाड़ी के साथ खौफनाक हादसा, वायरल हुआ वीडियो

VHT 2025-26 : मुंबई के स्टार खिलाड़ी के साथ खौफनाक हादसा, वायरल हुआ वीडियो

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जा रहे विजय हजारे ट्रॉफी मैच के दौरान मुंबई के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी बुरी तरह चोटिल हो गए है। उनके सिर और कंधे पर गंभीर चोट लगी है, जिसके बाद उन्हें स्ट्रेचर से बाहर ले जाया गया। इसका वीडियो सोशल मीडियाा पर वायरल हो रहा है। उन्हें तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया, जहाँ उनका सीटी स्कैन होगा।

News Source: X ( ट्वीटर )
बंगाल चुनाव से पहले BJP को झटका, बंगाली एक्ट्रेस TMC में शामिल हुई

बंगाल चुनाव से पहले BJP को झटका, बंगाली एक्ट्रेस TMC में शामिल हुई

पश्चिम बंगाल में अभी विधानसभा चुनाव होने वाला है, लेकिन उससे पहले ही राजनीती में हलचल तेज हो गई है। मशहूर अभिनेत्री पार्णो मित्रा ने बीजेपी छोड़कर टीएमसी को ज्वाइन कर लिया है, जिससे बीजेपी को एक बड़ा झटका लगा है। पूर्णो ने शुक्रवार को मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। 2021 में उन्होंने बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
UP : गन ट्रेनिंग के दौरान चली गोली, चचेरे भाई की मौत

UP : गन ट्रेनिंग के दौरान चली गोली, चचेरे भाई की मौत

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में अवैध हथियार चलाना सीखने के दौरान हुई फायरिंग में सद्दाम नामक युवक की मौत हो गई। आरोप है कि उसका चचेरा भाई अरबाज उसे असलहा चलाना सिखा रहा था, तभी गोली सीने में जा लगी। मृतक के पिता ने अपनी बहू और अरबाज पर हत्या का संदेह जताया है। पुलिस ने दोनों आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

News Source: लल्लूराम
जिंदा बेटे का मृत्यु प्रमाणपत्र नहीं बनाया तो ‘सरकारी दफ्तर’ में लगाई आग

जिंदा बेटे का मृत्यु प्रमाणपत्र नहीं बनाया तो ‘सरकारी दफ्तर’ में लगाई आग

एमपी के मांगरोल गांव में वहीं के निवासी गोपाल भाभर ने शुक्रवार दोपहर लगभग 11 बजे पंचायत कार्यालय का ताला तोड़कर आग लगा दी। जानकारी मिली है कि आरओपी अपने जिंदा बच्चे का मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाना चाहता था और किसान योजना में अपना नाम जुड़वाना चाहता था। पुलिस ने सुचना मिलते ही आरोपी गोपाल को गिरफ्तार कर लिया है।

News Source: पत्रिका
अंबेडकर कॉलेज में निकली बंपर भर्तियां, लाखों में होगी सैलरी

अंबेडकर कॉलेज में निकली बंपर भर्तियां, लाखों में होगी सैलरी

दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ. बीआर अंबेडकर कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकली है। अगर आप भी नेट क्वालीफाई या पीएचडी होल्डर हैं, तो देर मत कीजिए ! यहाँ सैलरी 57,000 से शुरू होकर लाखों तक जाती है। आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है, तो बस फॉर्म भरिए और अपनी किस्मत चमकाइए ।

News Source: न्यूज़ 18
BREAKING : पाकिस्तान के मदरसे पर ड्रोन हमला, 9 मासूम बच्चे घायल

BREAKING : पाकिस्तान के मदरसे पर ड्रोन हमला, 9 मासूम बच्चे घायल

पाकिस्तान में शुक्रवार को अचनाक एक मदरसे पर ड्रोन ने हमला कर दिया, जिसमे 9 बच्चे घायल हो गए हैं। हमला किसने किया अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है, फ़िलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। । इस घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया और बाजार बंद रखे। यह हमला खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक मदरसे पर हुआ।

News Source: इंडिया टीवी