📱Download Our App
स्कूल वैन से उतरते ही 6 वर्षीय मासूम को कार ने कुचला, चालक फरार

स्कूल वैन से उतरते ही 6 वर्षीय मासूम को कार ने कुचला, चालक फरार

यूपी के कुशीनगर में शुक्रवार 6 वर्षीय अंश स्कूल वैन से उतरकर सड़क पार कर रहा था, तभी उसे एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद कार चालक फरार हो गया, पुलिस ने पोस्टमार्टम कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

News Source: आज तक
10 साल के लाल ने मगरमच्छ के जबड़े से छीन लाया पिता की जान

10 साल के लाल ने मगरमच्छ के जबड़े से छीन लाया पिता की जान

आगरा के छोटे से अजयराज ने वो कर दिखाया जिसे सुनकर कलेजा कांप जाए। जब चंबल नदी में मगरमच्छ ने पिता का पैर दबोच लिया, तो यह बच्चा डरा नहीं बल्कि डंडा लेकर मौत से भिड़ गया। नन्हे वीर के इस अदम्य साहस को सलाम करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उसे सम्मानित किया है।

News Source: पत्रिका
लंदन की सड़कों पर भारतीयों ने दिखाई ‘नवाबी’

लंदन की सड़कों पर भारतीयों ने दिखाई ‘नवाबी’

भाई साहब, लंदन के वेम्बली में देसी मिजाज ऐसा छाया कि वहां की दीवारें कानपुर की गलियां लगने लगीं। भारतीयों ने पान और गुटखा खाकर सड़कों को लाल कर दिया है, जिसका वीडियो देख गोरे भी अपना सिर पीट रहे हैं।

News Source: एबीपी न्यूज़
मस्जिद में नमाज के दौरान धमाका,  6 लोगो की मौत और  20 से ज्यादा घायल

मस्जिद में नमाज के दौरान धमाका, 6 लोगो की मौत और 20 से ज्यादा घायल

सीरिया के होम्स शहर में शुक्रवार की नमाज के दौरान एक मस्जिद में जोरदार धमाका हुआ। इस हमले में 6 लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। तेज धमाके में मस्जिद की दीवार में छेद हो गया और सबकुछ तहस-नहस हो गया। पुलिस को शक है कि यह आत्मघाती हमला हो सकता है। फिलहाल हमने की जांच की जा रही है।

News Source: इंडिया टीवी
हुंजा घाटी: जहां 80 साल की उम्र में भी महिलाएं दिखती हैं जवान

हुंजा घाटी: जहां 80 साल की उम्र में भी महिलाएं दिखती हैं जवान

पाकिस्तान की हुंजा घाटी में उम्र का असर बेअसर है। यहाँ की औरतें 80 साल में भी बला की खूबसूरत दिखती हैं और 65 की उम्र तक मां बन सकती हैं। इसका राज शुद्ध हवा, ऑर्गेनिक खानपान और तनावमुक्त जीवनशैली है।

News Source: एबीपी न्यूज़
घुटना ट्रांसप्लांट कराने जा रहे हैं? जानिए जरूरी बातें

घुटना ट्रांसप्लांट कराने जा रहे हैं? जानिए जरूरी बातें

घुटनों का दर्द बेहाल कर दे तो सर्जरी आखिरी रास्ता बचती है। भारत में इसका खर्च 60 हजार से लेकर 10 लाख तक जा सकता है। ऑपरेशन से पहले सही डॉक्टर चुनना, जांचें कराना और फिजियोथेरेपी की अहमियत समझना बहुत जरूरी है।

News Source: एबीपी न्यूज़
क्या बीजिंग मॉडल बचा सकता है भारत का भविष्य?

क्या बीजिंग मॉडल बचा सकता है भारत का भविष्य?

दिल्ली में प्रदूषण का ग्राफ 500 पार है, जिससे न सिर्फ फेफड़े बल्कि देश की इकोनॉमी भी हांफ रही है। अब चर्चा है कि क्या भारत को भी चीन का ‘बीजिंग मॉडल’ अपनाकर अपनी हवा और बाजार दोनों को सुधारना चाहिए।

News Source: एबीपी न्यूज़
सावधान! हाथ से बार-बार मोबाइल-लैपटॉप गिरना नहीं है मामूली बात

सावधान! हाथ से बार-बार मोबाइल-लैपटॉप गिरना नहीं है मामूली बात

अगर आपके हाथ से बार-बार मोबाइल या गैजेट्स गिर रहे हैं, तो इसे हल्के में न लें। ज्योतिष के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक्स पर राहु का साया होता है। इनका टूटना या खराब होना राहु के अशुभ प्रभाव और मानसिक अशांति की ओर इशारा है।

News Source: एबीपी न्यूज़
विजय हजारे में जलवा दिखाने के बाद अब कब मैदान में उतरेंगे रोहित-विराट?

विजय हजारे में जलवा दिखाने के बाद अब कब मैदान में उतरेंगे रोहित-विराट?

विजय हजारे ट्रॉफी में बल्ले से कोहराम मचाने के बाद अब रोहित-विराट सीधे 11 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नजर आएंगे। दोनों दिग्गज अब घरेलू टूर्नामेंट में और मैच नहीं खेलेंगे, फैंस को उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार है।

News Source: एबीपी न्यूज़
सैफ अली खान पर जानलेवा हमले को याद कर रो पड़ीं सारा

सैफ अली खान पर जानलेवा हमले को याद कर रो पड़ीं सारा

सोहा अली खान के पॉडकास्ट में सारा अली खान और शर्मिला टैगोर ने सैफ अली खान पर हुए हमले का वो दर्दनाक किस्सा साझा किया जिसने पूरे परिवार को हिला दिया था। सारा ने बताया कि जनवरी में जब सैफ के घर में लूट की कोशिश के दौरान उन पर चाकू से वार हुए, तो कैसे उनकी दादी ने हिम्मत से काम लिया।

News Source: एबीपी न्यूज़