पंजाब नेशनल बैंक ने लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिसकी परीक्षा 4 जनवरी 2025 को होने वाली है। जिन लोगों ने फॉर्म भरा है, वे PNB की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में बैठने के लिए बिना एडमिट कार्ड जरूरी है।
स्कूल जा रहे शिक्षक को कार ने रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत
आजमगढ़ में एक बेहद दुखद हादसा हो गया है, जहाँ सुबह-सुबह स्कूल ड्यूटी पर जा रहे एक शिक्षक को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मास्टर साहब की मौके पर ही जान चली गई। इस घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया है और पुलिस अब आरोपी कार चालक की तलाश में जुट गई है।
पार्लर जैसा निखार घर पर, लास्ट मिनट ग्लो के लिए लगाएं ये फेस पैक
सर्दियों के दिनों में रूखी त्वचा को तुरंत सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाने के लिए 1 चम्मच शहद, 1 चम्मच मलाई और थोड़ा ओटमील (जई का आटा) मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर 2 मिनट लगाकर छोड़ें, फिर हल्के हाथों से रगड़कर साफ कर लें। इसमें आने वाली मलाई आपके चेहरे को मुलायम बनाएगी और शहद नमी देगा।
बैतूल के बडोरा चौक पर घंटों जाम में रेंगती रहीं गाड़ियां
बैतूल की मंडी में मक्का लेकर आए ट्रैक्टरों ने बडोरा चौक का हाल बेहाल कर दिया है। फसल की भारी आवक की वजह से चारों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आम जनता घंटों जाम में फंसी रही। आलम यह है कि एंबुलेंस से लेकर स्कूल बसें तक रेंगने को मजबूर हैं।
यूपी के झांसी में शुक्रवार शाम एक बेकाबू ट्रॉला लोहे की प्लेट्स लादे हुए सड़क किनारे लगे पानीपुरी ठेले से टकराकर करीब 40 फीट नीचे नहर में गिर गया।इसकी चपेट में कई लोग आ गए। हादसे में पानीपुरी पी रहे मोहन कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी व पानीपूरी विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गए।
महिलाओं की चांदी! सरकार देगी हर महीने 1000 रुपये पेंशन
केरल सरकार ने महिलाओं को आर्थिक मजबूती देने के लिए ‘स्त्री सुरक्षा योजना’ का पिटारा खोल दिया है। इसके तहत 35 से 60 साल की बेरोजगार महिलाओं और ट्रांस महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की पेंशन मिलेगी। अगर आपके पास पीला या गुलाबी राशन कार्ड है तो तुरंत के-स्मार्ट (K-Smart) पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर दें।
सरकार ने छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों पर लिया बड़ा फैसला
मिडिल क्लास की बचत को लेकर मोदी सरकार ने फिर से वही पुराना भरोसा बरकरार रखा है। वित्त मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि PPF, सुकन्या समृद्धि और NSC जैसी आपकी पसंदीदा स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरों में फिलहाल कोई फेरबदल नहीं किया जाएगा ! महंगाई के दौर में स्थिर रिटर्न की तलाश कर रहे निवेशकों के लिए यह राहत भरी खबर है।
दीप्ति शर्मा ने रचा नया कीर्तिमान, जीता सबका दिल
भारत और श्रीलंका के बीच हुए तीसरे टी20 मैच में दीप्ति शर्मा ने सिर्फ 18 रन देकर 3 विकेट लिए। इसी के साथ दीप्ति शर्मा के टी20 इंटरनेशनल में 150 विकेट पूरे हो चुके है। दीप्ति शर्मा यह मुकाम हासिल करने वाली दुनिया की दूसरी महिला खिलाड़ी बनी हैं। इस शानदार गेंदबाजी से उन्होंने फैंस का दिल जीत लिया है।
वैभव सूर्यवंशी को राष्ट्रपति ने ‘राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ से नवाजा
14 साल के क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। सबसे कम उम्र में लिस्ट-ए शतक और आईपीएल में धमाल मचाने वाले इस जांबाज खिलाड़ी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ से सम्मानित किया। वैभव की इस कामयाबी ने पूरे देश का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है।
कार-ट्रेलर की जोरदार भिड़ंत , एक ही परिवार के 4 लोगो की मौत
राजस्थान के चूरू में एक कार और ट्रेलर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी। हादसे में बोलेरो में सवार एक ही परिवार के उम्मेद सिंह (55), प्रहलाद सिंह (35), राजू कंवर (35) पत्नी मदन सिंह और दिलीप सिंह (25) की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही कुछ लोग घायल हुए, जिन्हे बीकानेर रेफर किया गया है।