अस्पताल के बढ़ते बिलों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है, ऐसे में पुराने हेल्थ इंश्योरेंस के भरोसे बैठना समझदारी नहीं है। मेडिकल महंगाई को देखते हुए अपनी पॉलिसी का समय-समय पर रिव्यू करना बहुत जरूरी है ताकि आपको पूरा कवरेज मिल सके। चेक करें कि कहीं आपका सम इंश्योर्ड कम तो नहीं पड़ रहा।
इन निवेशकों को म्यूचुअल फंड से बना लेनी चाहिए दूरी, वरना पछताओगे
बाजार की चकाचौंध देख हर कोई SIP की तरफ भाग रहा है, लेकिन संभल जाइए! अगर आप रातों-रात अमीर बनने का सपना देख रहे हैं या बाजार की गिरावट देख आपकी सांसें ऊपर-नीचे होने लगती हैं, तो म्यूचुअल फंड आपके लिए नहीं है। यह निवेश सिर्फ उनके लिए है जिनके पास धैर्य है और जो लंबी रेस के घोड़े हैं।
नर्मदापुरम की कंचन ने हल्दी से चमकाई अपनी किस्मत
नर्मदापुरम की कंचन वर्मा ने साबित कर दिया कि अगर इरादे नेक हों तो मिट्टी भी सोना उगलती है। पारंपरिक गेहूं-चना छोड़ कंचन ने ऑर्गेनिक हल्दी की खेती शुरू की और अपनी आय दोगुनी कर ली। महज 10 एकड़ में खेती कर वो अब सालाना 30 लाख रुपये कमाने की तैयारी में हैं। उनकी इस कामयाबी ने उन्हें इलाके के किसानों के लिए रोल मॉडल बना दिया है।
कैसे टीवी ने बनाया सलमान को घर-घर का लाडला भाईजान!
भाईजान आज पूरे 60 साल के हो गए हैं! बड़े पर्दे पर तो सलमान खान सुपरस्टार हैं ही, पर टीवी ने उन्हें जनता का असली ‘अपना’ बना दिया। ‘दस का दम’ से शुरू हुआ सफर ‘बिग बॉस’ तक ऐसा पहुंचा कि अब उनके बिना शो की कल्पना भी नामुमकिन है। टीवी पर उनकी बेबाकी और बड़े भाई वाला अंदाज है।
‘कोको’ ने बिना राजनीति किए बदल दी बांग्लादेशी क्रिकेट की तकदीर
बांग्लादेश की पूर्व PM खालिदा जिया के छोटे बेटे अराफात रहमान ‘कोको’ ने क्रिकेट को नई ऊंचाई दी। उन्होंने मीरपुर स्टेडियम बनवाया और 2004 अंडर-19 वर्ल्ड कप का सफल आयोजन किया। बीपीएल (BPL) जैसे बड़े टूर्नामेंट का आइडिया भी उन्हीं का था। बिना किसी पद के लालच के उन्होंने टीम को प्रोफेशनल बनाया।
दिल्ली-अलवर के बीच चलेंगी ‘नमो भारत’ ट्रेन
दिल्ली से अलवर जाने वालों की मौज होने वाली है! नमो भारत रैपिड रेल को हरी झंडी मिल गई है, जो 2027 तक दौड़ने लगेगी। इसके लिए 850 करोड़ की लागत से रेलवे ट्रैक का कायाकल्प किया जाएगा। अब 160 की रफ्तार से सफर सिर्फ 117 मिनट में सिमट जाएगा। राजस्थान के रेल नेटवर्क को हाईटेक बनाने की तैयारी पूरी है।
भोपाल में विकास के नाम पर विनाश
अयोध्या बायपास को 10 लेन बनाने के चक्कर में भोपाल की हरियाली पर कुल्हाड़ी चल गई है। एनजीटी की रोक के बावजूद नगर निगम और NHAI ने तानाशाही दिखाते हुए रातों-रात 3000 पेड़ों का कत्लेआम कर दिया। पर्यावरणविदों का कहना है कि इस नुकसान की भरपाई अगले 20 सालों में भी मुमकिन नहीं है।
देवरिया में सांसद जी के भाषण के बीच मधुमक्खियों ने किया हमला
देवरिया के स्टेडियम में तब अफरा-तफरी मच गई जब बीजेपी सांसद शशांक मणि त्रिपाठी पर मधुमक्खियों ने धावा बोल दिया। सांसद जी मंच से खिलाड़ियों को ज्ञान दे रहे थे, तभी ये हमला हुआ। पर मजाल है कि वो घबरा जाएं! शालीनता से भाषण खत्म किया और बचाव के लिए ट्रैक की ओर दौड़ पड़े।
रांची में कड़ाके की ठंड का टॉर्चर! 31 दिसंबर तक स्कूलों की कर दी छुट्टी
झारखंड में शीतलहरी का सितम ऐसा बढ़ा कि रांची जिला प्रशासन को स्कूलों पर ताला लटकाना पड़ा। येलो अलर्ट के बीच बच्चों की सुरक्षा देखते हुए केजी से 12वीं तक के स्कूल 27 से 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे। हालांकि, जिन स्कूलों में परीक्षाएं पहले से तय हैं, वे अपने विवेक से काम कर सकते हैं।
टीम इंडिया के लिए गुड न्यूज! मैदान पर लौटा ये धाकड़ बल्लेबाज
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पसली की चोट से जूझने के बाद श्रेयस अय्यर अब फिट होकर मैदान पर उतर आए हैं। उन्होंने नेट्स पर जमकर बल्लेबाजी शुरू कर दी है और खुद वीडियो शेयर कर फैंस को खुश कर दिया। हालांकि, 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही वनडे सीरीज में उनके खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है।