महाराष्ट्र के नवी मुंबई में सुप्रिया प्रमोद म्हामुणकर नामक महिला ने अपनी 6 साल की मासूम बेटी का मुंह और नाक दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर 3 दिन की हिरासत में ले लिया है। जांच में पता चला है कि बेटी के हिंदी न बोलने और बेटा चाहने की वजह से मां ने मासूम को मार डाला।
Bhopal : भीषण आग से मचा हड़कंप, 4 लोग घायल
भोपाल के ऐशबाग इलाके में देर रात एक डेकोरेटर्स के शोरूम और गोदाम में भीषण आग लग गई, जिसमें चार लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद सुबह तक आग पर काबू पाया। दिलचस्प बात यह है कि इस इलाके में आग लगने की यह दूसरी घटना है।
घर में जलाई अंगीठी ने ली 4 की जान, 3 की हालत नाजुक
बिहार के छपरा में एक परिवार ठंड से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाकर सो गया। लेकिन अगली सुबह 70 वर्षीय कमलावती देवी, तीन वर्षीय तेजांश, सात माह की अध्या और नौ माह की मासूम की दम घुटने से मौत हो गई और 3 अन्य लोगों की हालत गंभीर है। सुचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस तथा एंबुलेंस को सूचना दी।
10वीं तक के स्कूल बंद, छात्रों को मिली 2 दिन की लगातार छुट्टी
उत्तर प्रदेश में ठंड ने अपना प्रचंड रूप ले लिया है और इसी को देखते हुए योगी सरकार ने कक्षा 10वीं तक के स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान किया है। 27 दिसंबर को गुरु गोविंद सिंह जयंती और फिर कड़ाके की सर्दी और अगले दिन रविवार होने से छात्रों को लगातार दो दिन की राहत मिलेगी। लखनऊ समेत कई जिलों में छोटे बच्चों के लिए समय पहले ही बदल दिया गया था।
ट्रक की टक्कर से पलटी बस, एक की मौत, 17 घायल
गुजरात के इंदौर-अहमदाबाद हाईवे पर देर रात तेज रफ़्तार ट्रक ने बस को टक्कर मार दी, जिससे बस पलट गयी। इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गयी और 17 यात्री घायल हो गए जिनमे से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।
दीपू और अमृत की मौत के बाद दहशत में हिंदू, भारत से मदद की गुहार
बांग्लादेश में दीपू दास और अमृत मंडल की मौत के बाद वहां के हिंदुओं में भारी डर और असुरक्षा का माहौल है। कट्टरपंथी नेताओं की वापसी और बढ़ती हिंसा के बीच, पीड़ित परिवार भारत सरकार से सीमाएं खोलने और मदद की गुहार लगा रहे हैं। सभी हिन्दू परिवारर सुरक्षा के लिए केवल भारत की ओर देख रहे हैं।
अमाल मलिक का बड़ा खुलासा: ‘मैं एकदम सिंगल हूँ’
म्यूजिक सेंसेशन अमाल मलिक ने अपनी लव लाइफ को लेकर उड़ रही अफवाहों की हवा निकाल दी है। बिग बॉस 19 के बाद ‘मिस्ट्री गर्ल’ को लेकर हो रही चर्चाओं पर उन्होंने साफ कह दिया कि वे फिलहाल सिंगल हैं और किसी के साथ कोई चक्कर नहीं है। इस बेबाक बयान ने उन सभी गॉसिप्स पर ताला जड़ दिया है।
ब्यावर-भरतपुर एक्सप्रेसवे का काम पकड़ेगा रफ्तार: सर्वे हुआ शुरू
राजस्थान में कनेक्टिविटी को नई धार देने के लिए ब्यावर-भरतपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का सर्वे शुरू हो गया है। यह शानदार सड़क दौसा से होकर गुजरेगी, जिससे सफर का समय घटेगा और व्यापार को पंख लगेंगे। जमीन पैमाइश के साथ ही अब प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने की तैयारी तेज है, जिससे इलाके के विकास को जबरदस्त बूस्ट मिलने वाला है।
कोफोर्ज का बड़ा धमाका: $2.35 बिलियन में खरीदेगी एनकोरा
आईटी कंपनी कोफोर्ज ने मार्केट में तहलका मचा दिया है! कंपनी $2.35 बिलियन की भारी-भरकम ‘ऑल-स्टॉक’ डील के जरिए एनकोरा का अधिग्रहण करने जा रही है। साथ ही, बोर्ड ने $55 करोड़ का फंड जुटाने की भी मंजूरी दे दी है। इस मेगा डील से आईटी जगत में कोफोर्ज का कद और दबदबा दोनों जबरदस्त तरीके से बढ़ने वाला है।
रामलला के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब
अयोध्या में प्रभु राम के दर्शन के लिए भक्तों का ऐसा रेला उमड़ा है कि सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। नए साल के जश्न और आस्था के संगम के चलते 1 जनवरी तक के सभी VIP पास बुक हो चुके हैं। प्रशासन ने भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और दर्शन के पुख्ता इंतजाम किए हैं, ताकि आम श्रद्धालुओं को बाबा के दीदार में कोई दिक्कत न आए।