भारत में क्रिकेट एक राष्ट्रीय खेल बन गया है जो सभी को पसंद है। अब आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के वैदिक विद्वान इन दिनों क्रिकेट के मैदान पर अपना जलवा बिखेर रहे हैं। ये पुजारी, जो रोज मंदिर में पूजा-पाठ और हवन करते हैं, पिच पर उतरते ही निडर बल्लेबाज और तेज गेंदबाज बन जाते हैं। इनकी यह अनोखी प्रतिभा समाज की पुरानी सोच को बदल रही।
VHT 2025-26 : फैंस के लिए खुशखबरी, एक और मैच खेल सकते है विराट
विजय हजारे ट्रॉफी में विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी ने फैंस का दिल जीत लिया है, दो मैचों के बाद उन्होंने 208 रन बनाये है। अभी अभी खबर आ रही है कि विराट 6 जनवरी को रेलवे के खिलाफ भी खेल सकते हैं। उनका सामान अभी दिल्ली टीम के पास ही है। हालांकि, सबकुछ भारतीय टीम के ट्रेनिंग कैंप पर निर्भर करता है।
60 के हुए सलमान, पार्टी में पहुंचे ये दिग्गज सुपरस्टार्स
सुपरस्टार सलमान खान आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे है, इस दौरान उन्होंने आधी रात को अपने फॉर्म हाउस पर केक काटा। इस खास मौके पर संजय दत्त, मीका सिंह, महेंद्र सिंह धोनी और जेनेलिया डिसूजा शामिल हुए, साथ ही फैमिली मेंबर में अरबाज, सोहेल, उनके पिता सलीम और भतीजे अरहान, निर्वाण एक साथ पहुंचे।
भूलकर भी न करे ये काम इग्नोर, वरना 1 जनवरी से पैन कार्ड निष्क्रिय
अगर आप इनकम टैक्स भरते हो तो आप 31 दिसंबर 2025 तक अपना पैन कार्ड और आधार कार्ड को लिंक करवा ले। यदि आप ये काम समय से पहले नहीं करवाते है तो आपका पैन कार्ड 1 जनवरी से निष्क्रिय हो जाएगा और आपके सभी बैंक खाते और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाए बंद हो जाएगी। आप इनकम टैक्स की वेबसाइट पर जाकर इसे आसानी से लिंक कर सकते हैं।
MBA छात्र की चाकू गोदकर हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखंड के देहरादून में दिल दहला देने वाली घटना हुई है जहाँ एक एमबीए के छात्र एंजेल चकमा की चाकू मरकर हत्या कर दी है। यह घटना 9 दिसंबर की है जहाँ शराब के नशे में धुत कुछ युवको ने एंजेल और उसके भाई पर जानलेवा हमला किया था। 17 दिन भर्ती रहने के बाद एंजेल की मौत हो गई। पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा है।
एक्सप्रेसवे पर 50 से अधिक गाड़ियों की टक्कर, आग लगने से 1 महिला की गयी जान
जापान के मिनाकामी शहर के पास एक्सप्रेसवे पर अधिक बर्फबारी की वजह से 50 से ज्यादा गाड़िया आपस में टकरा गयी, इस टक्कर से कई गाड़ियों में आग लग गयी। हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी और एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल है। बर्फ पर फिसलन होने के कारण ड्राइवर गाड़ियों पर कंट्रोल नहीं कर पाए।
क्रिकेट जगत में दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास
भारतीय महिला टीम ने तीसरे टी20 में श्रीलंका को 8 विकेट से हराकर सीरीज को 3-0 से अपने नाम की है। इस मैच की असली स्टार दीप्ति शर्मा रहीं, जिन्होंने 3 विकेट झटककर इतिहास रच दिया। वह टी20 इंटरनेशनल में 150 विकेट लेने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। शैफाली वर्मा की 79 रनों की तूफानी पारी ने भारत को आसान जीत दिलाई।
पुरानी रंजिश में बाप-बेटे की हत्या, आरोपी फरार
यूपी के सीतापुर में पुरानी रंजिश के चलते रामू नाम के युवक ने छोटे खान उर्फ अख्तर और उनके बेटे मैसर खान की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के एक दिन पहले भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इलाके में तनाव अधिक होने की वजा हसे भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
MP : 15 साल बाद फिर दौड़ेंगी सरकारी बसें, 5 राज्यों के लिए चलेंगी बसें
मध्यप्रदेश के बस यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। एमपी में 15 साल बाद राज्य परिवहन निगम की बसें फिर से सड़कों पर दौड़ेंगी। साल 2026 से सरकार 389 रूटों पर बसें चलाने की तैयारी कर रही है, जो एमपी के साथ-साथ यूपी, राजस्थान, हरियाणा और महाराष्ट्र जैसे राज्यों को भी जोड़ेंगी। इस सेवा से सफर न केवल आसान होगा, बल्कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं भी मिलेंगी।
पैरों में रहता है दर्द? शरीर में हो सकती है इस विटामिन की कमी
पैरों में हमेशा दर्द रहना या कमजोरी महसूस होना विटामिन D की कमी हो सकती है। इसकी कमी से हड्डियां और मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं। इससे बचने के लिए रोज थोड़ी देर धूप में बैठें। साथ ही अपनी डाइट में दूध और दही जैसी चीजें जरूर शामिल करें, ये चीजे विटामिन डी का सबसे अच्छा स्रोत है।