बांग्लादेश के फरीदपुर में मशहूर गायक जेम्स के प्रोग्राम में शुक्रवार रात भारी हड़कंप मचा। कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही उग्र भीड़ ने पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिससे करीब 20 लोग घायल हो गए और प्रोग्राम रद्द करना पड़ा। लेखिका तस्लीमा नसरीन ने इस घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि बढ़ते कट्टरवाद के कारण अब कलाकार वहां जाने से डर रहे हैंहै।
मामूली पैसे के विवाद में पत्नी की हत्या, पकड़े जाने के डर से खुद भी दी जान
दिल्ली के कस्तूरबा नगर में 48 वर्षीय कुलवंत सिंह ने 20 रूपए के मामूली विवाद पर अपनी पत्नी महिंदर सिंह की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद कुलवंत ने शव को शॉल में लपेटकर चारपाई पर रख दिया। पुलिस को पति पर शक हुआ और जांच शुरू हुई तो उसने ट्रैन के आगे कूदकर ख़ुदकुशी कर ली।
बाबा रामदेव के ये 3 उपाय रोकेंगे आपके बालों का झड़ना
बाबा रामदेव ने बाल झड़ने से रोकने के लिए 3 आसान तरिके बताये है।
- नाखून रगड़ना : रोज 5 मिनट दोनों हाथों के नाखून आपस में रगड़ें, इससे ब्लड फ्लो बढ़ता है और बालों की जड़ो को पोषण मिलता है।
- सही डाइट : खाने में आंवला जरूर लें, यह बालों के लिए अमृत की तरह है।
- योग : रोजाना 2-5 मिनट शीर्षासन या सर्वांगासन करें, इससे बालों की जड़ों को पूरा पोषण मिलता है।
सैमसंग ने बढ़ाई आईफोन की टेंशन, 25 फरवरी को होगा Galaxy S26 Ultra लॉन्च
सैमसंग के अपकमिंग फ्लैगशिप Galaxy S26 Ultra को लेकर टेक की दुनिया में हलचल तेज हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक यह फोन 25 फरवरी 2026 को लॉन्च हो सकता है। इसमें 200MP कैमरा, स्नैपड्रैगन 8 इलाइट प्रोसेसर और 16GB रैम जैसे पावरफुल फीचर्स मिलने की उम्मीद है। करीब ₹1,35,000 की शुरुआती कीमत वाला यह स्मार्टफोन आईफोन को कड़ी टक्कर देने वाला है।
रणवीर सिंह ने तोड़ा ‘जवान’ का रिकॉर्ड, 1000 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर काफी धूम मचा रही है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने महज तीन हफ्तों में 648 करोड़ रुपये कमाकर शाहरुख खान की ‘जवान’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वर्ल्डवाइड यह फिल्म 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। अब सबको इसके सीक्वल ‘धुरंधर 2’ का इंतजार है।
नए साल 2026 में 3 राशियों की होगी चांदी
आने वाले साल 2026 की शुरुआत एक बहुत ही खास योग के साथ होने वाली है। धनु राशि में सूर्य, बुध, मंगल और चंद्रमा एक साथ मिलेंगे, जिसे ‘चतुर्ग्रही योग’ कहा जा रहा है। इसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन मेष, सिंह और धनु राशि वालों के लिए यह समय सबसे शानदार रहेगा। उनके लिए तरक्की और खुशियों के नए रास्ते खुलेंगे।
यूपी में करीब 3 करोड़ मतदाताओं के नाम कटना तय
उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के SIR के बाद एक चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया है। राज्य के करीब 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम कटना तय माना जा रहा है, जिनमें से अकेले लखनऊ के 12 लाख लोग शामिल हैं। इनमें बड़ी संख्या उन लोगों की है जो दूसरे राज्यों में शिफ्ट हो गए हैं या जिनकी मृत्यु हो चुकी है। ड्राफ्ट लिस्ट 31 दिसंबर को जारी होगी।
आखिर कितनी मिलती है बाल पुरुस्कार में इनाम राशि?
क्रिकेट के मैदान में रिकॉर्ड बनाने वाले 14 साल के वैभव सूर्यवंशी को कल शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ से सम्मानित किया है। वैभव को सम्मान के तौर पर एक मेडल, सर्टिफिकेट और 1 लाख रुपये की राशि दी गयी हैं। यह बाल अवॉर्ड 5 से 18 साल के भारतीय बच्चों को दिया जाता है।
उन्नाव रेप केस सजा निलंबन पर सुप्रीम कोर्ट पहुंची CBI
उन्नाव रेप केस में सीबीआई ने कुलदीप सिंह सेंगर की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सीबीआई का कहना है कि दिल्ली HC द्वारा सेंगर की सजा रोकना क़ानूनी गलत है और इससे पीड़िता की जान को खतरा हो सकता है। ऐसे विधायक रसूखदार पद पर रहते हुए ऐसा अपराध करना समाज के भरोसे को तोड़ना है, इसलिए दोषी को जेल में ही रहना चाहिए।
AIIMS ऋषिकेश में विनय त्यागी की मौत, सरेआम हुई थी फायरिंग
बुधवार के दिन हरिद्वार में पेशी के दौरान कुछ बदमाशों ने विनय त्यागी पर फायरिंग कर दी, गंभीर हालत में हुए उत्तराखंड के एम्स ऋषिकेश में लाया गया। लेकिन आज सुबह शनिवार उसने दम तोड़ दिया। पश्चिमी यूपी का रहने वाला विनय कई बड़े अपराधों में शामिल था और उस पर कई केस दर्ज थे।