उन्नाव रेप कांड में नया मोड़ आ गया है! पीड़िता के वकील महमूद प्राचा ने सीबीआई पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि एजेंसी ने दोषी कुलदीप सेंगर को बचाने के लिए कमजोर पैरवी की, जिसके चलते उसे जमानत मिल गई। प्राचा ने इसे सिस्टम की नाकामी बताते हुए साफ कर दिया है कि वे सीबीआई के भरोसे नहीं बैठेंगे।
अलाव में लकड़ियां डालने पर विवाद, गार्ड ने ली साथी की जान
यूपी के कानपुर में महर्षि महेश योगी कृषि विश्वविद्यालय में सिक्योरिटी गार्ड का काम कर रहे अनिरुद्ध द्विवेदी ने अपने साथी निर्मल की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली सिर्फ इसलिए मार दी क्योकि निर्मल, अनिरुद्ध के अलाव (आग) में अपनी लकड़ियां डालना चाहता था। फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
BREAKING : 31,348 रूपए महंगी हुई चांदी
इस हफ्ते चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल आई है। सिर्फ सात दिनों में ही चांदी ₹31,348 महंगी हो गई है। पिछले शुक्रवार जो चांदी ₹2,08,439 पर थी, वह अब बढ़कर ₹2,39,787 प्रति किलो पर पहुंच चुकी है। अगर आप चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो इस उछाल ने आम आदमी की जेब पर काफी असर डाला है।
टकराने के मामूली विवाद में हत्या, पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा
मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में 4 दिन पहले हुई नीरज उर्फ निर्भय की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आमने-सामने टकराने के मामूली विवाद को लेकर आर्यन और रोहित ने अपने दो नाबालिग साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने नीरज के सीने में चाकू घोंप दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
तेज रफ्तार बाइकें आपस में टकराईं, 1 की मौके पर मौत
छत्तीसगढ़ के भर्रीढांड गांव में शुक्रवार देर रात तीन बाइक सवार युवको की सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गयी। हादसे में दुर्गेश रजक की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे की वजह का पता लगा रही है।
MP : बीजेपी नेता ने कार से 5 लोगों को रौंदा, 2 की मौत, तीन घायल
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में बीजेपी नेता दीपेंद्र भदोरिया ने घर के बाहर आग ताप रहे पांच लोगों को अपनी कार से कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं। घटना से भड़के ग्रामीणों ने बीजेपी नेता की जमकर पिटाई की और हाईवे पर चक्काजाम कर विरोध जताया।
31 दिसंबर से पहले भरें फॉर्म, महिलाओं के खाते में आएंगे ₹10,000
बिहार राज्य सरकार की और से महिलाओं के लिए चलाई जा रही ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के लिए सिर्फ 31 दिसंबर तक आवेदन स्वीकार किये जायेंगे। योजना में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 10,000 रुपये की सहायता राशि दी जाती है। अगर अपने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, तो जल्दी करे क्योंकि 31 तारीख के बाद कोई आवेदन नहीं लिया जाएगा।
एशेज टेस्ट में ऐतिहासिक धमाका, 2 दिन में खत्म हुआ टेस्ट
मेलबर्न स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है जिसमे इंग्लैंड ने AUS को 4 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 15 साल बाद मिली जीत इसलिए भी चर्चा में है क्यूंकि पिच पर ज्यादा घास होने के कारण मैच महज दो दिनों में खत्म हो गया। यह एशेज इतिहास का दूसरा सबसे छोटा टेस्ट मैच बन गया है।
क्या होता है Flyover और Overbridge में फर्क? 99% लोग आज भी हैं कंफ्यूज
ब्रिज, ओवरब्रिज और फ्लाईओवर तीनो का काम रास्तों को आसान बनाना है लेकिन इनमे थोड़ा फर्क होता है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि ब्रिज नदी या घाटी के ऊपर बनता है। तो ओवरब्रिज अक्सर रेलवे ट्रैक या सड़क के ऊपर होता है ताकि ट्रैफिक न रुके। वहीं, फ्लाईओवर शहरों में जाम से बचने के लिए उसी सड़क के ऊपर पिलर लगाकर बनाया जाता है।
खंडवा के होटल से हथकड़ी समेत भागा रेप का आरोपी
गुजरात पुलिस नाबालिक के दुष्कर्म के एक आरोपी को साक्ष्य जुटाने के लिए खंडवा लेकर पहुंची। लेकिन चकमा देकर दुष्कर्म का आरोपी पुष्पेंद्र गुर्जर होटल के टॉयलेट की खिड़की तोड़कर फरार हो गया। आरोपी के हाथ में हथकड़ी लगी थी, जिसे ढाल बनाकर उसने कांच तोड़ा और भाग निकला। वह नाबालिग के अपहरण और रेप के मामले में गिरफ्तार था। फिलहाल, खंडवा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।