रियल एस्टेट दिग्गज अजमेरा रियल्टी अपने निवेशकों की लॉटरी लगाने जा रही है। कंपनी ने ₹10 फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 5 हिस्सों में बांटने (1:5 स्प्लिट) का फैसला किया है। इसके लिए 15 जनवरी 2026 की रिकॉर्ड डेट पक्की हो गई है। यानी अब छोटे निवेशकों के लिए इस शेयर में एंट्री मारना और भी सस्ता और आसान हो जाएगा।
आज का लेटेस्ट ऑफर, Oppo Reno 14 की कीमत में ₹3,000 की कटौती
Oppo Reno 14 5G फोन की खरीदी पर शानदार डिस्काउंट मिल रहा है। ₹42,999 की शुरुआती कीमत वाले इस फोन को अब ₹3,000 के बैंक डिस्काउंट के साथ सिर्फ ₹39,999 में घर ला सकते है। यह ऑफर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर टाटा क्रोमा पर चल रही सेल में मिल रहा है।
नए साल से पहले दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, 285 अपराधी गिरफ्तार
नए साल के जश्न में एक बार फिर दिल्ली पुलिस ने ‘ऑपरेशन आघात 3.0’ के तहत बड़ी कार्रवाई की है। साउथ-ईस्ट दिल्ली में रात भर चली छापेमारी में 285 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 1,300 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध हथियार, ड्रग्स, चोरी के मोबाइल और वाहन भी बरामद किए हैं।
केंद्रीय कर्मचारियों की मौज! नए साल में सैलरी और पेंशन पर बड़ी खुशखबरी
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए खुशखबरी है! 8वें वेतन आयोग का गठन हो चुका है और अब फिटमेंट फैक्टर बढ़ने से आपकी सैलरी और पेंशन में तगड़ा उछाल आने वाला है। जस्टिस रंजना देसाई की अगुवाई में आयोग ने तैयारी शुरू कर दी है, जिससे 1 जनवरी 2026 से करीब 1 करोड़ से ज्यादा लोगों की जेबें भरेंगी।
कौन हैं ज़ायमा रहमान? क्या बांग्लादेश की सियासत में बनेंगी अगली ‘खालिदा ज़िया’
बांग्लादेश की राजनीति में अब तारिक रहमान की बेटी ज़ायमा रहमान की एंट्री की जोरदार चर्चा है। लंदन में पढ़ीं ज़ायमा अपनी दादी खालिदा ज़िया की विरासत संभालने को तैयार दिख रही हैं। सियासी जानकार उन्हें शेख हसीना के विकल्प और देश के भविष्य के तौर पर देख रहे हैं।
Bihar : अंगीठी जलाकर सो रहा था परिवार, दम घुटने से 4 की मौत
बिहार के छपरा जिले से एक एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घटना यह है की एक परिवार ने ठंड से बचने के लिए अंगीठी जलाई जिससे एक ही परिवार के चार लोगो की धुंए के कारण मौत हो गई। इस हादसे में एक बुजुर्ग महिला और तीन मासूम बच्चे शामिल है। इसके अलावा हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर है, जिनका इलाज जारी है।
स्विट्जरलैंड में भारतीय रुपये की क्या है औकात?
अगर आप 10 हजार रुपये लेकर स्विट्जरलैंड जा रहे हैं, तो वहां आपको मुट्ठी भर स्विस फ्रैंक ही मिलेंगे। मौजूदा एक्सचेंज रेट के हिसाब से भारत के ₹10,000 वहां लगभग 105 फ्रैंक के बराबर हैं। महंगी लाइफस्टाइल वाले इस देश में इतनी रकम बहुत कम है, इसलिए वहां की ट्रिप प्लान करने से पहले अपनी जेब का वजन जरूर जांच लें।
ट्रेन की चपेट में आने से 2 की मौत, जांच में जुटी पुलिस
बिहार के कैरीबांग के पास ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक 45 वर्षीय पाली सिंह था, जबकि दूसरे की पहचान नहीं हो पाई। लगभग दो घंटे तक शव ट्रैक पर ही पड़े रहे, जिससे ऊपर से गुजरी ट्रेनों ने शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। पुलिस दूसरे शव की पहचान के लिए पूछताछ कर रही है।
सुकून भरी रिटायरमेंट के लिए बेस्ट हैं दुनिया के ये 5 देश
रिटायरमेंट के बाद अगर आप शांति और बेहतरीन लाइफस्टाइल चाहते हैं, तो पुर्तगाल, पनामा और कोस्टा रिका जैसे देश टॉप लिस्ट में हैं। यहाँ सस्ता रहन-सहन, शानदार हेल्थकेयर और गजब की प्राकृतिक खूबसूरती मिलती है, जो आपकी दूसरी पारी को यादगार और टेंशन-फ्री बना देगी।
जुगल हंसराज का करियर: 40 फिल्मों का वो दौर जो कभी हकीकत न बन सका
‘मासूम’ फेम जुगल हंसराज ने इंडस्ट्री में कदम रखते ही वो जलवा दिखाया कि उन्होंने एक झटके में 40 फिल्में साइन कर ली थीं। हर कोई उन्हें सुपरस्टार मान बैठा था, लेकिन किस्मत ने ऐसी पलटी मारी कि उनमें से करीब 30-35 फिल्में कभी फ्लोर पर ही नहीं उतरीं। इस अनलकी शुरुआत और फ्लॉप फिल्मों के बोझ ने उनके चमकते करियर पर ब्रेक लगा दिया।